महापंचायत में किसानों ने दिखाई एकता

Date:

उदयपुर, २२ दिसम्बर । राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के तहत जिले के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को नमन कर रैली के रूप में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्री पहुंचे।

कलेक्ट्री पर लगी महापंचायत में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सांवरलाल जाट ने गहलोत सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल एवं किसान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों का भला नहीं चाहती उसे जाना ही होगा। गहलोत की सरकार जो$ड-तो$ड कर बनाई गई है यह जनता का भला नहीं कर सकती। सरकार के पास पानी और बिजली की कोई योजना नहीं है। यह सरकार किसानों को बिजली, पानी, प*सल एवं बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। ऐसी सरकार को उखा$ड पैं*कना होगा।

महापंचायत को संबोधित करे हुए भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी ने कहा कि अभी तो यह अंग$डाई है आगे ल$डाई ल$डनी बाकी है। गहलोत सरकार अपने घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को भी पूरा करने में असप*ल रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है जिससे उनकी स्थिति और दयनीय हो गई है।

महापंचायत को भानुकुमार शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष धनसिंह रावत, अर्जुनलाल मीणा, गौतमलाल मीणा, भाजपा देहात व शहर के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन, पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भरत भानू सिंह देव$डा ने किया जबकि धन्यवाद की रस्म दिनेश माली ने अदा की।

महापंचायत में धर्मनारायण जोशी, किसान मोर्चा के शहर प्रभारी दिनेश माली, देहात प्रभारी भरत भानू सिंह देव$डा, ललित तलेसरा, देवीसिंह जाट, अर्चना शर्मा, मीरा पारगी, मनोहर सिंह पंवार, रूपेश जैन, लोकेश कोठारी सहित सैंक$डों कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में किसान हित की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम (शहर) को ज्ञापन सौंपा गया।

शत्ति* प्रदर्शन: किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सांवरलाल जाट की उपस्थिति में आयोजित इस महापंचायत में उम$डी भी$ड ने एक तरह से शत्ति* प्रदर्शन का आगाज करा दिया। महापंचायत में भाग लेने के लिए दोपहर तक जिलों के कई कस्बों एवं गांवों से बसों द्वारा किसानों का जिला कलेक्ट्री पर आना लगा रहा।

कटारिया गुट नदारद: भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित महापंचायत में जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीें कटारिया गुट पूरी तरह इस महापंचायत से नदारद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Die Zukunft der Live -Händlerspiele in Online -Casinos

Live -Händlerspiele verändern die Online -Casino -Atmosphäre, indem...

Registration within the 1xbet in the few easy steps in the 2025

While you are periodically regarded as an https://massagemosasco24horas.com.br/2025/10/21/%e0%b8%a7%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b9%80%e0%b8%a5%e0%b8%a2%e0%b9%8c%e0%b8%9a%e0%b8%ad%e0%b8%a5%e0%b8%97%e0%b8%b1%e0%b9%88%e0%b8%a7%e0%b9%82%e0%b8%a5%e0%b8%81%e0%b9%80%e0%b8%9b%e0%b9%87%e0%b8%99%e0%b8%9e/ additional...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...

Топ казино онлайн ✅ Рейтинг лучших 10 казино для...