राहुल गांधी की सभा में भाग लेने जा रही ग्रामीणों की दो बसें दुर्घटना का शिकार

Date:

उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में भाग लेने जा रही ग्रामीणों की दो बसें दुर्घटना का शिकार हो गई। एक हादसा बांसवाड़ा के पास हुआ, जबकि दूसरा हादसा धरियावद के पास हुआ है। दोनों ही हादसों में ७० लोगों के घायल होने के समाचार है।

सूत्रों के अनुसार बांसवाड़ से सलूंबर जा रही एक बस में १०० से अधिक लोग भरे थे। उसी दौरान समेड़ी गांव में बस का टायर फट गया, जिससे बस खड्डे में जा गिरी। हादसे में ६० से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को तत्काल ही नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से पांच गंभीर घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह धरियावद क्षेत्र के मांडवी गांव के सरंपच वहां से छह बसें भरकर सलूंबर ले जा रहे थे। सभी बसें लोगों से खचाखच भरी थी। उसी दौरान मांडवी गांव से कुछ ही दूरी पर बस के ऊपर बैठे यात्री हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

इससे छह जने झुलस गए। बस की छत पर बैठे अन्य लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सभी झुलसे लोगों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर धरियावद के एसडीएम विनोद पांड़े, तहसीलदार शांतिलाल जैन, थानाधिकारी भंवरसिंह भी मौके पर पहुंच गए।

यह झुलसे: हाईटेंशन लाइन छूने से मांडवी निवासी मीरा (१८) पुत्री रवानु मीणा (१७), गोती पुत्र भीमा १३), देवीलाल (३०) पुत्र मनु मीणा, इंद्रा (१८) पुत्री बतीश मीणा, काली (१७) पुत्र बाबूलाल, मनोज (३२) पुत्र अमरा मीणा, रूपी (२०) पुत्री काना मीणा, पिंटू (१८) पुत्री पायरी मीणा झुलस गए।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Spielbank qua 1 Eur Einzahlung: Maklercourtage nicht früher als 1

ContentUnsrige Schlussfolgerung: Amortisieren sich unser 40 Freispiele ohne Einzahlung?Diese...

Tagesordnungspunkt 10 Spielbank Sizzling Hot ios Prämie abzüglich Einzahlung 2025 Letter Kostenfrei Startguthaben bewachen!

ContentSizzling Hot ios: Spiele diesseitigen Prämie ohne Einzahlung nötig...

Offers royal roller online slot

ContentRoyal roller online slot: PaymentMost recent fifty 100 percent...

Freispiele bloß Einzahlung Beste Casinos über Free Spins

ContentVermag meine wenigkeit mir Freispielgewinne gut in form von...