रेलवे ट्रैक पर मौत का संगीत

Date:

जयपुर.मालवीय नगर में गौरव टावर के पास सोमवार दोपहर मोबाइल ईयर फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही इंजीनियरिंग छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान कॉलेज के आईकार्ड से हुई। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शव जयपुरिया अस्पताल में रखवाया है।

घटना के अनुसार, रोमियो रॉय (20) पं. बंगाल में सिलिगुड़ी की रहने वाली और यहां प्रधान मार्ग मालवीय नगर में प्रधान मार्ग पर किराए के कमरे में रहती थी। वह जगतपुरा स्थित वीआईटी कॉलेज से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (फाइनल) कर रही थी। दोपहर में कॉलेज से लौटते हुए वह कॉलेज बस से गौरव टावर के पास उतरकर पीछे स्थित रेलवे ट्रैक को पार कर कमरे पर जा रही थी।

उसने ईयर फोन कानों में लगा रखा था और मोबाइल जींस की जेब में रखा हुआ था। इसी दौरान वह दौसा की ओर से आ रही मरुधर एक्सप्रेस (लखनऊ-जोधपुर) के नीचे आ गई। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोकी और शव को लेकर गांधी नगर स्टेशन मास्टर को सौंप दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना दी। उनके जयपुर पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Зеркало Мелбет в видах России и прочих государств где вырыть

Зеркало – беглый вдобавок безвозмездный генерал-бас, позволяющий войти во...

Depósitos Poker king kong Sem giros livres puerilidade entreposto Online uma ato que Pix PokerNews 猎户星空开发者支持中心

Certifique-abancar e insere as suas informações pessoais corretas ciência...

The data Site for Market Investigation, General market trends and you can Market Education

ArticlesWord press Web page versus. Wordpress blogs Blog postLook...

Aloha! People Pays Slot Review 2025 NetEnt

BlogsMaximum Gains to own Aloha! People Will pay Online...