कभी न कभी कई लड़के अपनी लाइफ में इस दौर से जरुर गुज़रे होगें। यह दौर होता है अपने लिए सर्वश्रेष्‍ठ प्रेमिका के चुनाव का। हांलाकि इस जीवन के उथल-पुथल में कई लोग अपने लिए एक अच्‍छी सी गल्‍फ्रेन्‍ड चुन लेते हैं। आप भी सोंचते होगें की उनमें ऐसा क्‍या खास होता है जो आप में नहीं है। तो आप यह जान लीजिये कि वह लोग इस मामले में आपसे थोड़ा ज्‍यादा स्‍मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं। अगर आप भी किसी लड़की को अपनी गल्‍फ्रेन्‍ड बनाना चाहते हैं पर यह सोंच कर पीछे रह जाते हैं कि आपमें हिम्‍मत नहीं है, तो घबराइये मत और इस लेख को पढिये।

 

1. आकर्षक दिखें-

कोई भी इंसान पैदायशी ही अच्‍छा नहीं दिखने लगता बल्कि वह अपने ऊपर काफी काम करता है। जी हां, आप भी गुड लुकिंग और स्‍मार्ट लग सकते हैं अगर आप अपने अंदर कुछ बेहतरीन स्‍किल्‍स डेवेलप कर लें तो। खुद के अंदर किसी भी लड़की से बात करने का आत्‍मविश्‍वास जगाएं। जो भी झिझक और शर्म हो उसे दूर करने की कोशिश करें और फिर देखें इसका जादू।

 

2. आप क्‍या चाहते हैं-

अगर आपको अच्‍छी प्रेमिका की तलाश है तो सबसे पहले यह जाने की आपको क्‍या चाहिये। अपने दिमाग में एक साफ आइडिया बनाएं कि आपको किस तरह की लड़की चाहिये और उसमें क्‍या खूबी होनी जरूरी है। एक बार अगर आपने सही से सोंच लिया तो दूबारा आपको इस बारे में सोंचने की जरुरत नहीं पड़ेगी। लड़की की पढ़ाई-लिखाई, उसके विचार या फिर उसकी उम्र आदि पर एक फोकस तय कर लें और उस हिसाब से उसे ढूंढे।

 

3.सही जगहं जाएं-

अब जब आपने अपना माइंड सेट कर लिया है कि आपको किस तरह की गल्‍फ्रेन्‍ड चाहिये तो उसे ढूंढने के लिए सही जगहं पर निकल पड़े। अगर आपको पूजा-पाठ और भगवान पर भरोसा करने वाली लड़की चाहिये तो जाहिर सी बात है कि वह आपको पब में तो नहीं मिलेगी। इसी तरह से एक लिस्‍ट बनाएं, जिसमें जगहं के नाम हों। इस तरह से आप अपनी शहजादी को ढूंढ सकते हैं।

 

4. डरे नहीं-

अब जब आप अपने सपनों की रानी को ढूंढ चुके हों तो उसे अपने दिल की बात कहने से बिल्‍कुल डरे नहीं। आपको यह भी बता दें कि लड़कियों को वही लड़के पसंद होते हैं जो अपनी दिल की बात उनको खुल कर और बिना डरे हुए बताते हैं। वैसे भी जब आपने उसके बारे में इतनी जाचं-पड़ताल कर ही ली है तो आखिरी मोमेंट पर पीछे हटना कहीं से भी समझदारी नहीं है। तो बिना देर किए हुए थोडा सी हिम्‍मत दिखाइये और कर दीजिये उसको प्रोपोज़।

Previous articleऐश के ‘मोटी’ होने की चर्चा!
Next articleक्‍या आप अपना फेसबुक पासवर्ड अपनी पार्टनर को देगें?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here