पूरा गाँव गुनाहगार

Date:

उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में देवर भाभी के आपसी प्रेम प्रसंग के चलते उन्हें पुरे गाँव ने ऐसी सजा दी गयी जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी |

बताया जा रहा है की डबोक थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों की भागल गाँव में शादीशुदा लीला देवी पत्नी दिनेश जोशी का अपने ही दूर के रिश्ते में देवर लगने वाले अर्जुन जोशी के साथ अवैध संबंध थे | लीला देवी का पति दिनेश मुंबई में दूध का व्यापार करता था | गाँव वालों को लीला देवी और अर्जुन जोशी पर पहले से आशंका थी | गत १२ सितम्बर को गाँव वालों ने दोनों को लीला देवी के घर में संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और जमकर दोनों को पीटा | ग्रामीणों ने महिला को अर्धनग्न कर दिया और पुरुष को पूरा नग्न कर के पूरे गाँव में घुमाया और चौराहे पर लाकर दोनों की जमकर पिटाई की | इतना ही नहीं युवक को जबरन महिला के कपडे पहना कर दोनों के बाल तक काट दिए|

 मामले से अनजान पुलिस

इस मामले की पुलिस को ज़रा भी जानकारी नहीं थी | कल जब यह हैवानियत भरी घटना घट रही थी तब वहां मोजूद काफी युवकों ने इस पूरी हैवानियत को अपने मोबाइल में क़ैद किया ओर इसकी वीडियो क्लिप बना कर मानो ऐसे देख कर खुश हो रहे थे जैसे बहुत ही बहादुरी भरा काम किया हो | जब इस मामले का मीडिया ने खुलासा किया तो सारे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया | पुलिस अधिकारियों से जब मीडिया ने इस बात की पुष्टि करना चाही तो उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आई | बाद में जब पुलिस अधिकारियों ने इस बात का पता लगाया तो मीडिया से बात तक करने में इंकार कर दिया |

मीडिया में इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्यवाही करते हुए डबोक थानाधिकारी परबत सिंह को मौके पर भेजा और कार्यवाही करने के आदेश दिए | सूत्रों के अनुसार बीती रात डबोक थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ४ लोगो को गिरफ्तार किया | आज मिली ख़बरों के मुताबिक अभी तक कुल १८ लोगो को पुलिस अपनी गिरफ्त में ले चुकी है और आई पी सी धारा ३४२,३२३,४४८,३५४,३५५ के साथ ६७ आई टी एक्ट में मामला दर्ज किया | अगर इन धाराओं में आरोप साबित हो जाता है तो ५ वर्ष की सजा होने का प्रावधान है |

उधर इस घटना से सकते में आई हुई लीला देवी से जब पुलिस अधिकारियों ने संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला की वह अपने पीहर माणकावास में है और उसकी तरफ से मामला दर्ज करने से साफ़ मना कर दिया | इस पर थानाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए अपनी ओर से पूरे गाँव पर मुकदमा दर्ज कर आज १४ लोगो को और गिरफ्तार किया और थानाधिकारी ने बताया की क्लिपिंग में जो भी दिखाई दे रहा है उनको गिरफ्तार किया जायेगा उनमे चाहे महिलाएं हो या पुरुष या बूढ़े |

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AdmiralBet Premio Bisca sagace verso 1000 Euro Slot Novomatic

Ulteriormente una rapida aumento con tutta Europa, il bookmaker...

1win букмекерская контора вход.1728 (3)

1win букмекерская контора — вход ...

Казино Официальный Сайт Играть в Онлайн Казино Pin Up.21

Пин Ап Казино Официальный Сайт - Играть в Онлайн...

Bet365 Casino: Estudio, Prueba así­ como Consejos ¡Leer Antes de Jugar!

Había realizado algún depósito aunque nunca podía elaborar apuestas...