प्रदेशाध्यक्ष ने बताई भाजपा पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी

Date:

10577139_829492923751307_9181847466109601507_nउदयपुर | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने एक दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान सभाग भर के जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ली साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनता की आवाज़ सरकार तक पहुचाने के निर्देश दिए |
बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने संभाग स्तरीय पदाधिकारियों विधयकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले दस दिनों तक जनता की सरकार मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में सभी मंत्री व अधिकारीगण उदयपुर संभाग में प्रवास कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। इस अभियान में हम संगठन के कार्यकर्ता जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने एक सेतु का कार्य करेंगे। इस कार्य को अंजाम देने ही यह बैठक बुलाई है। उन्होने कहा कि हम वातानुकुलित कमरों में बैठकर सरकार नहीं चलाना चाहते इसलिये पहले भरतपुर फिर बीकानेर ओर अब उदयपुर संभाग में सरकार ढेठ गांव के अन्तिम व्यक्ति तक रूबरू होने जा रही है। हमारा मकसद अधिकारी को उस शोषित, अंतिम व्यक्ति जो समस्याओं से ग्रसित है से रूबरू कराना उसकी समस्या का मौके पर ही हल करना है। उन्होने कहा कि इस दौरे में मिलने वाली प्रत्येक समस्या को सुचिबद्ध करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस हेतु बनाई विशेष सेल द्वारा मोनिटरिंग व समस्याओं के समाधान तक पहुंचने की कारगर योजना बनाई है। हर समस्या का हल होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक रवैया अपनाने का निर्देश दिया। एक भी पंचायत ऐसी नहीं छुटेगी जहां मंत्री या अधिकारी नहीं जायेगे। कार्यकर्ताओं की सहभागिता आवश्यक है। जनता को लगना चाहिये कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हो रहा है। संगठन में सदैव संवाद बना रहना चाहिये। परनामी ने कहा कि कोई भी समस्या हो पत्र लिखकर या फोन पर सुचित करें कार्यवाही की जायेगी। अधिकारी वर्ग यदि जुल्म ढोते है तो भी सुचित करें परिणाम मिलेगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति का नहीं होता वह संगठन की पूंजी है। जो अच्छा कार्य करें उसे उसके हिसाब से दायित्व दें। हर कार्यकर्ता की अपनी शक्ति होती है, बुथ स्तर की ईकाई को मजबुत बनाये। प्रधानमंत्री ने हाल ही में प्रत्येक बुध पर 50-100 कार्यकर्ताओं के गठन की आवश्यकता बताई। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य देश के साथ कार्यकर्ताओं का भी विकास हो।
बैठक के दौरान संभाग के कई जान प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने अपनी बात राखी जिसमे राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सत्ता और संगठन में उत्कृष्ट तालमेल रखते हुये मेवाड़ वागड़ को विकास की राह पर लाने पुरी सरकार आ रही है। सभी कार्यकर्ता पुरी एकजुटता से इस कार्य को सम्पन्न कराने अपना सहयोग दें। नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुये उन्हें अपनी टीम में स्थान देने पर मेवाड़ की ओर से धन्यवाद अर्पित किया। नवमनोनित महामंत्री कुलदीप धनकड़ ने कहा कि सरकार आपके द्वार के समय ऐसी कार्य योजना बनाये कि सरकार को विकास के कार्य में कोई बाधा ना आयें। इस अवसर पर सभी विधायकों को अपनी समस्याओं की जानकारी देने की बारी बारी मौका दिया गया जिसमें अर्जुन जीनगर, सुरेश धाकड़, चन्द्रभानसिंह आक्या, फुलसिंह मीणा, गौतम दक, धनसिंह रावत, अनीता कटारा, गणपत मेनारिया, देवेन्द्र कटारा, गोपी मीणा, सुशील कटारा, जीतमल खांट, नवनीत लाल निनामा, दलीचंद डांगी, प्रताप गमेती ने अपने विचार प्रदेशाध्यक्ष के सम्मुख रखें।
बैठक से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के उदयपुर आने पर ठोकर चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इकराम कुरेशी, जिलाध्यक्ष जाकीर हुसैन घाटवाला, ईरशाद चैनवाला ने प्रदेश अध्यक्ष का इस्तकबाल किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPhone 1xbet 1xbet iOS növlərində 1xbet yükləmək üçün turş yuxarı Ümumi BAS 2025 Badnyak

İstifadəçilərin seçimlərindən asılı olaraq, Apk Daddy - 1xbet Bookmaker...

1xBet yükləyin Droid və iOS alın 1xBet APK proqramını rəsmi internet saytından endirin

Hackneyed sferasında bəlkə-və ya sızma səbəb şəxsi təhvil və...

Bets io Erfahrungen 2025 Gesamtwertung: 99 100 TOP!

Zudem verfügt die Plattform über eine benutzerfreundliche Oberfläche, die...