मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईदुलजुहा पर्व

उदयपुर, । दाऊदी बोहरा जमात द्वारा गुरूवार को ईदुल-अजहा (कुर्बानी पर्व) मनाया गया। इधर, मुस्लिम समुदाय शनिवार को बकरा ईद मनाएगा। हाथीपोल स्थित बकरा मंडी में बकरों की खरीद-फरोख्त जारी है।

आज प्रात: बोहरा समुदाय (यूथ) की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। उसके बाद घर-घर में कुर्बानी तथा जमात द्वारा बोहरावाडी स्थित जमातखाने में सामूहिक कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई। कुर्बानी के बाद तबरूर्क (प्रसाद) रिश्तेदारो व समुदाय के लोगों में वितरित किया गया। इस मौके पर लोगो ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई।दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता अनीस मियांजी ने बताया कि ईदुल-अजहा गुरूवार को बोहरा समुदाय द्वारा मनाया गया। जिसमें सुबह ६.४५ बजे समुदाय की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। रसुलपुरा मस्जिद में गजनफर ओकासावाला, खानपुरा मस्जिद में हाजी असगर अली जावरिया, वजीहपुरा मस्जिद में मुल्ला पीर अली, खारोल कॉलोनी मस्जिद में हाजी मोहम्मद अली हितावाला, चमनपुरा मस्जिद में हाजी अब्बास अली तोबवाला और खांजीपीर मस्जिद में हाजी फखरूद्घीन घासावाला ईद की नमाज अदा करवायी। नमाज के बाद खुषी की मजलिस होगी। जिसमें मुल्क में अमन, चैन व तरक्की की दुआएं के साथ-साथ दाऊदी बोहरा जमात के हज पर गये हाजियों के हज अदा करने पर मुबारकबाद व खुषी जाहिर की गई। नमाज के बाद कब्रस्तान जाकर अपने महरूर्म परिजनों की क्रब पर फातिहा प$ढी। उसके बाद घर-घर व जमातखाने में सामुहिक कुर्बानी की रस्म अदा की गयी। शाम को सामूहिक न्याज का आयोजन हुआ। जिसमें जमात के सभी लोग शिरकत की। बोहरवा$डी, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर व चमनपुरा में ईद की चहल-पहल नजर रही।

अंजुमन तालीमुलन इस्लाम से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुस्लिम समुदाय बकरा ईद का पर्व शनिवार को मनाएगा। ईद पर होने वाली विशेष नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह पर अदा की जाएगी। शहर के हाथीपोल स्थित पंचायती मस्जिद एवं दरखान वा$डी में ७.१५ बजे, मस्जिद अल हुसैनी कारवा$डी पर ७.३० बजे, खारांकुअंा, महावतवा$डी, आलू पै*क्ट्री, छीपा कॉलोनी मल्लातलाई, जहांगिरी मस्जिद रजा कॉलोनी सवीना, धोलीबाव$डी, मस्तान बाबा स्थित मस्जिद पर ८ बजे, मस्जिद रजा कॉलोनी मल्लातलाई, छोटी मस्जिद सवीना, आय$ड ईदगाह पर ८.१५ बजे, मस्जिद सज्जन नगर बी ब्लॉक, ब$डी मस्जिद सवीना, गौसिया कॉलोनी किशपनपोल, पहा$डा, हिरणमगरी सेक्टर ५, खांजीपीर, रहमान कॉलोनी, अलीपुरा, प*ारूके आजम कॉलोनी मल्लातलाई, दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल एवं सिलावटवा$डी बीच की मस्जिद पर ८.३० बजे, मकबरा मस्जिद सूरजपोल पर ८.४५ बजे, मस्जिद पलटन ईदगाह एवं पुराना स्टेशन पर ९ बजे एवं जामा मस्जिद चमनपुरा में ९.१५ बजे ईदुलजुहा की नमाज अदा की गई। इसके पश्चात घरों में कुर्बानी होगी।

Previous articleआन-बान-शान से पूजे गए अश्व
Next articleमहिला समृद्घि बेंक का स्थापना दिवस मनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here