अपने स्किन को भरपूर न्यूट्रिशंस देना चाहती हैं तो ट्राई करें यह ब्यूटी टिप्स । चंद दिनों में ही चेहरे पर एक अलग सा ग्लो नजर आने लगेगा।

– सेब को घिसकर पेस्ट बनाएं और इसे 10 से 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें। यह स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ ही टाइट भी करेगा। पके हए सेब का गूदा आंखों पर लगाने से आराम मिलता है। इससे आंखों के चारों तरफ का कालापन भी कम होता है।

– एक उबले हुए आलू को मसलकर उसमें कच्चा दूध या मलाई व चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को लगाने के 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो दें। यह बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करता है। वहीं , आंखों के चारों तरफ के कालेपन को भी दूर करता है।

– पत्ता गोभी के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। वहीं , चेहरे के दाग – धब्बे खत्म करने में पत्ता गोभी का मास्क बहुत फायदेमंद होता है।

– मुंहासों से निजात पानी हो , तो टमाटर का गूदा चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर एक घंटा लगे रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे कलर साफ होने के साथ ही मुहासों से छुटकारा मिलेगा

Previous article41,000 शिक्षकों की भर्ती : राजस्थान से संबंधित होंगे ज्यादातर सवाल
Next articleमसाज पार्लर में सेक्स रेकेट
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here