9191_ashokमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि लटके-झटकों से लोकतंत्र नहीं चलता। चुनावी साल में अब वे यहां आएंगी और कई तरह के लटके-झटके दिखाएंगी। हमसे वो लटके-झटके तो होते नहीं हैं। मैं तो आपके बीच में बैठकर सीधे तरीके से बात कह देता हूं। आपने इन लटके-झटकों को देखकर वोट दे दिए तो नुकसान ही होगा।

 

9667_vashu-123मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस संदेश यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत में श्रीकरणपुर में जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आपने दोनों पार्टियों का राज और काम देखा है। भाजपा को भी पांच साल देखा और अब हमको भी देखा। अब आप ही दोनों के शासन की तुलना करके फैसला लीजिए। वसुंधरा राजे साढ़े चार साल तक लंदन-दिल्ली और जगह- जगह आराम के बाद अब लौटी हैं। पिछली बार तो उनको कोई जानता नहीं था। अब लोग उनको पहचान चुके हैं।

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि वसुंधरा राजे नई- नई पोशाकें पहनकर लोगों के बीच जा रही हैं। नई-नई पोशाकें पहनने से नया राजस्थान नहीं बनता। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे अब सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

 

संदेश यात्रा में सरकारी कार्यक्रम :

 

श्रीगंगानगर में संदेश यात्रा और सरकारी शिलान्यास कार्यक्रमों का भेद ही खत्म हो गया। मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान गंगानगर में एक रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण और दूसरे ब्रिज का शिलान्यास किया। सरकारी विधि महाविद्यालय का भी लोकार्पण किया। इन सरकारी कार्यक्रमों में पूरा सरकारी अमला तैनात था। इसके बाद श्रीगंगानगर में संदेश यात्रा की रात को जनसभा हुई।

 

‘बाबू जगजीवन राम की प्रेरणा से हम आगे बढ़े’

 

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि देश में सही मायने का विकास तभी माना जाएगा, जब समाज में कुरीतियां जड़ से खत्म हो जाएंगी और समाज में समानता पैदा होगी। मीरा कुमार मंगलवार को श्रीगंगानगर मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर गजसिंहपुर में अपने पिता और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर बोल रही थीं।

 

हमारा 6 करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य है, जो देश को नई दिशा देंगे। यह कार्यकर्ता देश की जनता को बताएंगे कि उनको वोट कैसे करना है, वोटरों को उनकी ताकत का अहसास दिलाएंगे।

Previous articleबाइक सवार के कंधे पर हाथ रख यूं निकल पड़ीं वसुंधरा!
Next articleहोटल व्यवसायी गौरव भण्डारी पर हमले के आरोपियों की तलाश जारी
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here