लेकसिटी बनी वेनिस

Date:

यूआईटी पुलिया डूबी, आयड नदी पूर्ण वेग से बही

सडकें बनी ताल तलैया

झील किनारे क्षेत्रों में हाई अलर्ट

फतहसागर मात्र ७ इंच खाली

उदयपुर, एक दिन की उमस के बाद इन्द्र देव ने फिर एक बार पूरी गर्जना के साथ अपना रोद्र रूप दिखाया और डेढ घंटे में करीब ४६ मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश से ऐतिहासिक झील फतहसागर का जलस्तर १२.३ फीट हो गया है। लगातार जारी आवक से प*तहसागर झील आज रात या कल छलक सकती है। इधर, सीसारमा नदी में पानी की जोरदार आवक को देखते हुए स्वरूप सागर के चारों गेट खोल दिए गए। स्वरूप सागर के गेट खोलने से यूआईटी पुलिया डूब गई और पानी पुल के ऊपर बहता हुआ आयड नदी से होकर उदयसागर झील की ओर बढा।

वैनिस जैसा नजारा: लेकसिटी के केचमेंट एरिया में हुई अच्छी बारिश से जहां झीलें लबालब हो गई वहीं निरंतर पानी की आवक से मंगलवार को स्वरूपसागर के चारों गेट खोलने पडे जिससे उसका पानी यूआईटी पुलिया से बहता हुआ आयड नदी में बहने लगा। पुल के ऊपर से बहते पानी से एक बार फिर शहरवासियों को लेकसिटी में वैनिस जैसा नजारा देखने को मिला। पूर्ण वेग के साथ बहती आय$ड नदी ने एक बार फिर झीलों की नगरी को वैनिस शहर का आभास करा दिया।

मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया और आसमान घने बादलों से ढक गया। जिससे दिन में ही रात जैसा आभास होने लगा। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई करीब डेढ घंटे तक हुई मुसलाधार से उदयपुर शहर में ४६ मिमी वर्षा दर्ज की गई। आज की मूसलाधार बारिश से स$डकों पर पानी भर गया। शहर के बापूबाजार, सूरजपोल, अमल का कांटा, हिरणमगरी, मल्लातलाई आदि कई इलाकों में ३-३ प*ीट तक पानी भर गया जिससे सडके ऐसी हो गई मानो ताल तलैया हो।

तेज बारिश और सिसारमा में पानी की आवक को देखते हुए दोपहर करीब दो बजे स्वरूपसागर के चारों गेट एक-एक फीट खोल दिये गये। जिसका पानी यूआईटी पुलिया के ऊपर से बहने लगा और आयड नदी होता हुआ उदयसागर झील में समा गया।

इधर मदार नहर में लगातार आवक से फतहसागर का जलस्तर १२.३ फीट हो गया जो कि फतहसागर छलने के मात्र ७ इंच दूर है। हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फतहसागर पर एक फीट के पाटिये लगाये जा सकते है। जिससे उसकी भराव क्षमता एक फीट और बढ जायेगी। स्वरूपसागर और मदान तालाब के ओवरप*लो होने से आयड नदी भी पूरे वेग से बह रही है। लगातार हो रही बारिश और झीलें और शहर के आसपास के जलाशय भी लबालब होने से जल संसाधन विभाग अलर्ट हो गया है।

इधर, देर शाम को फीर रिमझिम बारिश को दौर शुरू हो गया

झील पेटे में हाई अलर्ट: बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग ने आज झील पेटे एवं नदी किनारे बसे क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया। स्वरूपसागर के गेट खोलने से पूर्व गुमानिया वाला नाला क्षेत्र एवं आयड क्षेत्र के नदी पेटे में रहने वाले लोगों को माइक से अलर्ट कर दिया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सतर्कता बरत रही है एवं स्थिति पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों एवं स्टाप* को सचेत रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino Пин Ап должностной сайт интерактивный игорный дом pin up, игровые аппараты, фиксация

Таким образом, игорное единица объявляет родную приверженность предоставлению доброкачественного...

Meeting brand new individuals and exploring new possibilities

Meeting brand new individuals and exploring new possibilitiesI think...

The Benefits of Learning a Second Language

In today's interconnected world, learning a second language has...

Tips for younger men looking for an older woman

Tips for younger men looking for an older womanLooking...