winter

उदयपुर। लेकसिटी में सर्दी के तेवर तीखे होने के साथ ही अब दिन का तापमान भी गिरने लगा है। बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान में करीब ६ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार नये साल के पहले दिन सुबह से जहां बादलों ने सूरज को छुपाए रखा। कभी बादल हटे तो सूरज की धूप ने लोगों को राहत दी परन्तु तेज चल रही हवाओं एवं तापमान में आई गिरावट ने लोगों का झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान २०.८ डिग्री दर्ज किया गया था वहीं बुधवार को यह तापमान करीब ६ डिग्री गिरकर १४ डिग्री पर पहुंच गया। पिछल दिनों रात के तापमान मं लगातार गिरावट के कारण जहां राते ठंडी हो गई थी वहीं अब दिन का तापमान भी न्यूनतम स्तर के करीब पहुंचने लगा है। शहर में अब सर्दी का अहसास पैरों में घलन जैसा होने लगा है। वहीं मंगलवार व बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान ८.२ डिग्री पर स्थिर रहा।
तेज सर्दी के कारण लेकसिटी बुधवार को शाम होते ही कोहरे की आगोश में दिखाई दिया। शाम करीब छह बजे बाद ठंडी हवाओं के बयार के साथ ही लेकसिटी कोहरे की आगोश की रही। चारों और कोहरा छा जाने से वाहनधारियों का भी तकलीफे हो रही थी। वहीं अलसुबह भी फसलों पर बर्फ की परत जमने लगी है।
अलाव बनी सहारा: लेकसिटी में तेज सर्दी के अहसास के कारण अब अलाव सर्दी के निजात का सहारा बनी हुई है। शहर के विभिन्न मॉल्स एवं कॉम्पलेक्स की सुरक्षा में लगे गार्ड एवं रात्रि में गश्त करने वाले होमगार्डस भी अलाव जलाकर सर्दी के निजात पाने की जुगत में लगे दिखाई देते है।

24

Previous articleयुवक पर प्राणघातक हमला
Next article31 दिसंबर की रात का जश्न उदयपुर में कुछ इस तरह रहा ( PHOTO )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here