डूंगरपुर,  आसपुर थानान्तर्गत काब्जा गांव में गुरूवार को एक दर्जन लोगों का समूह जंगली सुअर का शिकार करने गये थे। इस दौरान एक किसान जो शिकारियों की गोलियों का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब कि इस घटनाक्रम में शिकारियों का एक साथी भी घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु उदयपुर ले जाया गया है।
आसपुर थाना प्रभारी बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों का समूह काब्जा गांव के जंगलों में जंगली सूअरों का शिकार करने गया था। और उन्होने इस दौरान जिनके पास बन्दूके थी उन्होने गोली चलाई। जिसके चलते अपने खेत में भैंसे चरा रहे काब्जा निवासी धुलसिंह पुत्र जालमसिंह उम्र ५. को गोली लगी। और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इधर इस घटनाक्रम में शिकारियों का एक साथी सलुम्बर थानान्तर्गत विडावल निवासी शोका पुत्र खोमा रावत मीणा के पेट व अन्य भाग पर गोली के छर्रे लगे जिसे गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटनाक्रम में संलिग्ध दो व्यक्तियों को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का  पोस्ट मार्टम शुक्रवार को होगा।
Previous articleवक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर लागू होगी नई रेंट प्रणाली
Next articleअब चला हाईकोर्ट का डंडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here