563502_637220006312249_59296855_n-300x173उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद लोकसभा एवं विधायक राजसमंद किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से भयग्रस्त है। पार्टी ने जब से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किया है, तब से कांग्रेस में एक बौखलाहट है, जो साफ दिखाई दे रही है। जिस तरह के वक्तव्य कांग्रेसी नेता दे रहे हैं, जो उनकी हताशा और कुंठा को दर्शाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेन्द्र मोदी को फासिस्ट कहा, यह लोकतंत्र का अपमान है। नरेन्द्र मोदी जनता द्वारा निर्वाचित भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। वे लोकतांत्रिक प्रकिया से गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। राजस्थान और केंद्र में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस की केंद्र एवं राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार का नया इतिहास बना रही है। इन सरकारो नें घोटालों की एक नई श्रेणी महाघोटाला मेगा स्केम रचित कर दी है। एक एक सौदे में लाखों करोड़ों का घोटाला करने वाले देश को पतन की राह पर ले जा रहे हंै। केंद्र सरकार खरबों रुपयों का एवं राजस्थान सरकार अरबों रुपयों का घोटाला कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिजन राज्य संसाधनों को खुले रूप से लूट रहे हैं। राजस्थान क्यों पिछड़ा? पडौसी राज्य गुजरात एवं मध्य प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान बना रहे हैं। वहां रोज विकास की नई कहानियां लिखी जा रही है। राजस्थान विकास के सभी मानदंडों पर पिछड़ता जा रहा है। इस यक्ष प्रश्न का जवाब कांग्रेस पार्टी को देना है। माहेश्वरी ने कहा कि मेवाड़-वागड़ भारी उपेक्षा की शिकार विगत पांच वर्षों से मेवाड़-वागड़ क्षेत्र की भारी उपेक्षा की जा रही है। मेवाड़-वागड़ का ओद्यौगिक विकास थम गया है। नया निवेश शून्य हो गया है। उदयपुर, अहमदाबाद, और मारवाड़, मावली, बड़ी सादड़ी आमान परिवर्तन का काम रूका हुआ है। सारे नये विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान जोधपुर व जयपुर में बनाए गए हैं। जनजाति विश्वविद्यालय की घोषणा को दो वर्ष हो गए हैं, किन्तु प्रगति शून्य है। अहमदाबाद बायपास, ठोकर चौराहा पर ओवरब्रिज, शहर में एलिवेटेड रोड़ की योजनाएं मृत हो गई है। उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की मांग को अनसुनी की जा रही है। बनास घाटी का पानी बीसलपुर ले जाने का षडय़ंत्र किया जा रहा है। मेवाड़ में नये बांधों के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। पहले से बने हुए बांधों की ऊंचाई घटाई जा रही है। मेवाड़ की धरती को प्यासा रखकर यहं के विकास को रोका जा रहा है। मानसी वाकल का पानी राजसमंद झील में समाहित किया जा सकता है, किन्तु सरकार इसे बीसलपुर ले जाना चाहती है। राजस्थान और देश का विकास कांग्रेस से मुक्ति पाकर ही हो सकता है। कांग्रेस मुक्त राजस्थान विकसित राजस्थान आज जन-जन का नारा बन चुका है।

Previous articleकेदारनाथ में मलबे से निकले 1.90 करोड़
Next articleक्रिकेट में एमएमपीएस का श्रेष्ठ प्रदर्शन
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here