हर गली हर घर में “कृष्ण उत्सव “

Date:

 

 

 

 

भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव एवं दधिची महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।उदयपुर के हर गली से भगवन कृष्ण के भजनों की आवाज़ हर मंदिर में भगवन जगदीश के जन्मोत्सव की धूम दिखी वही जगदीश चौक पर जमीन तल से 25 फीट ऊंची बंधी दूध दही और मक्खन से भरी मटकी को फोडऩे के लिए गोविन्दाओं की टोलियों ने भारी मशक्कत की। गडिया देवरा के गोविन्दाओं ने मटकी फोड़ी। इस दौरान पूरा जगदीश चौक व मार्ग कृष्ण भक्तो से ठसाठस रहा। इधर, अस्थल आश्रम में भगवान के जन्म दर्शन हेतु जन सैलाब उमड़ा। अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी की धूम रही।

 

: नाथद्वारा। श्रीनाथजी मंदिर में कृष्ण उत्सव के तहत आज तड़के दूध-दही उड़ेला गया जबकी नवनीत प्रियाजी सोने के पालने में झूले। नन्द के घर आनन्द भयो के जयघोष के साथ यहां महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी के मुखियाजी इन्द्रवर्धन गिरनारा नन्दबाबा तथा लालन के मुखियाजी नारायण बापू यशोदा ने वेश धारण कीए। तिलकायत राकेश महाराज, यूवराज विशाल बाबा आदि ने श्रीजी व लालन को खूब लाद लदाये। इस अवसर पर यहां वैष्णवजनों की भारी उपस्थिति रही। दूध दही की प्रसाद भक्तजनों पर उड़ेला गया। जिसका भक्तों ने भरपुर आनन्द उठाया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trò chơi Aviator Flat: Mẹo chơi, kiếm tiền và đăng ký tháng 9 năm 2025

Aviator 1xbet là một trang web liên kết khác,...

Thông tin chơi game hoàn toàn miễn phí và Dự đoán lợi thế hàng ngày

Tuy nhiên, chắc chắn có rủi ro là các...

Mã khuyến mãi 1xBet NOSTRABET trị giá khoảng 2 trăm đô la vào tháng 9 năm 2025

Một chương trình khuyến mãi thú vị khác của...