Vasundhara-170x300

राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायकों के टिकट लगभग तय माने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की जयपुर में कल हुई बैठक में वर्तमान विधायकों पर सहमति बन गई है। हालांकि टिकट बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में चर्चा चल रही है। इससे पहले प्रदेश चुनाव समिति ने ६० नामों पर सहमति बना ली है। इनमें अधिकांश वर्तमान विधायक शामिल है। भाजपा की पहली सूची गुरुवार को जारी होने की संभावना है।

 

 

सूत्रों के अनुसार सिंगल पैनल का एक ही नाम है, वह है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे का। इसके अलावा सभी पैनल में दो से छह नाम हंै। हालांकि इन पैनल्स में ४५ से अधिक ऐसे नाम है, जो मात्र डमी है। वसुंधरा राजे की अगुवाई में अलसीसर हाउस में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मंगलवार को २०० सीटों पर चर्चा हुई। तय नामों के अलावा अन्य नामों के पैनल पर आज दिल्ली में चर्चा की जा रही है। करीब दस प्रतिशत वर्तमान विधायकों के टिकट कटने के आसार है, वहीं गत चुनाव में पराजित हुए तीस प्रतिशत प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलने के आसार बढ़ गए हैं। हालांकि इसको लेकर अभी और मंथन होने की बात कही जा रही है। पहले चरण में बीकानेर, जोधपुर, शेखावाटी, उदयपुर व कोटा संभाग के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है, जबकि जयपुर के बारे में चर्चा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम आने के बाद ही घोषणा होने की संभावना है। वैसे जयपुर में वर्तमान तीन विधायक नरपतसिंह राजवी, घनश्याम तिवाड़ी व राजपालसिंह शेखावत को लेकर असमंजस की स्थिति अभी बनी हुई है। आज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हो रही है। सभी सदस्य दिल्ली पहुंच गए हैं। तय किए गए ६० नामों की घोषणा गुरुवार को होने की संभावना है।

Previous articleसांस्कृतिक संध्या में खूबे एमएमवीएम के विद्यार्थी
Next articleइंश्योरेंस पास कराने के लिए बदला घटनास्थल
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here