भा ज पा का कांग्रेस के खिलाफ धरना

Date:

379238_142346769257197_1970219932_nउदयपुर, । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा संघ व भाजपा के शिविरों में आतंकी तैयार करने के बयान के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर धरना व प्रदर्शन के अन्तर्गत जिला कलेक्ट्री पर शहर व देहात जिला द्वारा धरना दे प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के नेता एवं देश के गृहमंत्री ने चिंतन शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिविरों में आतंकी तैयार करने जैसा बयान दिया। इसके विरोध में आज पार्टी ने जिला कलेक्ट्री पर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत के नैतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत ने कहा कि संघ स्थान पर देश के भावी राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। जिनमें देशभक्ति की भावना भरी जाती है। यहां पर बिना किसी जाति-पांती के बिना ऊंच-नीच के भेदभाव के बिना सर्व समाज के व्यक्तियों को राष्ट्र व देशधर्म की शिक्षा दी जाती है और कांग्रेस पार्टी जिस तरह से इसके नेता देश के दुश्मनों और आतंकवादियों को सिर्फ और सिर्फ वोटों के खातिर तुष्टिकरण के चलते सम्मान देने पर उतारू हैं।

भाजपा प्रदेशमंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि संघ को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। पुरा देश जानता है कि संघ की शाखाएं खुले मैदानों में लगती है। जहां पर देश निर्माण की बातें स्वयं सेवकों को सिखायी जाती है। सामर ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व इस कुकृत्य के लिए माफी मांगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, डॉ. किरण जैन ने कहा कि कांग्रेस भगवा को आंतकवाद बता देश की संस्कृति पर लांछण लगाया है। भगवा देश का सांस्कृतिक वैभव का परिचायक है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिक है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की मिट्टी की महक जिसमें पैदा होती है। ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण संघ की शाखाओं पर किया जाता है।

शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने संघ पर निशाना साधकर अपना ध्यैय स्पष्ट कर दिया। अल्पसंख्यकों के वोटो के सौदागर इस कांग्रेस पार्टी के नेताओं को राष्ट्रहित से ज्यादा स्वहित की चिंता है। चुनाव सिर पर है और इनका मुस्लिम वोट बैंक धीरे-धीरे खिसकता जा रहा है। संघ पर आरोप से आहत संघ और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के ताबूत की कील साबित होगा।

सभापति रजनी डांगी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी देश के लिए नासुर बन गई है और यदि इसका समय पर ईलाज नहीं किया गया तो यह देश के लिए एक कैंसर के समान हो जाएगी। इसका ईलाज हम सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा। देश की जनता को रोजी-रोटी, सुरक्षा और सम्मान तो यह लोग नहीं दिला पा रहे हैं, उलटे सत्ता के चक्कर में कहीं देश का स्वाभिमान भी नहीं बेच दे यह लोग।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, भाजपा नेता दलपत सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, गणेश व्यास, पूर्व विधायक वंदना मीणा, देहात उपाध्यक्ष नाथुलाल जैन, देहात महामंत्री रोशन लाल जैन, फुलसिंह मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तखतसिंह शक्तावत, नाना बया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अलका मुदंड़ा, मंडल महामंत्री जगदीश मेनारिया, हरिश मीणा आदि ने सम्बोधित किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Caça-níqueis online acessível 2025: 20 Super Hot Slot online Jogue caça-níqueis!

ContentHá âmbito infantilidade sacar bônus sem depósitos? | 20...

Spielautomat Grace Of Cleopatra Bestes Casino online Power Stars Paypal Slots « 4plusarchitects

ContentBestes Casino online Power Stars Paypal Slots: Join Our...

Finest Online slots the real deal Currency 2025 Reputation Games one to Spend archibald maya hd online slot Rapidly

Posts« Blackjack-Strategien für Gambling establishment King alle SpielstärkenArchibald Maya...