हम यात्रा पर निकले तो सरकार को याद आई घोषणाएं: वसुंधरा राजे

Date:

images (1)उदयपुर. भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान रविवार को भी गहलोत सरकार पर तीखे प्रहार किए। वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा रविवार को उदयपुर जिले के झाड़ोल से आगे बढ़ते हुए बाघपुरा होते हुए मादड़ी पहुंची। इस दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से वसुंधरा राजे का स्वागत किया।

मादड़ी में सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा कि हमारी यात्रा की तैयारी होने के बाद सरकार ने घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। पिछले 6 महीने में तो घोषणाओं की बौछार हो गई है। मगर सवाल यह है कि घोषणाएं पूरी होगी या नहीं। वसुंधरा ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों को पैसा बांटने का काम शुरू का दिया है। मगर पैसे बांटने से वोट नहीं मिलते।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संदेश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए वसुंधरा ने कहा कि संदेश यात्रा क्या संदेश देगी यह मालूम नहीं है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी सरकार पर तीखे प्रहार किए।

कटारिया ने कहा कि राजनेता को जनता अपना मुनीम समझती है। मगर कांग्रेस के राज में राजनेताओं की छवि खराब हुई है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल खराड़ी और पूर्व देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला सहित कई नेता मौजूद थे। मादड़ी में सभा के बाद सुराज संकल्प यात्रा खेरवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गई।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Up X Casino Промокод А как Возыметь и Использовать Скидки?

Для удобства юзеров казино Up-x предлагает мобильную версию веб-сайта...

Официальный журнал UP X Casino: как искать, ввалиться и танцевать безопасно

Сие игорный дом придает значение на каждого геймеру, а...

Bonus wyjąwszy depozytu w kasynach online

Premia z brakiem depozytu na FS albo jak bezpłatna...

Premia Bez Depozytu 2025 na rzecz Młodych polaków Darmowe Kasyno wraz z Bonusem w ciągu Rejestrację

Tą przygodę zapoczątkowujemy od czasu skupienia czujności wyłącznie dzięki...