मिसाल कायम की, मैं दुबारा आउगीं: वसुन्धरा

Date:

ghatol amsabha (5)new

बांसवाडा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिन्धिया ने कहा है कि शहर का श्री सिद्घि विनायक गणपति मन्दिर भव्य है, अति प्राचीन होने के साथ ऐतिहासिक है। यहां आकर मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हुयी। उन्होंने इस बात पर भी हर्ष जताया कि उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में मन्दिर को ६५ लाख रूपया जीर्णोद्घार के लिए स्वीकृत किया गया था। श्रीमद् भागवत समिति तथा गणेश भक्त मण्डल ने जनसहयोग से राशि एकत्र कर १.२५ करोड का काम करके दिखा दिया। यह एक मिसाल है। मैं यहां दुबारा आऊंगी। वसुन्धरा शहर के प्रसिद्घ श्री सिद्घि विनायक गणपति मन्दिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमद् भागवत समिति तथा श्री गणेश भक्त मण्डल द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि मन्दिर आस्था के केन्द्र है समाज के समृद्घ, उन्नतिशील तथा सर्वागींण विकास में मन्दिरों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा विघ्नहर्ता है और मंगलकर्ता है सभी का मंगल हो भगवान विनायक से यही प्रार्थना है। समारोह में श्रीमद् भागवत समिति के अध्यक्ष शंकरलाल दोसी ने कहा कि समिति के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा के आभारी है जिनकी बदौलत मन्दिर जीर्णोद्घार के लिए ६५ लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुयी और आज मन्दिर का स्वरूप भव्य बन गया है। उन्होंने समिति की ओर से उनका आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जनता का भी भरपुर सहयोग प्राप्त हुआ है।

समिति ने किया अभिनन्दन, ओढाई चुन्दडी : समारोह में श्रीमद् भागवत समिति तथा श्री गणेश भक्त मण्डल की ओर से मन्दिर जीर्णोद्घार में योगदान के लिए वसुन्धरा राजे का अभिनन्दन पत्र भेंट कर तथा चुन्दडी ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शंकरलाल दोसी, परमेश्वर नागर, सुरेश गुप्ता, रवीन्द्र मेहता, भगवतीशंकर द्विवेदी, मदन मेहता, देवेन्द्र शाह, जैजेवन्ती वैष्णव, कमलेश टांक, विनोद दोसी आदि कार्यकर्ताओं ने वसुन्धरा का गुलदस्ता भेंटकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ghatol amsabha (1)new

मन्दिर के कार्य में सहयोग करो : कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के नवनिर्वाचित सदस्य योगेश जोशी को वसुन्धरा राजे ने निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यो के साथ धार्मिक तथा समाज सेवा के कार्यो में समर्पित भाव से सहयोग करो। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यो से कार्यकर्ता की विशिष्ट पहचान बनती है। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवत पुरी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य योगेश जोशी, अनिल मेठानी, मनोज कोठारी सहित बडी संख्या में गणेश भक्त उपस्थित थे। कार्यऋम का संचालन एडवोकेट दीपक जोशी ने किया। आभार समिति के सचिव रवीन्द्र मेहता ने माना। इधर सुराज संकल्प यात्रा का सिंटेक्स गेट पर राजेश भावसार जिला उपाध्यक्ष भाजपा आई. टी. प्रकोष्ठ एवं खांदु काँलोनी के निवासीयो ने बैण्ड बाजो के धून पर गरबा नृत्य खेल व आतिशबाजी करके प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Get prepared to explore the entire world of online cuckold dating

Get prepared to explore the entire world of online...

Lotoclub KZ Должностной Журнал and Закачать Аддендум Apk

Вам продоставляется возможность закачать Lotoclub получите и распишитесь официальном...

Лото Аэроклуб лотереи вдобавок мгновенные игры в Стране Казахстане

Лимиты упругые и воцаряют а как начинающим, аналогично опытным...