राजस्थान में वसुंधरा के नेतृत्व में बनेगी सरकार: गडकरी

Date:

u16aprph-15यात्रा के प्रथम चरण की अभूतपूर्व सफलता दी कटारिया व राजे को बधाई

केन्द्र सरकार पर जमकर किया कटाक्ष

उदयपुर, । पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की १३ दिन से जारी सुराज संकल्प यात्रा के समापन समारोह को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

u16aprph-17गडकरी ने अपने उदबोधन में कहा कि अंधेरा छटेगा, फुल खिलेगा और राजस्थान में वसुंधरा के नेतृत्व में परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने भाषण में भय, भूख व भ्रष्टाचार को मिटाना को यही पार्टी का सपना है। कांग्रेस के राज में भूखमरी है। यह सरकार देश से गरीब दूर नहीं कर सकती और ना ही बेरोजगारी को मिटा सकती है। उन्होंने गुजरात के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात का विकास आज देश का विकास मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश धनवान है पर यहां की जनता गरीब है। कांग्रेस का कुशासन ही इसका कारण है। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां इसकी जिम्मेदार है। आज ६५ साल के बाद भी देश में गरीबी, भूखमरी के हालात है।

गडकरी ने कहा कि गुजरात व मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास किया है क्यों ना राजस्थान में भी सुराज राज्य के लिए वसुंधरा को चुना जाए ताकि राजस्थान को फिर से प्रगति के पथ पर लाया जा सके। उन्होंने अपने भाषण के समापन पर जुटी भीड का अभिवादन करते हुए वसुंधरा राजे एवं कटारिया को इसकी सफलता पर अभूतपूर्व बधाई दी।

गडकरी ने अपने भाषण के दौरान एक चुटुकुले का उदाहरण देते हुए केन्द्र पर कटाक्ष किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया- उन्होंने बताया कि मैसेज में महात्मा गांधी को स्वर्ग में बताया गया और जब गांधीजी ने चित्रगुप्त से अपने बंदरों में बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका अंधा बंदर तो आज देश का कानून बन गया है, बहरा बंदर सरकार है जो जनता पर ध्यान नहीं दे रही है और गूंगा बंदर-बहुत मजे में है और ९ साल से देश का प्रधानमंत्री बना हुआ है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1xBet Archer İş güzgüsü və bu gün üçün rəsmi veb-jurnal 2025

Əsas odur ki, yalnız mirror1xbet.com kimi rəsmi və dadlı...

Прогнозы На Спорт, Бесплатные Рекомендации Ставок”

Где чем Ставить Ставки а Спорт Через Интернет Зарегистрироваться...

Ставки На Спорт Онлайн Букмекерская Компания 1xbet ᐉ Mobil 1xbet Com

1xbet Ваш Лучший выбирать Для Ставок а Спорт В...