भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दो मकानों के ताले टूटें

Date:

thiefउदयपुर। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के मकान सहित दो मकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। दोनों ही मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिनेश भट्ट के घर से सात हजार की नकदी चोरी हुई है।
पुलिस के अनुसार भट्ट कॉलोनी (सवीना) निवासी भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट बीती रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। आज सुबह उठकर देखा, तो रसोई की खिड़की तोड़कर चोर मकान में घुसे और सात हजार रूपए की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने कमरों में सामान भी बिखेर दिया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चोरों ने लौटते समय घर के बाहर खड़े वाहन में पड़ा सामान भी चुरा लिया। भट्ट की रिपोर्ट पर हिरणमगरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार गायरियावास निवासी संपतलाल तेली पुत्र धनराज तेली ने रिपोर्ट दी कि वह एक जुलाई को मेनार गांव गया था। कल रात को संपतलाल के किरायेदार ने उसके कमरों के ताले टूटे होने की सूचना दी, जिस पर आज सुबह वह आया और पुलिस को सूचना दी। संपतलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान से ३२ हजार नकद, एक तोला सोने का हार और पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

80 Freispiele ohne Einzahlung Tagesordnungspunkt Casinos 2023

ContentWert das FreispieleFAQs: Freispiele ohne Einzahlung 2025: Online Spielhalle...

Participar Coyote Moon Máquina Tragamonedas por Recursos

ContentRequisitos sobre puestaTop 5 bônus sobre rodadas grátis no...

60 Freispiele ohne Einzahlung Jedweder Angebote das besten Casinos

ContentBDM Bet Spielsaal: 50 Freispiele ohne EinzahlungsbonusDienstag FreispieleDonnerstag FreispieleGambloria...

EuroGrand Casino Sus particulares sobre técnicos y no ha transpirado jugadores 2025

ContentOpiniones de participar a los juegos de casino con...