युवा ही कांगे्रस की नींव है: शक्तावत

Date:

100_0846-300x191खेरोदा। खेरोदा के निकटवर्ती भटेवर के कालाजी बावजी परिसर में सुबह 11 बजे कांगे्रस के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वल्लभनगर यूथ विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत, विशिष्ट अतिथि भींडर प्रधान चमन शेखर सुथार, उपप्रधान उदयलाल डांगी, चितौडग़ढ़ के लोकसभा यूथ उपाध्यक्ष लव कुमार पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज स्वर्णकार, यूथ महासचिव विश्वराजसिंह कुराबड़, पुष्कर डांगी खेड़ी आदि थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शक्तावत ने कहा कि यूथ की शक्ति से संगठन को मजबूती मिलती है। कांगे्रस पार्टी ने युवाओं को आगे आने का एक मंच प्रदान किया व सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। हर यूथ कार्यकर्ता अपने आपको बड़ा नेता समझे व आने वाले चुनावों में यूथ में अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का आह्वान करें। स्वागत रस्म मुकेश नागदा, कमलेश नागदा व सुरेश जणवा, अमरीश मेनारिया, मुकेश व्यास द्वारा की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में जीते अशोक मेनारिया, ओम मेनारिया व मनीष मेनारिया का भी स्वागत किया गया। यूथ सम्मेलन को पृथ्वीराज डांगी, भगवती कोठारी, गणपतलाल मेनारिया, यूथ महासचिव कैलाश मेनारिया, राजमल जणवा, ब्लॉक प्रवक्ता सुनील कुकड़ा, पं.स. सदस्य निमत मेनारिया, पूर्व यूथ अध्यक्ष दिनेश मेनारिया ने संबोधित किया। संचालन प्रवक्ता चांद मोहम्मद मंसूरी ने किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Beyond Chance Could a Plinko game Strategy Maximize Your Winnings

Beyond Chance: Could a Plinko game Strategy Maximize Your...

Beyond Chance Could a Plinko game Strategy Maximize Your Winnings

Beyond Chance: Could a Plinko game Strategy Maximize Your...

Fortune Favors the Bold Every Drop Could Win You $10,000+ with the plinko game.

Fortune Favors the Bold: Every Drop Could Win You...

Ilmaista talletusta tarjoavat lisäkoodit ja ilmaiset uhkapelipaikat nyt 2025

Jotta pelaajat saisivat suhteellisen suuren pelisaldon, se tarjoaa yhden...