कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत : खोड़निया

Date:

DSC03743-300x157उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह सोमवार शाम साढ़े सात बजे सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। उदयपुर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि मेला प्राधीकरण के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य में खुशहाली का माहौल है। कार्यकत्र्ता मिलजुलकर एकजुटता के साथ एवं मिशन के रूप में काम करेंगे, तो निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, क्योंकि हमारा एजेंडा व्यक्तिगत न होकर देश का होता है। बैठक में शहर कांग्रेस की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, यूआईटी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अर्जुन राजोरा, शराफत खान, जसवंत सिंह टांक, डीआई खान, सुरेश श्रीमाली, पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्दीकी, राजीव सुहालका, चंदा सुहालका, दिनेश दवे, नासिर खान, अशोक तंबोली, चंदरसिंह कोठारी, कैलाश पानेरी, रोड़ीलाल खटीक, सारिका सिंह, रंजना साहू, राधाकिशन मेहरा, नजमा मेवाफरोश, मधु सालवी, प्रेम घावरी, गोपाल नागर, राहुल हेमनानी, अली असगर, मनीष श्रीमाली, डॉ. डीएस चूंडावत, विनोद जैन, तुलसीराम लोहार, तरूण भटनागर, दिलीप सुखाडिय़ा, डॉ. सत्यभूषण नागर, इंद्रकुमार भटïट, गणपत चौधरी, डॉ. महेश त्रिपाठी, किशन मेघवाल, यशवंत सालवी, असलम खान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Fortune Favors the Bold Every Drop Could Win You $10,000+ with the plinko game.

Fortune Favors the Bold: Every Drop Could Win You...

Ilmaista talletusta tarjoavat lisäkoodit ja ilmaiset uhkapelipaikat nyt 2025

Jotta pelaajat saisivat suhteellisen suuren pelisaldon, se tarjoaa yhden...

Pin Up Casino Online Türkiye.2799

Pin Up Casino Online Türkiye Güvenilir ve Eğlenceli Oyunlarla...

Finest Nj-new jersey Online casinos Better Nj Playing Sites 2025

This helps 888 mat the slot count so you...