सेना के ट्रक ने युवक को कुचला

Date:

udapura 3209-11-2013-02-12-21Nउदयपुर। दूधतलाई-सीसारमा मार्ग पर सीतामाता नर्सरी के पास शुक्रवार सुबह सेना के ट्रक की चपेट में आने से भाजयुमो गिर्वा मंडल उपाध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रूपए दिए गए। पुलिस ने बताया कि नाई निवासी हेमसिंह (35) पुत्र तख्तसिंह राजपूत सुबह मोटररसाइकिल पर नौकरी पर जाने के लिए रवाना हुआ। सीतामाता नर्सरी के निकट सामने से तेज गति से आए ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सेना के जवानों ने अधिकारियों को सूचित किया।

 

कुछ ही देर में सेना के चिकित्सक व अधिकारी मौके पर पहंुचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। सेना अधिकारियों ने मृतक के परिवार को सूचना देने के साथ ही एम्बुलेंस से शव को एमबी. चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। सूचना पर नाई थानाधिकारी जितेन्द्र गंगवानी जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक हेमसिंह हिरणमगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल में संविदा पर लेब असिस्टेंट पद पर कार्यरत था। उसके चार बच्चे हैं।

कार्यकर्ता पहुंचे

दुर्घटना की सूचना पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, फूलसिंह मीणा, जिनेन्द्र शास्त्री, प्रवीण खंडेलवाल, अमृत मेनारिया, तख्तसिंह शक्तावत, गणेश व्यास सहित कई कार्यकर्ता एमबी. चिकित्सालय पहुंचे। पोस्टमार्टम से पूर्व सभी कलक्टे्रट पहुंचे व एडीएम से मिल कर मृतक आश्रित परिवार को 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत करवाने में मदद की। इधर, दुर्घटना के बाद सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

भाजपा कार्यकर्ता ने उनसे वार्ता की तो उन्होंने मृतक आश्रित पत्नी के लिए रोजगार व बच्चों की स्कूली फीस की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस बीच, पुलिस ने सेना के ट्रक को जब्त कर चालक होशियारपुर निवासी राजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जब्त ट्रक को भी गृह मंत्रालय के नियमों के अनुसार छोड़ते हुए सेना के सुपुर्द किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trying to find Matches on Sofia Date

There's a multitude of songs on this online dating...

Spiele Die Demo 1000+ Slots Bonus

Sweet Bienestar Demo ᐉ Trial Version Play Sweet Bonanza...

Código Promocional Plinko Durante 2025 Thông Tắc Cống Môi Trường Brush Lettering

Juega Way Plinko En Línea En El Web OficialContent«código...

Hur Sociala Medier Påverkar Plinko Sveriges Popularitet i Sverige

Hur Sociala Medier Påverkar Plinko Sveriges Popularitet i SverigeSociala...