अन्नकू ट की आड़ में शुरू की भोज की राजनीति

Date:

DSC0056उदयपुर। गणगौर घाट के हनुमान मंदिर पर हुए अन्नकूट का आयोजन भाजपा ने वोटरों को प्रभावित करने के लिए किया। यह आरोप कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा की ओर से लगतार धार्मिक आयोजन व कार्यकर्ता सम्मेलन की आड़ में राजनीतिक भोज कराए जा रहे हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके साथ ही आयोजकों द्वारा भयानक अपराध यह किया गया है कि अन्नकूट के बाद बची गदंगी को झील में डाल दिया गया और गंदे बर्तन भी झील में ही धोए गए हैं।
पता चला है कि गणगौर घाट पर बीती रात हनुमान मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। यह अन्नकूट रतन वैष्णव की तरफ से रखा गया था। करीब ढाई हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था। इधर, दिनेश श्रीमाली का कहना है कि रतन वैष्णव भाजपा कार्यकर्ता है और धार्मिक आयोजन की आड़ में वोटर्स को प्रभावित किया जा रहा है। भाजपा की तरफ से यह तीसरा आयोजन है। इससे पूर्व भाजपा द्वारा बड़े भोज आयोजित करके वोटर्स को प्रभावित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर से की गई है। इधर, आयोजनकर्ता रतन वैष्णव का कहना है कि दिनेश श्रीमाली का यह आरोप बेबुनियाद है। यह कार्यक्रम पार्टी का नहीं, बल्कि हनुमान मंदिर में गडिय़ा देवरा गणगौरघाट नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया था। उन्होंने कहा कि झील में डाली गई गदंगी की उन्हें जानकारी नहीं है। यह खेदजनक है। उन्होंने क्रमददगारञ्ज से वादा किया कि झील में डाली गई गदंगी को वे साफ करवाएंगे।

:झील में गदंगी डालना गंभीर अपराध है। आयोजनकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा।
-आशुतोष पेढ़णेकर, कलेक्टर

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

تحميل تطبيق 1xbet لتجربة مراهنة رياضية مخصصة

تحميل تطبيق 1xbet لتجربة مراهنة رياضية مخصصةإذا كنت من...

Mostbet Promo Kodları Açıklandı: Faydalar ve Kullanım İpuçları

Mostbet Promo Kodları Açıklandı: Faydalar ve Kullanım İpuçlarıMostbet promo...

Nuevas Tendencias en el Deporte: Desafíos y Oportunidades

Nuevas Tendencias en el Deporte: Desafíos y Oportunidades Innovación Tecnológica...

1xbet Cкачать На Телефон 1хбет Андроид только Ios Мобильная Версия Вход

Скачать 1xbet На Андроид Официальное Приложение БесплатноContentже Делать Ставки...