नहीं हुआ राजबब्बर का रोड शो , जमीन पर भी नहीं रखा कदम

Date:

DSC_0188दस मिनट का भाषण देकर हो गए रवाना
उदयपुर, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली के समर्थन में गुरूवार सुबह फ़िल्म स्टार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्त राज बब्बर रोड शो के लिए आए थे लेकिन उन्होंने शास्त्री सर्कल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चले गए। दिनेश श्रीमाली के रोड शो के लिए राज बब्बर ने कुछ देर के लिए रोड शो रैली शुरू होने के पहले पांच मिनट के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और रवाना हो गए।
रैली शुरू होने पूर्व शास्त्री सर्कल पर राज बब्बर ने कार्यकर्ताओं और आम जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कई ऐसी कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है जिनसे राजस्थान की अलग पहचान बनी है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा, जांच योजना एवं वृद्घावस्था पैंशन का खास तौर पर उल्लेख करते हुए उन्होने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। आज राजस्थान पिछडे राज्य से हटकर प्रगतिशील राज्यों में शामिल हो गया है और राजस्थान को इस मुकाम पर लाने का सारा श्रेय कांग्रेस को है।
विपक्ष पर नकारात्मक राजनैतिक आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग पांच साल तक अपनी भूमिका का निर्वाह नही कर पाये वे अब राज्य सरकार पर मिथ्या आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। पांच साल पहले जो विश्वास आपने कांग्रेस पार्टी पर जताया उस पर पार्टी खरी उतरी है । आपसे अनुरोध है कि राजस्थान की कमान पुन: कांग्रेस पार्टी के हाथों मे देकर विकास की गति को आगे बढाये।
राजबब्बर कि सभा के बाद शहर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शास्त्री सर्किल से देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, मोती चोहट्टा, घण्टाघर, कालाजी गोराजी, आर.एम.वी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रोड शो को पूरा किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, रामचन्द्र मेनारिया, त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, शराफत खान, मुजीब सिद्घीकी, पूरण मेनारिया, जसवन्त सिंह टांक, चन्द्रसिंह कोङ्गारी, नासिर खान, रोडीलाल खटीक, चंदा सुहालका, बतुल हबीब, अली कोसर, अंकिता वैश्य, डॉ.दीपक औदिच्य, जयप्रकाश निमावत, के.के.शर्मा, मोहम्मद अयूब, दिनेश दवे, रियाज भाई, गणेश डागलिया, दुर्गा नवल, डॉ.कल्याण सिंह राव, हरिश शर्मा, के.जी. मून्दडा, प्रमोद खाब्या, सुधीर जोशी, विनोद जैन, राजेश जैन, राहुल व्यास रशीद भाई आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
जमीन पर भी नहीं रखा कदम: आज सुबह से शहर में चर्चा थी कि फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजबब्बर का शहर में रोड शो होने वाला है उसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी काफी था राजबब्बर के पहुंचने से पहले सैकडों कि संख्या में कार्यकर्ता शास्त्री सर्कल पहुंच गए । राजबब्बर नीलिमा सुखाडिया की गाडी में बैङ्ग सभास्थल पर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया जिससे राजबब्बर नीचे भी उतर नहीं पाए। जिससे गा$डी को कांग्रेस प्रत्याशी के जीप के समीप ही लगा दिया गया। गाडी से खडे होकर राजबब्बर ने अपना भाषण दिया और करीब १० मिनट संबोधन के पश्चात पुन: उसी कार में बैङ्गकर रवाना हो गए।
देहलीगेट पर हुए आमने सामने: कांग्रेस के रोड शो के दौरान जैसे ही रैली देहली गेट पर पहुची वैसे ही दूसरी तरफ से ललकार रैली में जाने के लिए भाजपा के सैकडों कार्यकर्ताओं कि रैली भी आगयी और दोनों तरफ से जम कर नारेबाजी हुई पुलिस ने दोनों

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Промокод Мелбет 2025: Премия до 25 000 при регистрации Актуальные Коды NEWBONS21 и NEWPLAY21

Когда беттор во время регистрирования на веб сайте Melbet...

Как найти легальный сайт Мостбет в Казахстане: советы

Как найти легальный сайт Мостбет в Казахстане: советыВ связи...

Aviator Online Oyunu Resmi Casino Sitesi

Aviator Oyna ️ Aviator Oyunu Gerçek Pra Türkiye'de 2025ContentAviator...

Скачать Мелбет официальный журнал для скачивания употребления

Объединение маневренного употребления Melbet в видах Дроид заключается в...