विद्यापीठ की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 दिसम्बर को

Date:

आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर
उदयपुर. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 30 दिसम्बर को होगा। दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में पहला पेपर रिसर्च एप्टीट्यूट और करंट अफेयर्स पर तथा दूसरा पेपर विषय आधारित होगा। परीक्षा का आयोजन विद्यापीठ के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड ्रइंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दिनांक 30 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से होगा। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रर डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीएचडी परीक्षा के लिए एक हजार रुपए फीस निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी छूट : डॉ. शर्मा ने बताया कि पीजी के विषय में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला ही इस परीक्षा के योगय होगा। इसके अतिरिक्त एसटी एससी और शारीरिक रूप से विंकलांग अभ्यर्थियों को 5 फीसदी की छूट दी जाएगी।
इन विषयों में पीएचडी : मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंटिंग, सोशियोलॉजी, इंगिलश, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकॉनोमिक्स, आर्कियोलॉजी, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, सोशल वर्क विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vergelijking van Belgische online casinos.160

Vergelijking van Belgische online casino’s ...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.1691

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК –...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.77 (2)

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ...

Vavada Зеркало Вход на официальный сайт 2025.5176

Вавада казино | Vavada Зеркало Вход на официальный сайт...