मनमोहन सिंह की बेटी ने कहा,बारू ने पापा की पीठ में छुरा घोंपा

Date:

Upinder singh3215-04-2014-09-02-99Nमनमोहन सिंह पर हो रहे राजनीतिक हमलों के चलते उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह को अपने पिता के बचाव में आगे आना पड़ा है। मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताए जाने से उपिंदर सिंह बहुत नाराज है।

उन्होंने मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की उस किताब की कड़ी आलोचना की है,जिसमें सारी सत्ता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में होने की बात कही गई है। उपिंदर ने एक समाचार पत्र से बातचीत में कहा,यह कुछ और नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपना है। यह बड़ा विश्वासघात है। यह शरारतपूर्ण,अनैतिक अभ्यास है।

उपिंदर सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर है। उपिंदर सिंह ने पुस्तक की टाइमिंग और कंटेट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा,लेखक ने प्रधानमंत्री के विश्वास और अपनी पहुंच का उल्लंघन किया है। उपिंदर ने कहा,वह प्रधानमंत्री की ओर से नहीं बोल रही है। वह सिर्फ अपनी निजी राय रख रही है। बारू ने जिस तरह से प्रधानमंत्री के बारे में लिखा है वह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। बारू कभी पीएमओ में फैसले लेने वाले प्रोसेस का हिस्सा नहीं रहे।

संजय बारू 2004 से 2008 तक प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे थे। बारू ने अपनी पुस्तक: द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह में दावा किया है कि प्रधानमंत्री ने दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने घुटने टेक दिए थे। पीएमओ महत्वपूर्ण फाइलों पर सोनिया गांधी से निर्देश लेता था।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Doğum Günü Bonusu Veren Bahis SiteleriDoğum gününde bonus veren tüm siteler

Doğum Günü Bonusu Nasıl Alınır? Bonus Avantajları ve Çevrim...

Pinko Casino'yu iPhone'unuza ve ayrıca Pinko Gambling House'un Android versiyonunu indirin.

Ben Moskovalı bir basketbol gazetecisi olan Abushkin. Oyun her...

Casino Dado Online sobre 2025 Experimente 1000+ Jogos

Vamos compartir consigo tudo arruíi que precisa para atacar...