पूनम पांडे ने की सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत

Date:

poonam-pandey-hot-635003-05-2014-11-10-99Nहमेशा अपनी हॉट हरकतों के लिए सुर्खियों में रहने वाली सेक्सी “नशा गल”ü पूनम पांडे ने एक बार फिर बवाल मचा दिया है। इस बार पूनम अपने कमरे से बाहर निकलकर सड़कों पर अश्लील हरकत करती पकड़ी गई।

मुंबई में मॉडल एवं अभिनेत्री पूनम पांडे को पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने के आरोप में कल देर रात हिरासत में लिया गया। यह अश्लील हरकत पूनम ने मुंबई के पास ही स्थित मीरा रोड के शिवार गार्डन में की।

शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 110 और 117 के तहत कार्रवाई करते हुए पूनम को पकड़ा।

हालांकि पकड़ने के बाद पुलिस ने कुछ देर तक पुलिस स्टेशन में बिठाने के बाद पूनम को चेतावनी देकर जाने दिया गया।

गौरतलब है कि अब तक पूनम पांडे अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियोज टि्वटर पर ही शेयर करती रहीं हैं। यह अश्लील सामग्री पूनम के बैडरूम या फिर उसके घर के भीतर ही शूट की हुई होती हैं, लेकिन यह पहली बार है कि इस तरह की अश्लील हरकत पूनम ने सार्वजनिक स्थान पर की।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर मैदान में न्यूड होकर आने की घोषणा के चलते पूनम पांडे का नाम पहली बार मीडिया में आया। इसके बाद पूनम ने सुर्खियां बटोरने के लिए अश्लील तस्वीरों की टि्वटर पर बौछार कर दी। एक बार तो टि्वटर ने बेहद अश्लील तस्वीरें शेयर करने के लिए पूनम को बैन भी कर दिया था।

अपनी अश्लील तस्वीरों और वीडियोज से मीडिया में बने रहने के चलते पूनम को बॉलीवुड में भी एंट्री मिल गई। पूनम की पहली फिल्म “नशा” आई, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने कारण बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अगली फिल्म का ऑफर हथियाने के लिए एक बार फिर पूनम अश्लील हरकतों का सहारा लेती दिख रहीं हैं।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Промокод Мелбет 2025: Премия до 25 000 при регистрации Актуальные Коды NEWBONS21 и NEWPLAY21

Когда беттор во время регистрирования на веб сайте Melbet...

Как найти легальный сайт Мостбет в Казахстане: советы

Как найти легальный сайт Мостбет в Казахстане: советыВ связи...

Aviator Online Oyunu Resmi Casino Sitesi

Aviator Oyna ️ Aviator Oyunu Gerçek Pra Türkiye'de 2025ContentAviator...

Скачать Мелбет официальный журнал для скачивания употребления

Объединение маневренного употребления Melbet в видах Дроид заключается в...