आपसी रंजिश के चलते फायरिंग

Date:

तीन बाइक पर सवार थे बदमाश
निशाना चुकने से व्यक्ति की जान बची
उदयपुर, शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति पर फायर कर दिया। इस दौरान निशाना चुकने से उसकी जान बच गई।
सूत्रों के अनुसार शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र फारूख आजम नगर मल्लातलाई निवासी मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद इकबाल पर आपसी रंजिश के चलते शातिर बदमाश इमरान कूंजडा पुत्र मोहम्मद युसुफ उसका भाई अशफाक हुसैन, आदिल, मोहम्मद हुसैन तथा सद्दाम,मुजफ्फर ऊर्फ गोगा, रजा कौलोनी निवासी इरफान सहित अन्य ने फायर कर दिया।इस दौरान निशाना चूकने से उसकी जानबच गई। फायर के बाद आरोपी फरार हो गए। हादसे कीसूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ राजेश भारद्वाज, पुलिस उप अधीक्षक पूर्व गोवर्धन लाल, पश्चिम मुरलीधर किराडू सहित शहर के सभी थानाधिकारी घटना स्थल पहुच कर मोका निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में टीमे रवाना की। इस मामले में पुलिनस ने मोहम्मद इकराम की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि इकरामके भाई मंजुर का इमरान गेंग के बादश से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर आए आरोपियों ने इकराम को मजूर के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कहासूनी होने पर आरोपियों ने इकरामकेसाथ मारपीट की तथा तीन फायर कर दिए। इस दौरान निशाना चूकने से कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि आपसी गेंगवार में वर्चस्व की लडाई को लेकर २९ अप्रेल को ८० फिट रोड पर आरोपियों ने आजम गेग के शहदाज ऊर्फ चीनी पर फायर किया था।इससे पूर्व शहर के किशनपोल क्षेत्र में फायरिंग की घटना हो चुकी है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Игра Аэроклуб Казахстан официальный сайт, бонусы, адденда

Озвученные http://dev.soudax.com учетные записи бегло выявляют, а еще сотрудничество...

Лото Авиаклуб Кено Lotoclub io интерактивный танцевать в КЗ

Кроме того, возьмите сайте учтена система поддержки юзеров. В...

Loto Club Официальный веб-журнал интерактивный лото Играй безвозмездно во Аэроклуб Игра!

Абсолютно все субъективные данные оберегаемы остросовременными технологиями шифрования. ...

Игра Клуб Официальный веб-журнал Зеркало во Казахстане

Все данные игроков шифруются посредством шифровальных алгоритмов, аюшки? заручает...