बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर की वारदात लूटे चार पेट्रोल पंप

Date:

4622_52उदयपुर. पांच बदमाशों ने बीती रात दो जिलों में एक के बाद एक 4 पेट्रोल पंपों पर लूट की। बदमाश करीब तीन घंटे में ही 70 किमी. के दायरे में वारदात कर 7.90 लाख रुपए लूट ले गए। ये सभी एक लग्जरी कार में सवार थे। इन्होंने सबसे पहले रात करीब 11:45 बजे चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन के पेट्रोल पंप पर वारदात की। अन्य तीनों पेट्रोल पंप उदयपुर जिले के हैं।

पहली घटना- रात 11:45 बजेकपासन
13,000 रु. ले गए
पांच बदमाश पैदल ही गाड़ी पंक्चर होने का बहाना बनाकर पंप पर पहुंचे। पंप पर मौजूद दोनों कर्मचारियों से मारपीट की। हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। सभी को कमरे में बंद किया। मोबाइल छीने। गल्ले से 13 हजार रुपए ले गए।

दूसरी- रात 1:30 बजे, मावली
1.40 लाख रु. लूटे
डबोक-चित्तौड़ स्टेट हाईवे पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पांचों बदमाशों ने कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान दी। एक ग्राहक से 20 हजार रुपए, कर्मचारियों की जेब व पंप कार्यालय में रखी 1.20 लाख रु. की नकदी लूटी। सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकार्डर ले गए।
टेलीफोन के तार काटे और कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर बाहर फेंक गए।

तीसरी- रात 2:15 बजे घणोली
1.20 लाख रु. लूटे
डबोक-चित्तौड़ वाया मंगलवाड़ नेशनल हाइवे पर घणोली स्थित आरके धाबाई पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की। टेप से मुंह व हाथ-पैर बांधे। 1.20 लाख रु. ले भागे। इस पंप पर सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

चौथी- रात 2:30 बजे
भूतपुरा
5.17 लाख रु. लूटे
डबोक क्षेत्र में ही भटेवर के पास भूतपुरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों पर रिवाल्वर तानी और मारपीट करते हुए मुंह व हाथ-पैर पर टेप चिपकाकर कुर्सी पर बांध दिया। कैश काउंटर तोड़कर 5.17 लाख रु. लूटकर फरार हो गए।
बदमाश यहां से भी डीवीआर मशीन भी काट ले गए।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pinko Casino'yu iPhone'unuza ve ayrıca Pinko Gambling House'un Android versiyonunu indirin.

Ben Moskovalı bir basketbol gazetecisi olan Abushkin. Oyun her...

Casino Dado Online sobre 2025 Experimente 1000+ Jogos

Vamos compartir consigo tudo arruíi que precisa para atacar...

Greatest Online casinos In america August 2025

📱 Enhanced to possess ios & Android – Delight...

Nadprogram wyjąwszy depozytu 2025 Stwierdź bonusy za rejestrację wyjąwszy depozytu

Karty płatnicze, na przykład Visa albo Mastercard, jest to...