शादी मेें शिरकत करने दिग्विजय सिंह पहुंचे लेकसिटी

Date:

10372068_780035392030394_437947566934451751_n

उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह गुरूवार को एक स्कूली सहपाठी रहे मित्र के पुत्र के शादी समारोह में शिरकत करने लेकसिटी पहुंचे।
शहर के सेलिब्रेशन मॉल के समीप आयोजित शादी समारोह के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पॉल ने जो वर्ष 2004 एवं 2009 में सर्वे के आंक$डे पेश किए थे वे भी गलत साबित हुए थे। देश के 80 करोड मतदाता इस बात का पै*सला करेंगे कि सरकार किसकी बनेगी। शुक्रवार को परिणाम सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा कि सरकार किसकी बननी है। केवल एक लाख मतदाताओं का आंकलन करके जो एग्जिट पॉल के परिणाम दिए है उस पर विश्वास करना बडा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जो आंकडे प्रस्तुत किए जा रहे है उनमें कुछ शेयर बाजार के खिला$िडयों का खेल भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र है और यहां पर हर व्यत्ति* उम्मीद रखता है। उम्मीद है हमारी सरकार को लोकसभा चुनावों के शुक्रवार को घोषित होने वाले परिणामों में अच्छी सीटें मिलेगी। उन्होंने भाजपा के स्पष्ट बहुमत के सवाल पर कहा कि यदि भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो रहा होता तो वह दूसरे पार्टियों से गठजोड के लिए सम्पर्क नहीं करती।
मनमोहन की तारीप* की: यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की तारीप* करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन का 10 साल का कार्यकाल देश के लिए अच्छा रहा। इस कार्यकाल में देश की विकास दर भी बढी है। जहां 2004 में भारत विश्व में सातवें स्थान पर था। आज विश्व में अमेरिका व चाइना के बाद भारत तीसरे नंबर का देश बन गया है।
हार की जिम्मेदारी सबकी: चुनाव परिणाम आने के बाद यदि कांग्रेस की हार होती है तो क्या इसकी जिम्मेदारी राहुल गांधी की होगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में प्रजातंत्र है और जनता का पै*सला यदि हमारे पक्ष में नहीं रहता है तो हार की जिम्मेदारी छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर हम सबकी होगी। केवल कोई व्यत्ति* विशेष हार का जिम्मेदार नहीं होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय ने इस बार भाजपा द्वारा किए गए प्रचार प्रसार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने विज्ञापनों में पानी की तरह पैसा बहाया है। यदि इसका आंकलन किया जाए तो यह प्रतिदिन 10 करोड रूपया होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो संगठन पर गर्व करती थी आज केवल ’नरेन्द्र मोदी’ व्यत्तित्वाद की पार्टी बन कर रह गई है।
बांसवाडा का दुल्हा, जयपुर की दुल्हन: लेकसिटी में आयोजित जिस शादी समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भाग लेने पहुंचे वह उनके स्कूली मित्र रहे मित्र के पुत्र की शादी है। पेशे से भूमि व्यवसायी मित्र के पुत्र प्रान्जय सिंह बांसवाडा के ख्वासा क्षेत्र से है जबकि दुल्हन दुनी जयपुर की है। शादी समारोह में शिरकत करने दिग्विजय सिंह उर्प* दिग्गी सपे*द कुर्ता, पायजामा व खादी जैकेट पहने हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

New Kloosterlinge Deposit Bonuses om May 2025

GrootteNadelen no deposito toeslag:Welke Nederlands offlin bank bestaan de...

15 Safe Torrent Web sites One Continue casino wixstars uk to work inside 2025

BlogsCasino wixstars uk | Just what are some tips...

50 Freispiele exklusive epic journey 150 kostenlose Spins Bewertungen Einzahlung fix zugänglich Gratis Spins

ContentGenau so wie höchststand sie sind unser Umsatzbedingungen inside...

Casino Bonussen Het uitgelezene online gokhuis verzekeringspremie afwisselend 2024

1 oktober 2021 was ervoor online casino's gij etmaal...