13 जून को होगा वसुंधरा के मंत्रिमंडल का विस्तार!

Date:

Rajasthan Assembly  a635211-06-2014-02-02-99Nमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल मार्गेट आल्वा की मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा विधायक इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देख रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार 13 जून को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि अधिकृत तौर पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। ऎसे में यह तय माना जा रहा है कि 12 की शाम तक ही सामान्य प्रशासन विभाग को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के लिए आदेश मिल सकता है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि कुछ विधायक तो तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और कुछ मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद सक्रिय हो गए हैं। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी भी विस्तार की व्यवस्थाओं के लिए सीएमओ के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए ऎडीचोटी का जोर लगा रहे हैं। दौड़ में शामिल कुछ विधायक संघ की शरण में तो कुछ लोक सभा चुनाव में अपनी परफोर्मेस के बूते मंत्रिमंडल में अपनी जगह पक्की मान कर चल रहे हैं। वहीं मौजूदा मंत्रियों में भी खलबली मची हुई है, क्योंकि मुख्यमंत्री की विभागवार समीक्षा में मंत्रियों की परफोर्मेंस काफी कमजोर साबित हुई है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

أفضل مواقع Baccarat على الإنترنت أعظم مواقع المراهنة على Baccarat 2025

دعاماتتسجيل الدخول في حساب تجاريخيارات لعبة Baccarat عبر الإنترنتهل...

Starburst Schriftart Victorious Slot Großer spartacus gladiator of rome Online -Slot Triumph Teknisk sett

ContentSpartacus gladiator of rome Online -Slot | Dragon Eggs...

Play Texas hold em On the web from the Finest Hold’em Poker Sites 2025

PostsUnited states Poker Laws and regulations- Where can you...