रमजान का पहला जुम्आ आज

Date:

first-1st-jumma-mubarak-2013-ramadan-ramzan-wallpaper-pics-fb-images-sms-wishesउदयपुर, रहमतों, मगफिरत और इबादत का महीना माहे रमजान का पहला जुमा आज अता होगा। शहर की मस्जिदों में नमाज के लिए इंतेजामिया कमेटियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए है।
सेहरी के बाद से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की मस्जिदों में लोग कुरआन की तिलावत में मशगूल नजर आते है। शुक्रवार को माहे रमजान का चौथा रोजा रखा जाएगा वहीं मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज भी होगी। नमाजियों की संख्या को देखते हुए शहर की मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए है। मस्जिदों की छतों पर नमाजियों के टेंट आदि लगाकर नमाज पढने की व्यवस्था की गई है।
पहल अशरा रहमत का: अकीदत, इबादत एवं ईमान की राह पर चलकर अपनी मगफिरत करवाने का महीना माहे रमजान में तीन अशरा होते है। पहले दस रोजे रहमत, दूसरे दस रोजे बरकत व आखिरी दस रोजों का अशरा मगफिरत कहलाता है।
चारों और रौनक: माहे रमजान को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुबह सेहरी व शाम को इफ्तारी के समय रौनक नजर आने लगती है। शहर के हाथीपोल क्षेत्र में लगी दुकानों पर लोग इफ्तारी का सामान खरीदते दिखाई देते है। वहीं इस साल कुछ गर्मी का अहसास रहने से फल एवं ठण्डे पेय पदार्थों रूह अफजा, शिकंजी, फलुदा आदि की मांग बढी है। गर्मी को देखते हुए शहर की कई मस्जिदों में इंतेजामिया कमेटियों द्वारा पानी के कूलर भी रखवाए गए है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Classic step three Reel Online slots games Play for 100 football girls slot uk percent free

ArticlesThe best places to Gamble step 3 Reel Slots:...

Dragon Shrine Position Review 2025 Free Gamble Trial

PostsManage betting criteria apply at 50 revolves incentives?Gamble Harbors...

Официальный Журнал и Непраздничное Лучник

1xcasino игорный дом — сие не только прекрасные забавы,...