‘अश्लील’ कॉमेडी करने के मामले में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह पर FIR

Date:

arjunranvir1_1422884192बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और फिल्मकार करन जौहर मुश्किल में फंस सकते हैं। तीनों पर अश्लील कॉमेडी करने का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुंबई की ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने तीनों के खिलाफ साकीनाका थाने में सोमवार को शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक रणवीर, अर्जुन और करन ने अन्य परफॉर्मर्स के साथ एक-दूसरे पर अश्लील टिप्पणियां कीं। यही नहीं, उन्होंने दर्शकों पर भी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
शिकायत करने वाले तिवारी ने दावा किया है कि आपत्तिजनक प्रोग्राम 20 दिसंबर को आयोजित किया गया था और पिछले हफ्ते यूट्यूब पर अपलोड किया गया। तिवारी ने अपनी शिकायत में जौहर, कपूर और सिंह समेत शो के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
गौरतलब है कि कॉमेडी शो का यह एपिसोड यूट्यूब और कुछ अन्य वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो की शुरुआत में करन जौहर यह कहते हुए शो शुरू करते हैं कि ‘आओ गंदगी की शुरुआत करें।’ इस शो के दौरान दर्शकों के बीच दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट भी बैठी हुई थीं।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why MelBet’s gambling enterprise product is gaining appeal in Latin America

MelBet unveils how its online casino vertical is customized...

Azərbaycanda Ən Son Mərc Trendləri və Stratejiyaları

Azərbaycanda Ən Son Mərc Trendləri və Stratejiyaları Azərbaycanda Mərc Sənayesində...

Melbet India Evaluation for August 2025

Trying to find an area to wager that's mel-made...