पति ने नॉनवेज खाया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Date:

wife-killed-her-husband-552f33bc42a26_lउदयपुर। नॉनवेज खाने पर खफा हुई पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी पत्नी व बेटे ने एक अन्य दम्पती के साथ मिलकर शव को घटनास्थल से दूर फेंक दिया।
परसाद थाना क्षेत्र के चणावदा गांव में हुई इस घटना में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।
काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मोतबिरों की मृतक की पत्नी से वार्ता करवाई। पत्नी द्वारा जुर्म स्वीकारने की पुष्टि होने के बाद ग्रामीण माने। पोस्टमार्टम के बाद तनावपूर्ण माहौल में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई।
परसाद थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि चणावदा निवासी मांगीलाल ब्राह्मण (42) को उसकी पत्नी कंकूबाई ने अपने बेटे हरीश केसाथ मिलकर कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपियों ने कचरूलाल ढोली व उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर शव को एक बोरी में भरकर घटनास्थल से दूर फेंक दिया।

नॉनवेज खाता देख हुई आग बबूला
मांगीलाल मंगलवार रात करीब 10.30 बजे घर से कचरूलाल ढोली के मकान पर चला गया। उसके साथ वह शराब पीते हुए नॉनवेज खा रहा था।
पत्नी कंकू ने मांगीलाल को मोबाइल किया, तो उसने कहा कि वह मीटिंग में हूं, थोड़ी देर से आ रहा है। कुछ देर बाद पत्नी ने वापस फोन किया तो मांगीलाल ने स्विच ऑफ कर दिया। इस पर वह पुत्र हरीश के साथ कचरूलाल के घर पहुंच गई।
वहां पति को नशे की हालत में नॉनवेज खाता देख उसे ब्राह्मण होने का हवाला देते हुए टोका। कहासुनी होने पर कंकू ने वहां रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर पर दो-तीन वार कर दिए। पुत्र ने भी पिता पर वार किए, तो मांगीलाल वहीं ढेर हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Site Oficial De Cassino Online E Apostas No Brasil

Mostbet Brasil: Cassino Online Br, Internet Site Oficial E...

Site Oficial De Cassino Online E Apostas No Brasil

Mostbet Brasil: Cassino Online Br, Internet Site Oficial E...

Site Oficial De Cassino Online E Apostas No Brasil

Mostbet Brasil: Cassino Online Br, Internet Site Oficial E...