अनुराधा पोड़वाल, कुमार शानू सजाएंगे सुरों की शाम, दशहरा-दीपावली मेला 21 से

Date:

 

diwali-melaउदयपुर. नगर निगम की ओर से दशहरा-दीपावली मेला इस बार 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मेले के दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं के नाम रहेंगे। इसके बाद अनुराधा पोड़वाल, कुमार शानू, प्रिंस ग्रुप जैसे बाहरी कलाकारों के नाम अलग-अलग नाइट रहेगी। मेले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहेंगे।

16 सालों से नगर निगम ओर से आयोजित किया जाने वाला दशहरा-दीपावली मेला इस बार 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में 21 से 27 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले को सफल बनाने के लिए निगम ने 18 समितियों का गठन किया है।  महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि मेले मे शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ मनोरंजन मिले इस बात का ध्यान रखा गया है।

इस बार 21 और 22 को स्थानीय प्रतिभाएं अपना जलवा दिखाएंगी। 23 को भजन और गजल गायक अनुराधा पोड़वाल नाइट होगी। 24 अक्टूबर को कुमार शानु के नाम सिंगर नाइट होगी, 25 को लाफ्टर नाइट रखी गई है जिमसें राजीव ठाकुर, अमित सिसोदिया और उनकी टीम गुदगुदाएगी। 26 अक्टूबर को प्रिंस गु्रप नाइट होगी। 27 को कवि सम्मेलन रखा गया है जिसमें संतोष आनंद, जगदीश सोलंकी, सुरेश अलबेला,डॉ राहत इंदौरी, जॉली वेरागी आदि कवि शहरवासियंो का मनोरंजन करेगे।

महापौर ने बताया कि इस बार शहरवासियों के लिए मेला स्थल पर आने जाने के लिए निगम द्वारा सिटी बसों का संचालन किया जाएगा जिससे वह देर रात तक अपने घर आराम से पहुंच सके। यही नहीं मेले में लगने वाले फूड कोर्ट में कहीं घटिया घी तेल और मसालों से बने प्रोडक्ट नहीं बिके इसकी जांच होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Tips for younger men looking for an older woman

Tips for younger men looking for an older womanLooking...

Get prepared to explore the entire world of online cuckold dating

Get prepared to explore the entire world of online...

Lotoclub KZ Должностной Журнал and Закачать Аддендум Apk

Вам продоставляется возможность закачать Lotoclub получите и распишитесь официальном...