सुबह का भूला शाम को आया घर -हाईकमान ने सब तय किया, अगर पार्टी के लोग नाराज हैं तो मेरी जिम्मेदारी की उनसे बात करूं

Date:

उदयपुर . राजस्थान में बागी हुए सचिन पायलट 32 दिन बाद वापस लौट आए हैं। सचिन की वापसी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंगलवार को पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गहलोत ने कहा कि जो लोग वापस आए हैं, वो किन परिस्थितियों में गए थे इस बारे में मुझे पता नहीं। मुझसे क्या नाराजगी है। अगर मैं मुख्यमंत्री हूं, अगर मेरी पार्टी के लोग मुझसे नाराज हैं तो मेरी जिम्मेदारी है उनसे बात करूं।

उन्होंने आगे कहा कि सबकुछ हाईकमान ने तय किया है। कल जो भी फैसले हुए हैं, वो बता दिए जाएंगे। इसके बाद अब आगे की रणनीति बनेगी। भाजपा के नेताओं ने पूरा जोर लगा लिया था। सरकार को गिराने का। लेकिन, एक आदमी टूटकर नहीं गया। भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं की धज्जियां उड़ गई हैं। उन्होंने विधायकों को गुजरात भेजने के लिए तीन प्लेन बुक किए थे। विधायक दल की बैठक बुलायी थी। लेकिन, सबकुछ कैंसिल करना पड़ा गया। इनकी दुर्गति हो गई। हमारे विधायकों ने एकजुटता दिखाई, जिससे भाजपा का अहंकार टूट गया

उन्होंने यह भी कहा कि अभी संकट लोकतंत्र को बचाने का है। जयपुर में क्या-क्या हो रहा है। कांग्रेस में सभी फैसले जनता के हिसाब से होते थे। लेकिन, केंद्र में जो सरकार आई है वह जनता के बारे में सोचती ही नहीं है। सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है और अगले 5 साल तक शासन करेगी। फिर जीत कर आएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Best Online poker Websites Play Judge Casino poker mr bet casino app ios On the internet in america

ArticlesIs actually Casino poker Courtroom in the Massachusetts? -...

Finest Real money Casinos on the internet 2025 Play, casino cool wolf Evaluate & Victory Big

PostsCasino cool wolf: Fruit Shell outMay i falsify a...

Play Texas hold’em the real deal Currency Online: Better Poker fruit blox bonus Sites 2025

ArticlesFruit blox bonus: Secure Gambling on line#step 1 Internet...