हिन्दुस्तान जिंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर किया जागरूक

Date:

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा स्वास्थ्य सेवा के तहत् पहल समुदाय को जानकारी प्रदान की गयी। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। ये जागरूकता सत्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के आगुचा, सुल्तानपुरा, बिलिया, गुर्जर खेड़ा और पाटिया गांवों में आयोजित किए गए। इन सत्रों का संचालन हिन्दुसतान जिं़क द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से मोबाइल हेल्थ यूनिट परियोजना के तहत कार्यरत मेडिकल टीम द्वार कय गया। इन सत्रों के माध्यम से 195 महिलाएं लाभान्वित हुयी ं। सत्र के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य क्यों मायने रखता है? एनीमिया, लक्षण-लक्षण, रोकथाम, और शरीर के अन्य अंगों पर एनीमिया के प्रतिकूल प्रभाव, स्वास्थ्य मन और शरीर के लिए सही पोषण, ऑस्टियोपोरोसिस – महिलाओं में कारण और रोकथाम, स्तन कैंसर और उसका जल्द पता लगाना, मासिक धर्म स्वच्छता के माध्यम से पीसीओएस, इसके लक्षण और इससे कैसे बचा जा सकता है, से स्राव – क्या सही है और कब स्थिति चिंताजनक है विषर्यो पर जानकारी दी गयी। सत्र उपरान्त स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए व्यक्तिगत परामर्श आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 10 Illinois A real income Casinos on the internet: Playing within the IL 2025

BlogsMake the most of providesBest You Local casino Software...

Greatest Help guide to Jackpot Harbors: Ideas on how to Victory Big

Family from Fun doesn't need fee to view and...