मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर “कुलदीप सिंह सुवावत” विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव नीलोत्पल सोनी से 1158 मतों से जित हासिल की है। उन्हें 3988 मत प्राप्त हुए है जबकि देव सोनी को 2830 मत प्राप्त हुए। 110 ने नोटा का प्रयोग किया है। वही उपाध्यक्ष पद पर विष्णु रेबारी, महासचिव पद पर कपीश जैन, संयुक्त सचिव पद पर महिमा वैष्णव ने जित हासिल की।
सुविवि छात्रसंघ चुनाव विधि महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर “संजय कुमार वैष्णव” ने अशोक कुमार जैतावत को टक्कर मारकर 44 वोटों से जित हासिल की है।वही उपाध्यक्ष पद पर हरीश कुमार मेनारिया (निर्विरोध), महासचिव पद पर ईशान शर्मा 198 वोटों से जीते, संयुक्त सचिव पद पर साक्षी झाला (निर्विरोध)ने जित हासिल की।
सुविवि छात्रसंघ चुनाव विज्ञान महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर “भूपेंद्र पालीवाल” ने 172 पदों से विजय हासिल की है उनके प्रतिद्वंदी परीक्षित राज शर्मा थे। वही उपाध्यक्ष पद पर नविन कुमार (निर्विरोध), महासचिव वियोना जाट, संयुक्त सचिव कविश मीणा रहे।
सुविवि छात्रसंघ चुनाव वाणिज्य महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर “मूमल चुण्डावत” रही उन्होंने 76 मतों से विजय हासिल की है इनके सामने टक्कर में अविनाश कुमावत और बिक्रम जीत सिंह थे। वहीँ उपाध्यक्ष साहिल नागोरी (निर्विरोध), महासचिव हर्षद कुमार 118 मतों से विजय हुए, संयुक्त सचिव मोहित शर्मा (निर्विरोध)रहे।
सुविवि छात्रसंघ चुनाव सामजिक एवं मानविकी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर “देवेंद्र सिंह राठौर” 473 मतों से विजयी रहे इनके सामने कृष्णपाल सिंह चौहान थे। उपाध्यक्ष पद पर रोहित पुरोहित ने 343 मतों से, महासचिव गोमाराम 418 मतों से विजय, संयुक्त सचिव राजरानी जोशी 150 मतों से विजय रहे।
सुविवि छात्रसंघ चुनाव शोध प्रतिनिधि में अध्यक्ष पद पर “अनुभव बरबर” ने जित हासिल की।