झील संरक्षण समिति के खिलाफ मोर्चा खोलेगी राजीव बिग्रेड सोसायटी

Date:

उदयपुर, झील निर्माण निषेध क्षेत्र में आम जन की ओर से राजीव यूथ बिग्रेड सोसायटी ने उच्च न्यायालय में दया याचिका लगाने व झील संरक्षण समिति के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय किया है।

राजीव यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि झील संरक्षण ठेकेदारों ने ही झील संरक्षण नही करके झील का सत्यानाश किया है। उन्होंने कहा कि झील निर्माण निषेध क्षेत्र नहीं होकर झील में गिरने वाले गंदे पानी एवं सीवरेज की पाईप लाईन झील से बाहर निकालने की आवश्यकता है।

झील संरक्षण के नाम पर जो ५०० मीटर में निर्माण निषेध क्षेत्र कर रखा है वह उचित नहीं है। इससे आधा शहर चपेट में आ गया है और कई गरीबों पर गाज गिरी है और यह सब झील संरक्षण समिति का किया धरा है। उन्होंने न्यायालय के समक्ष सही स्थिति नहीं रखी और जब सिवरेज लाईन डाली गई थी तब झील संरक्षण समिति ने कोई विरोध नहीं किया। शर्मा ने पूरी तरह झील संरक्षण् समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गरीब जनता की परेशानी बढाने वाला काम किया है। निर्र्माण निषेध से ज्यादा इस बात की आवश्यकता है कि झीलों में गंदे नाले ना गिरे और सिवरेज का पानी झीलों में ना जाये। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर दया याचिका लगाई जायेगी और हाईकोर्ट की सही स्थिति से अवगत कराया जायेगा तथा निर्माण निषेध क्षेत्र का ५०० मीटर का दायरा कम कर १०० मीटर करने की मांग की जायेगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Utländska Casinon Tillsammans Bankid Guns Tennis Stars kasino du Roses riktiga kapital 2024

ContentTennis Stars kasino: Säkerhet kungen svenska casinosidormest populära casinona...

100 percent free Roulette On line Enjoy Trial Roulette Game

ArticlesMobile Site Instead of Application PlayingImaginative Popular features of...

Casino casino Thrills recension Epic Sverige, Recension & 200 free spins i tilläg

ContentCasino Thrills recension - Månadens tilläggÄr det absolut att...