क्रिकेटर अशोक मेनारिया पर लगाए आरोप बेबुनियाद : लक्ष्यराज सिंह

Date:

आरोप लगाने वालो के विरूद्घ कार्रवाई

विरोध प्रदर्शनों ने जोर पकडा

उदयपुर, अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी अशोक मेनारिया पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का मामला गरमाया है। मेनारिया समर्थकों ने आज इस प्रकरण को आधारहीन बताते हुए प्रदर्शन किया वहीं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर स्थिती स्पष्ट की।

उल्लेखनिय है कि सीनियर रणजी खिलाडी निखिल डोरू के पिता एस.के.जेन ने अशोक मेनारिया पर इण्डिया अंडर १९ टीम में गलत आयु प्रमाण पत्र पेश कर खेलने का आरोप लगाया तथा बीसीसीआई को पत्र भेजकर कोच मनीष चौधरी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह पर मिली भगत का आरोप लगाया कि उन्होने बीसीबीआई में गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर अशोक मेनारिया को अण्डर १९८ में खेलाया। रविवार को इसी संदर्भ में लक्ष्यराज ङ्क्षसह ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर एस.के.जैन द्वारा लगाये गये सारे आरोपो को बेबुनियाद बताया तथा उन्होने अशोक मेनारिया के आयु प्रमाण पत्र १० वीं की अंक तालिका बतायी इसी आधार पर अशोक मेनारिया अण्डर १९ खेला था जो कि राजस्थान बोर्ड द्वारा सत्यापित है। लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि जिला क्रिकेट और अंतराष्ट्रीय खिलाडी अशोक मेनारिया पर झूठे आरोप लगाने वालो के खिलाफ कार्यावाही की जायेगी। इधर अशोक मेनारिया समर्थको ने सेक्टर ६ में निखिल डोरू व उसके पिता का पूतला पूं*क कर प्रदर्शन किया। मेनार गांव में भी क्रिकेट खिलाडियों द्वारा मेनारिया पर लगाये आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया। सोमवार को शहर के सभी क्रिकेट खिलाडी व क्रिकेट प्रेमियों द्वारा कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Samba De Frutas Position Free online Casino Online game from the IGT

BlogsReal cash Casinos where you can play Samba de...

Totally free Jewels out of Asia Position Game play IGT Online casinos

ArticlesTop Local casino Reviews and you can Separate DevelopmentJewellery...

888 Gambling casino Captain Jack casino establishment Free Spins: Get 50 Free Spins No deposit Right here

ArticlesDollars Revolves For the Big Bass Bonanza: casino Captain...