उदयपुर, विधानसभा आमचुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने, व्यय नियंत्रण आदि गतिविधियों के लिए जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री बी.बी.शर्मा, उदयपुर शहर के लिए बिश्वनाथ सिन्हा, झाडोल के लिए बी.सुनजालंग, उदयपुर ग्रामीण के लिए एस.पी.दीक्षित, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए पी.के.केसर, मावली के लिए श्री संदीप भटनागर , सलुम्बर के लिए श्री जोथनखुमा, खेरवाडा के लिए आर.जी.त्रिवेदी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर, मावली, वल्लभनगर एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रसेनजीत सिंह एवं उदयपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्रीमती बीना यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ये सभी पर्यवेक्षक सर्किट हाउस में ठहरेंगे।
–
विधानसभावार चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश जारी
उदयुपर, भारतीय संविधान की धारा 324 के तहत गठित निर्वाचन आयोग संसद व राज्य विधानसभाओं के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए केन्द्र व राज्य में चुनाव ल$डने वाले प्रत्याशियों से अपनी कर्तव्य पालना सुनिश्चित करता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेढणेकर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह भी सुनिश्चित करता है कि चुनाव उदेश्यों के लिए सरकारी मशीनरी का कहीं भी दुरूपयोग नहीं हो एवं मतदाताओं को कहीं भी लालच न दिया जाये व धमकी तथा डर के बल पर मतदान प्रक्रिया न करवायी जाये। इसके लिए आदर्श आचार संहिता आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के तहत लागू की गयी है। आचार संंहिता यह निर्धारित करती है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी, सत्ताधारी दल, सभा, जुलूस एवं चुनाव प्रचार आदि किस प्रकार करेंगे एवं मतदान के दिन उनकी गतिविधियों व पार्टी के कृत्य किस प्रकार नियंत्रित किये जा सकेंगे। इस सम्बंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है ।
उन्होंने बताया कि जिले में पेड न्यूज एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले राजनैतिक विज्ञापन प्रमाणित होने के बाद ही प्रकाशित-प्रसारित किये जा सकते है । इसके लिये जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी का गठन किया गया है
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संचालन के लिये आवश्यक निर्देश
आर. पी एक्ट 1951 की धारा 129 (1) के तहत कोई भी अधिकारी/ कार्मिक किसी मंत्री की निजी यात्रा पर निर्वाचन क्षेत्र में उनसे मिलता है तो वह दुराचार का दोषी होगा तथा उस पर दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है। निर्वाचन संचालन से जु$डे सभी अधिकारियों व कार्मिकों के स्थानान्तरण पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। घोषणा तिथि से पूर्व स्थानान्तरण होने पर आचार संहिता प्रभावी होने से पूर्व यदि कार्यगृहण नहीं किया गया है तो आयोग की अनुमति के बिना उक्त आदेश प्रभावी नहीं माना जायेगा। जो भी अधिकारी 6 महीने में सेवानिवृत होने वाला हो वह आयोग के निर्देश की परिधि में नहीं आयेगा। जिन अधिकारियों की सेवा अवधि ब$ढायी गयी है वे सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्य नहीं करेंगे।
मंत्रियों व आयोग के सदस्यों के लिए भी चुनाव निर्देश जारी किये जाते है। कोई भी मंत्री (केन्द्रीय या राज्य स्तरीय) किसी निर्वाचन क्षेत्र से राजकीय यात्रा नहीं कर सकते है। किसी भी राजकीय कार्यालय या गेस्ट हाउस में पार्टी संबंधी कार्य के विचार विमर्श करने पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है। चुनाव यात्रा के दौरान कोई भी मंत्री बत्ती सायरन/पायलट कारों का उपयोग नहीं कर सकते है। सभी मंत्री सदभावना समारोह में भाग ले सकते है परन्तु उनका उदेश्य राजनीतिक न होकर सामाजिक सौहार्द से प्रेरित ही होना चाहिए। किसी भी निजी यात्रा में मंत्रियों के राजकीय निजी स्टाफ को साथ रहने की अनुमति नहीं दी जाती हैं।
आकाशवाणी के स्टूडियो में महिला उद्घोषक से छेड़छाड़
कार्यस्थल पर महिला उत्पीडऩ के गंभीर मामले को दबाने की कोशिश
उदयपुर। स्थानीय आकाशवाणी केंद्र के स्टूडियो में पिछले सप्ताह रात के समय एक अस्थाई महिला उद्घोषक के साथ तकनीकी प्रसारणकर्मी ने अश्लील हरकतें की। इस मामले को पिछले एक सप्ताह से दबाया जा रहा है। पीडि़ता ने इसकी मौखिक शिकायत उप महानिदेशक माणिक आर्य को भी की है, लेकिन अब तक जांच समिति गठित करने से आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है ना ही पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह रात के समय आकाशवाणी केंद्र के तकनीकी प्रसारण कर्मी दीपक कुरील स्टूडियो में लाइट चैक करने के बहाने एक अस्थाई महिला उद्घोषक को ले गया, जहां उसने लाइटें बंद करके महिला उद्घोषक को बाहों में भर लिया और चुम्मा लेते हुए कहा कि क्रमूड है क्या?ञ्ज, उस दौरान महिला उद्घोषक वहां से स्वयं को छुड़ाकर निकल गई। इसकी मौखिक शिकायत दूसरे ही दिन पीडि़ता ने आकाशवाणी के उप महानिदेशक से की, जिस पर एक कमेटी गठित की गई, जो मामले की जांच कर रही है। कार्यस्थल पर महिला उत्पीडऩ के इस गंभीर मामले में उप महानिदेशक आर्य ने जांच समिति गठित करने से ज्यादा कुछ नहीं किया है। हालांकि इस संबंध में पीडि़ता से बात की गई, तो उसने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर आकाशवाणी में दबाव का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी एक वरिष्ठ उद्घोषक ने कई दफा अस्थाई महिला उद्घोषकों के साथ अश्लील हरकतें की, जिसकी शिकायतें भी आला अधिकारियों से की गई, लेकिन उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस मामले में एक अस्थाई महिला उद्घोषक ने मुझे मौखिक शिकायत की। इस पर मैंने जांच समिति गठित की है। समिति में आकाशवाणी केंद्र के सीनियर लोगों को शामिल किया गया है। पीडि़ता से इस संबंध में लिखित में शिकायत भी मांगी गई है।
-माणिक आर्य, उप महानिदेशक, आकाशवाणी केंद्र, उदयपुर
कटारिया ब्रह्महत्या के दोषी: जोशी
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगीलाल जोशी ने गुलाबचंद कटारिया पर ब्रह्महत्या का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला किया है। उन्होंने उदयपुर जिले की सभी आठ सीटों में से एक भी सीट ब्राह्मण उम्मीदवार को नहीं देने पर कड़ा रोष जाहिर किया है।
उन्होंने श्री कटारिया पर ब्राह्मणों और राजपूतों को आपस में लड़ाने की क्रसाजिशञ्ज रचने का भी आरोप लगाया है। श्री जोशी ने क्रमददगारञ्ज को दूरभाष पर बताया है कि वे वल्लभनगर क्षेत्र के जिलाप्रभारी है। उन्होंने कहा कि वल्लभनगर सीट पर रणधीरसिंह भींडर का दावा बनता है। ऐसे में उनका टिकट काट कर किसी ब्राह्मण को टिकट देने की रणनीति अपनाना राजपूतों और ब्राह्मणों को लड़वाने की साजिश है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। श्री जोशी ने बताया कि कटारिया ने उन्हें मावली का टिकट दिलाने का वादा करके क्षेत्र तैयार करने के लिए कहा था। लेकिन ऐनवक्त पर धोखा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही धर्मनारायण जोशी को टिकट दिया जाता लेकिन तीन ओपन सीटों में से एक भी सीट ब्राह्मण को नहीं देने से पूरा समुदाय खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। श्री जोशी ने कहा कि कटारिया शुरू से ही ब्राह्मणों की जड़े काटने में लगे हुए हैं, जो सभी को पता है। इस बार तो क्रवे एक्सपोजञ्ज ही हो गए हैं। श्री जोशी ने कल प्रेस कांफ्रेंस करके कई कच्चे चिठ्ठे खोलने का इरादा भी जताया है।
इस बीच कटारिया ने मावली विधानसभा क्षेत्र में दिग्गजों की नाराजगी पर कहा कि सबको संतुष्ट कर पाना किसी के बूते की नहीं है, फिर भी असंतुष्टों को मनाया जाएगा तथा जो पार्टी के लिए समर्पित है वो पार्टी का फैसला स्वीकार करेगा।
पति नहीं तो पत्नी को टिकट, यह कांग्रेस की परंपरा है: कटारिया
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया ने पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशियों की बैठक में वल्लभनगर सीट को लेकर चल रहे विवाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पति नहीं, तो पत्नी को टिकट यह कांग्रेस की परंपरा है। जैसा कि सलूंबर सीट पर कांग्रेस ने रघुवीर मीणा की पत्नी को टिकट देकर किया है। इससे पूर्व श्री कटारिया का आज सुबह मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कटारिया को फूल-मालाओं से लाद दिया।
श्री कटारिया ने मेवाड़ के घोषित प्रत्याशियों की बैठक में कहा कि पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को टिकट दिया है, जिसका मान रखना है और चुनावी समर में जान लड़ा देनी है। उन्होंने कहा कि अब अगर चुनाव में जीत हासिल नहीं होती है, तो आगे कोई भी पार्टी आम कार्यकर्ता को टिकट देने की हिम्मत नहीं करेगी। इस बार मेवाड़ में पार्टी ने कार्यकर्ताओं का मान रखा है, तो कार्यकर्ताओं को चाहिए कि पार्टी का मान बढ़ाए और अपने-अपने क्षेत्र से प्रत्याशियों को जीत दिला कर लाएं। कटारिया ने बताया कि टिकट की लाइन में बड़े बड़े दिग्गज थे, लेकिन दलीचंद डांगी और फूलसिंह मीणा जैसे आम कार्यकर्ता को दिया गया है। वल्लभनगर पर टिकट देने के बारे में कटारिया ने कहा अब बाकी बचे टिकट देने का जिम्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर है, वे जिसको चाहे टिकिट दे सकते हैं। कटारिया ने कहा कि चुनाव प्रचार भी जल्दी हो शुरू कर दिया जाएगा और ज्योतिष से मुहूर्त निकालकर पर्चा भरने की तारीख भी कल तक घोषित कर देंगे।
भव्य स्वागत: श्री गुलाबचंद कटारिया को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से पुन: प्रत्याशी बनाये जाने के बाद आज सुबह पहली बार नगर में आने पर रेलवे स्टेशन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सुबह दिल्ली से आने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस से पहुंचे कटारिया का पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारे लगते हुए फूल मालाओं से लाद दिया और स्टेशन से काफिला सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचा और माल्यार्पण किया गया। बाद में कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। कटारिया का स्वागत करने के लिए सिटी स्टेशन पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व महामंत्री प्रमोद सामर, महापौर रजनी डांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष लव देव बागड़ी आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
उदयपुर के तनवीर सिंह भाजपा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
तनवीर सिंह कृष्णावत राश्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के संभागप्रभारी तनवीरसिंह कृश्णावत को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह की अनुशंसा पर कृष्णावत की नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा ने की है। कृष्णावत व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की नितियों के प्रचार-प्रसार के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर कार्य करेंगे, कृष्णावत अतिशीघ्र राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों का दौरा करेंगे।
कल आएंगे कटारिया
उदयपुर। शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया का कार्यक्रम अचानक बदल गया है। श्री कटारिया गुरुवार सुबह ट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे। इससे पूर्व श्री कटारिया आज दोपहर हवाई जहाज से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर आने वाले थे, लेकिन भाजपा की अंतिम सूची आज शाम तक जारी होने के कारण कटारिया को दिल्ली में ही रोक लिया गया है। इधर, कटारिया के आज दोपहर डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना पर पार्टी और भाजयुमो कार्यकर्ता डबोक के लिए रवाना भी हो गए थे, लेकिन बाद में जब खबर आई कि श्री कटारिया आज नहीं कल सुबह आएंंगे, तो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वापस लौटना पड़ा।
दीपावली और ईद मिलन समारोह आयोजित
उदयपुर। उदयपुर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताआें द्वारा मंगलवार शाम चार बजे सेक्टर तीन स्थित गजबाग गार्डन पर दीपावली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उदयपुर शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस समारोह में शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा एवं देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनावों के लिए हमे सभी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाना हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकास के कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाकर हमे पुन: कांग्रेस की सरकार बनानी है। हम सभी का यह दायित्व है कि हम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, युवा नेता राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सपनों और सकल्पों को पूरा करने के लिए आम आदमी तक पूरी सक्रियता एवं मजबूती से पहुंचे और मजबूत राजस्थान के निर्माण में जुटे। जिसमें मेवाड़ की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शराफत खान, पंकज कुमार शर्मा, दरियाव सिंह चूंडावत, केके शर्मा, रियाज हुसैन, पूरण मेनारिया, भरत आमेटा, अजय पोरवाल, जयप्रकाश निमावत, दिनेश श्रीमाली, अयूब भाई, शकील भाई, दीपक मेवाड़, चंदरसिंह कोठारी, शिवराज सिंह धाबाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राधाकिशन मेहरा, दिनेश दवे, सुधीर जोशी, रोडीलाल खटीक, विनोद जैन, गौरीशंकर, जसंवन्त गन्ना, राव कल्याण सिंह, कमला मीणा, केजी मून्दड़ा, नजमा मेवाफरोश, प्रमोद खाब्या, प्रेम गावरी आदि मौजूद थे।
भारत की पहली होम्योपैथी मैगजीन ”होम्योपैथी एंड यू लांच
उदयपुर। होम्योपैथी पर भारत की पहली मैगजीन ”होम्योपैथी एंड यू को मिनिस्टर ऑफ स्टेट (एचआरडी) डॉ. शशि थरूर तथा डॉ. बत्राज कंपनी समूह के संस्थापक चेयरमैन पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने लांच किया। इस मासिक पत्रिका की प्रत्येक प्रति का मूल्य 75 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता शुल्क 720 रुपए होगा। होम्योपैथी एंड यू में तरला दलाल, कैरी डुलिन, मेनका गांधी, अम्बिका शुक्ला, रिचर्ड फिरशेन, नेलरेशा स्टालिंगस, रथानाथ स्वामी सहित कई विशेषज्ञों के कॉलम होंगे। इस अवसर पर डॉ. शशि थरूर ने कहा कि होम्योपैथी एंड यू के लांच पर में बहुत खुश हूं, जो कि भारत की पहली होम्योपैथी तथा जीवनशैली मैगजीन है। मैंने पिछले 50 सालों से डॉ. मुकेश बत्रा को मरीजों के उपचार तथा मदद करने का जुनून तथा उनकी सफलता देखी है। मुझे विश्वास है कि यह मैगजीन भी लोगों में स्वास्थ्य तथा उनकी स्वास्थ्य समझ को सशक्त कर जागरूकता लाने में सफल होगी।
बेटी लड़के के साथ भागी तो बाप ने किया बलात्कार
मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागकर आई 19 वर्षीय लड़की से उसके पिता और दोस्त ने बलात्कार किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। पीडिता चार माह की गर्भवती थी। घटना 31 अक्टूबर की है।
आरोपी पिता और उसके दोस्त को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को 15 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। काशीमीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर फतेहसिंह पाटिल ने बताया कि दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पीडिता चार माह पहले यूपी के कोमलपुर गांव में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागकर मुंबई आ गई थी। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और भाइंदर में रह रहे थे।
दो सप्ताह पहले 45 वर्षीय पिता ने दोनों का पता लगा लिया। वह काशीमीरा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त को लेकर बेटी के घर पहुंचा। दोनों लड़की को जबरन उठाकर ले गए। इस दौरान लड़की का ब्वॉयफ्रेंड भाग गया। आरोपी पिता अपनी बेटी को दोस्त के घर ले गया। वहां उसने बेटी से घर चलने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया।
इस पर दोनों पीडिता को जबरन काशीमीरा जंगल ले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 अक्टूबर की रात पहले पिता ने बेटी से बलात्कार किया। बेटी को सबक सिखाने के लिए दोस्त से भी बलात्कार करने को कहा। रेप के बाद जब दोनों को लगा कि वह घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे देगी तो उन्होंने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर भाग गए। अगले दिन दोनों यह देखने जंगल पहुंचे कि लड़की मर गई है या नहीं। जब दोनों ने देखा की वह मर गई है तो उसका शव झाडियों में फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड के बारे में उस वक्त पता चला जब नशे की हालत में पीडिता के पिता ने शनिवार को भाइंदर के एक होटल में वेटर को बताया कि उसने अपनी बेटी से बलात्कार किया और हत्या कर दी। वेटर ने अपने बॉस को इस बारे में जानकारी दी,जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोस्त को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी चार माह की गर्भवती थी। वह एक साल पहले भी लड़के के साथ भाग गई थी। उस वक्त वह बेटी को मनाकर घर ले आया था। बेटी के दोबारा भाग जाने से उसके घर का नाम बदनाम हो गया,इसलिए उसने सबक सिखाने के लिए बेटी के साथ बलात्कार किया।