DSC8574उदयपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताआें द्वारा शहर के 19 चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताआे द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों को सजाया जाएगा तथा श्रेष्ठ चौराहे को सजाने वालो को भाजयुमो की जिला कार्यसमिति में सम्मानित भी किया जाएगा। DSC_2948भाजयुमो मुखर्जी मंडल के कार्यकर्ताआे ने सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद की प्रतिमा पर सुबह दुग्धाभिषेक किया व प्रतिमा को स्वच्छ किया गया। शास्त्री ने बताया कि कार्यकर्ता में मोदी की सभा का जर्बदस्त आकर्षण है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता केसरिया टी शर्ट में मौजूद रहेगे। टी शर्ट के आगे की तरफ नरेन्द्र मोदी, वसुन्धराराजे एवं गुलाबचंद कटारिया की फोटो अंकित है और फोटो के नीचे युवा जगेगा देश जगेगा का नारा लिखा है। टी शर्ट के पीछे भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर लिखा है तथा मोदीजी का नारा ‘मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है।Ó लिखा है। भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि कार्यकर्ता सभास्थल पर बनाए गए 18 ब्लॉक पर केसरिया टी शर्ट पहन कर व्यवस्था में खड़े रहेंगे। कार्यकर्ता विभिन्न कॉलेजों में मोदी की सभा में आने का निमंत्रण दे चुके हैं।

Previous articleकांग्रेस ने सौ सीटों पर तय किए प्रत्याशी
Next articleउदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव अवैध घोषित
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here