हार से खीजे भाजपा नेता ने पूर्व केबिनेट मंत्री के बेटों पर लगाया झूठा आरोप ( बांसवाड़ा )

Date:

राजनीति लड़ाई में बेटी को ही मोहरा बना दिया भाजपा नेता ने
results-of-panchayati-raj-elections-rajasthanउदयपुर | बांसवाड़ा में भाजपा की करारी हार से खीजे एक भाजपा नेता ने राजनीति में अपनी बेटी की इज़्ज़त को घसीट लिया और अपनी खीज मिटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बेटों पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगा दिया | भाजपा नेता खेमराज गरासिया अपनी बेटी की इज़्ज़त की परवाह नहीं करते हुए थाने में जूठी रिपोर्ट कराने से भी बाज़ नहीं आया |
जानकारी के अनुसार रविवार रात को बांसवाड़ा के आनन्दपुरी थाने में कांग्रेस के वागड़ में कद्दावर नेता व् पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बेटे प्रेम प्रताप सिंह और हरजीत सिंह पर भाजपा नेता खेमराज गरासिया ने घर में घुस कर बेटी के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई | पुलिस ने भी घटना कि सत्यता जाँचे बिना रिपोर्ट दर्ज कर ली | दूसरी तरफ प्रेम प्रताप सिंह जो अभी हाल ही में आनन्दपुरी के उपप्रधान बने है, ने कहा कि यह सिर्फ राजनीति से प्रेरित आरोप है | भाजपा के नेता अपनी हार की खीज मिटाने के लिए झूठा आरोप मढ़ रहे है | प्रेम ने बताया कि जिस वक़्त खेमराज अपनी बेटी को छेड़ने का आरोप लगा रहा है, उस वक़्त उसके घर में पुलिस तैनात थी और मेरे बड़े भाई हरजीत सिंह पिछले तीन दिन से दाहोद में है | प्रेम ने बताया कि भाजपा नेता पंचायती चुनाव में बांसवाड़ा क्षेत्र में अपनी करारी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है | और इसी के चलते राजनीति की लड़ाई में माँ बहन बेटियों को घसीट रहे है | प्रेम ने कहा राजनीति की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन महिलाओं के साथ किसी तरह कि छेड़खानी ना हमारे क्षेत्र में कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता करता है ना ही किसी को करने दी जाती है | ऐसी ओछी राजनीति ने भाजपा के इन नेताओं को बाज आना चाहिए |
गौरतलब है कि बांसवाड़ा में भाजपा की करारी हार हुई है, तथा वहां पर जिला प्रमुख कांग्रेस की रेशम मालवीया बनी है | दो दिन पहले गांगड़ तलाई पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव के दौरान शनिवार को विधायक मालवीया की कार पर पथराव हुआ था। उसके बाद से उस क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के भाजपा नेता और प्रत्याशियों के घर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हमले की आशंका को देखते पुलिस का पहरा था | और सत्यता यही है कि जिस भाजपा नेता खेमराज गरासिया ने अपनी बेटी पर छेड़खानी का आरोप लगाया उसके घर भी पुलिस का पहरा था |
इधर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने भी भाजपा नेता खेमराज गरासिया द्वारा लगाये गए आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है, उन्होंने कहा है कि आरोप की सत्यता की जांच की जा रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Onlyfans Porn Ban Sex Workers

It was porn shower curtain because black les porn...

Kometa онлайн казино в России.1646

Kometa онлайн казино в России ...

Gioco Plinko nei casin online italiani.1009

Gioco Plinko nei casinò online italiani ...

Scompiglio Online AAMS ADM Lista dei Migliori Siti per Permesso

Suo cosicché perché dovrai abitare tu per disporre ad...