IMG-20141225-WA0002उदयपुर । प्रभु यीशु के जन्म दिन पर मनाये जाने वाले क्रिसमस पर्व बुधवार को शहर के मसीह समुदाय द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया | शहर के सभी गिरजाघरों में बाइबिल के पाठ और केरोल गायन से प्रभु यीशु को याद किया गया | सभी एक दूसरे को गले लगा कर तो चुम कर “मेरी क्रिसमस” बोल कर बधाई दी | दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईसाई समुदाय के अपने परिचितों और मित्रों को क्रिसमस की बधाई दी | घरों में और होटलों में क्रिसमस की पार्टी के आयोजन आयोजित किये |
मसीह परिवार द्वारा क्रिसमस पर्व हर्सोल्लास से मनाया गया, इसके लिए आज सुबह ही सजे धजे महिलाये बच्चे युवा और बुजुर्ग गिरजा घरों में जमा होना शुरू होगये थे | ९ बजे बाद सभी गिरजा घरों में धर्म सभाएं आयोजित हुई जिसमे चर्च के फादर द्वारा बाइबिल पाठ कर प्रभु यीशु के सन्देश लोगों को सुनाये | केरोल गायन द्वारा यीशु को याद किया गया | बच्चों द्वारा जिंगल गयी गयी, देश दुनिया में अमन कर चेन की प्रार्थनाएं मांगी गयी | धर्म सभा के बाद उत्सवी माहोल में सभी को एक दूसरे को गले लगा कर क्रिसमस की बधाई दी एक दूसरे को चूम कर आत्मीयता और प्रेम का इज़हार किया |
इस अवसर पर अलीपुरास्थित ओवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल चर्च में सुबह 10.30 बजे फादर कुलरंजन निकाेलस क्रिसमस के संदेश दिए। चेतक सर्कल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में सुबह 9.30 बजे रेव्ह. रेमसन विक्टर ने भी बाइबिल का पाठ कर प्रेम और इंसानियत के सन्देश दिए, रानी रोड स्थित राजस्थान पेंटीकोस्टल चर्च में सुबह 9.30 बजे पास्टर डॉ. पॉल मैथ्यू द्वारा क्रिसमस के सन्देश देकर प्यार मोहब्बत से जीवन को रोशन करने का सन्देश दिया गया, सेक्टर 13 गोविंद नगर स्थित कल्वरी कन्वीनेंट चर्च में सुबह 10 बजे पास्टर मनोहर एच. कला, मयंक कॉलोनी स्थित चर्च ऑफ गोड में सुबह 10.30 बजे पास्टर टी.डी. बसु, सुखाड़िया नगर स्थित इमैन्युअल मार्थोमा चर्च में फादर के.ए. जैकब द्वारा बाइबिल पाठ कर क्रिसमस का सन्देश दिया गया।
रात से जारी था क्रिसमस का उत्साह :
IMG-20141225-WA0007

IMG-20141225-WA0008

IMG-20141225-WA0001

IMG-20141225-WA0003क्रिसमस का उत्साह और गिरिजा घरों में प्रार्थों का दौर बुधवार रात से जारी था | प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मध्यरात्रि को शहर के सेंटपाल स्कूल स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में प्रभु जन्म की खुशी में प्रार्थना की गई। इसके बाद प्रवचन हुए तथा केरोल गायन हुआ। रात के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीही परिवारों ने भाग लिया। रात से ही गिरजाघरों और घरों में ‘मैरी क्रिसमस’ बोलकर शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया। आधी रात को मिड नाइट सर्विस में शामिल होने के लिए रात होते-होते मसीही परिवार गिरजाघरों में जुटने लगे। आधी रात को अधिकांश गिरजाघरों में मिड नाइट सर्विस संदेश दिए गए। शेपर्ड मेमोरियल चर्च में रेव्ह. अजय डामोर, ओवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च में बिशप देव प्रसाद गणावा ने मिड नाइट सर्विस में संदेश दिया। आधी रात से ही प्रभु यीशु जन्म की बधाइयां दी जाने लगी। चेतक सर्कल स्थित शेफर्ड मेमोरियल चर्च और ऑवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल चर्च में हुई मिड नाइट सर्विस में विदेशी पर्यटक की भी मौजूदगी रही।
घरों और होटलों में क्रिसमस पार्टी के आयोजन :
क्रिसमस पर कई होटलों में पर्यटकों और शहर वासियों के लिए क्रिसमस की विशेष पार्टी के आयोजन किये गए | केक काटकर ख़ुशी का इज़हार किया गया | घरों में आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है। घरों में चरनी बनाकर सजावट करने और केक बनाए गए। चारों ओर प्रभु यीशु के चित्र और संदेश लगाए गए हैं। घर आंगन में क्रिसमस ट्री पर सजावट करने के साथ ही कई घरों में कैरोल धुनें बजने लगी। परिचितों-रिश्तेदारों को आमंत्रित कर क्रिसमस केक खिलाकर मुंह मीठा किया गया।

Previous articleअब सबको नहीं मिलेगा निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ
Next articleरोक सको तो रोक लो – आंतकियों का गुलाबचंद कटारिया सहित दस केबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को धमकी भरा ई-मेल
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here