Photo-1उदयपुर, स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में बुधवार से अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस के अवसर पर चार दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेकों पुस्तकों को सराहा तथा खरीददारी की। प्रदर्शनी में आगमन नि:शुल्क है।
महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस आठवीं पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। बुधवार को प्रदर्शनी के पहले दिन पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। पुस्तक प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम के सभा शिरोमणि दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बड़ी पोल से होगा। प्रदर्शनी का समापन 26 अप्रेल को होगा।

Previous articleकठपुतली कला ने खोया अमूल्य पारखी
Next articleपुस्तकालय – शिक्षा केन्द्रों के हद्धय स्थल होते है – प्रो. सनाढ्य
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here