नौकरी छोडऩी हो तो एक लाख जमा कराओ, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

चित्तौडग़ढ़. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में नई भर्ती के तहत लग रहे कार्मिकों के लिए नौकरी छोडऩा आसान नहीं होगा। दो साल के परीवीक्षा काल में दौरान नौकरी छोडऩे से पहले एक लाख रुपए जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

रोडवेज में कुछ समय पहले निकली भर्ती में सामने आया कि कई नए कार्मिक परीवीक्षा काल खत्म होने से पहले ही नौकरी छोड़ गए। इस कारण वापस कई पद खाली रह गए। इससे रोडवेज को राजस्व हानि होती है। अब रोडवेज प्रबंधन ने नई नीति के तहत इस साल की शुरुआत के महीनों में हुई भर्ती के अभ्यार्थियों ने बांड भरवाए हैं। इसमें कार्मिक ने लिखा है कि यदि परीवीक्षा काल (दो साल से पहले) नौकरी छोड़ेगा तो रोडवेज को एक लाख रुपए जमा कराएगा।

इसलिए लिया निगम ने निर्णय

आगार के मुख्य प्रबंधक पाबूदान सिंह ने बताया कि नई भर्ती में पास होने वाला अभ्यर्थी कुछ दिन बाद ही नौकरी छोड़ता है तो, भर्ती पर किया खर्च बेकार चला जाता है। पद भी खाली रह जाते हैं। फिर नई भर्ती का इंतजार करना पड़ता है। इसलिए ही निगम ने यह नियम लागू किया।

इसलिए छोड़ते है नौकरी

नई भर्ती में आने वाले युवा ऊंचे पदों पर नौकरी करने के लिए कंपीटिशन देते रहते हैं। उसमें पास होने पर रोडवेज की नौकरी छोड़कर मनपसंद की दूसरी नौकरी हासिल कर लेते हैं। रोडवेज में हार्ड ड्यूटी भी कारण है। चालक-परिचालकों की कमी के चलते अवकाश का टोटा भी रहता है।

प्रेमी-प्रेमिका, जो पीते हैं एक दूसरे का खून!

blood drinking lover3209-01-2014-09-26-99Wये तो सुनने में आता रहता है कि प्यार करने वाले लड़के-लड़कियों में अपने प्रेम को दिखाने के लिए होड़ के चलते कोई अपना हाथ काट लेता है तो कोई सीने पर अपने साथी का नाम लिखवा लेता है। लेकिन ऎसे जोड़े के बारे में क भी नहीं सुना होगा जो प्यार बढ़ाने के लिए एक दूसरे का खून पीते हैं।

प्यार बढ़ाने के लिए प्रेमी-प्रमिका द्वारा एक दूसरे का खून पीने की यह बात दुनिया में खूब उछली तथा हर किसी सुनने वाले ने इस पर आश्चर्य प्रकट किया, लेकिन दुनिया की परवाह किए बगैर ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपना प्यार बढ़ाने के लिए आज भी ऎसा कर रह रहे हैं।

इन दोनों में लड़की का नाम है लियो बेनिगगॉफ है तथा लड़के का नाम आरो ड्रवेन है। इत्तफाक से एक दिन दोनों की मुलाकात हो गई तथा साथ में प्यार भी हो गया।

आरो तथा बेनिनगॉफ ने कुछ ऎसा करने की ठानी जिससें की उनका प्यार एक दूसरे के लिए कभी कम न हो। इसके लिए आरो के दिमाग में खून पीने का यह अनोखा विचार आया जिसें बेनिनगॉफ ने भी मान लिया।

अपने प्यार को हद से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए आरो ने सबसे पहले अपना हाथ काटकर बेनिनगॉफ को अपना खून पिलाया उसके बाद लड़की ने भी वैसा ही किया। लेकिन रिश्ता मजबूत बनाने की उनकी यह कला अब आदत में शुमार हो चुकी है। ये दोनों अब वेम्पायर की तरह हर हफ्ते एक दूसरे को अपना खून पिलाते हैं।

आयड़ नदी पर बनेंगे चार एनिकट, बदलेगी नदी की तस्वीर

6279_32उदयपुर. वेनिस ऑफ द उदयपुर कही जाने वाली लेकसिटी की आयड़ नदी में छोटे-छोटे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाकर चार जगह एनिकट बनाए जाएंगे। इन एनिकट के भरने में नदी में लगातार पानी बहेगा और एनिकट से झरने गिरते हुए दिखाई देंगे।

कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की अध्यक्षता में डीपीआर बनाने वाली वाप्कोस कंपनी व यूआईटी के इंजीनियरों ने यह खाका तैयार किया है। इस तकनीकी रिपोर्ट के बिंदुओं को डीपीआर में शामिल किया जाएगा। गुमानिया नाले से डोरे नगर के बीच नदी में गिरने वाले नाले-नालियों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट में और साफ पानी नदी में डाला जाएगा।

एनिकट लबालब होने के बाद ओवरफ्लो से लगातार झरना भी बहेगा। गौरतलब है कि पहले इस नदी के विकास की योजना 700 करोड़ रुपए से अधिक की बनी थी। इसमें रिटेनिंग वॉल का प्रावधान था जो अब हटा दिया गया है। बताया गया है कि जो योजना अब बनी है, वो काम 200 से 300 करोड़ में ही हो जाएगा।

डीपीआर में शामिल होंगे बिंदु, एसटीपी के आउटफ्लो से भरेंगे एनिकट
शहरी क्षेत्र में आयड़ नदी में गिरने वाले गंदे पानी के नाले चिह्नित कर लिए गए हैं। पंचवटी, गुमानिया वाला, नवरत्न काम्पलेक्स, पंचरत्न काम्पलेक्स, सरदारपुरा, आलू फैक्ट्री कच्ची बस्ती, अशोक नगर, सुभाष नगर कॉलोनी के गंदे पानी के नाले आयड़ नदी में गिर रहे हैं।

यूआईटी, नगर निगम और जल संसाधन विभाग ने नदी में सीवरेज गिरने के स्थान चिह्नित करने के साथ सीवरेज की मात्रा का भी आकलन किया है। सीवरेज डिस्चार्ज की मात्रा के अनुसार पोर्टेबल ट्रीटमेंट प्लांट के प्वाइंट तय किए गए हैं। एक एमएलडी, दो एमएलडी तथा 5 एमएलडी जल शोधन क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

शुरू हो सकेंगे वाटर स्पोर्ट्स
नदी के शहरी क्षेत्र में बनने वाले चार एनिकट में डोरे नगर की तरफ सबसे आखिरी एनिकट होगा। चौथे एनिकट से तीसरा थोड़ा ऊपर बनेगा। तीसरे से ऊपर दूसरा एनिकट होगा। पहला एनिकट सबसे ऊपर होगा। इन्हें सीवरेज ट्रीटेड पानी से लबालब रखा जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से नदी में छोटी नावें तथा वाटर स्पोट्र्स शुरू किए जा सकेंगे। इस क्षेत्र को भी पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बनाया जा सकेगा।

दोनों तरफ बनेंगी दीवार
आयड़ नदी के दोनों छोर पर रिटेनिंग वॉल बनाने का प्रस्ताव खारिज करके साधारण दीवार बनाने का निर्णय लिया गया है। जहां दीवार बनाना संभव होगा वहां नदी के समानांतर साधारण दीवारें बनाई जाएंगी। दीवारें बनाने से नदी पेटा की जमीन पर अतिक्रमण रुकेंगे। दीवार बन जाने से बाहर का ठोस कचरा नदी में नहीं डाला जा सकेगा।

स्ट्रिप गार्डन बनेंगे
आयड़ किनारे बसीं कॉलोनियों से नदी के बीच खाली पड़ी वे जमीनें जिन पर अतिक्रमणकारियों की नजरें नहीं पड़ पाई हैं उन पर लंबी पट्टी के आकार के स्ट्रिप गार्डन बनाए जाएंगे।

टीवी संपादक आशुतोष थामेंगे आप का दामन

ashutosh-aap635209-01-2014-12-14-99Nआम आदमी पार्टी की दिल्ली में शानदार जीत के बाद पार्टी के साथ जुड़ने वाले लोगों का तांता लग गया है। पार्टी के साथ पत्रकार, कलाकार, कॉरपोरेट्स, बैंकर्स, साहित्यकार और नेता जुड़ रहे हैं। गुरूवार को वरिष्ठ टीवी पत्रकार और आईबीएन 7 के संपादक आशुतोष ने नेटवर्क-18 ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वे अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे। बुधवार को देश की मशहूर नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने भी आप पार्टी का दामन थाम लिया था। सूत्रों की माने तो समाजसेवी मेधापाटेकर भी आप पार्टी की मुहीम के साथ जुड़ सकती हैं। पार्टी ने उनसे भी संपर्क किया है।

हालांकि अभी तक आशुतोष ने आप से जुड़ने के बारे में पुष्टि नहीं की है। लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे 15 जनवरी के बाद आप से जुड़ने की घोषणा कर देंगे। आशुतोष अभी समूह में आईबीएन-7 न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर की भूमिका निभा रहे थे। टि्वटर पर उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने लिखा है कि आठ साल पहले मैंने रास्ता बदला था। अब फिर रास्ता बदलने का समय आ गया है। अब मुझे उस रास्ते के साथ जाना ही होगा।

आशुतोष पहले वरिष्ठ टीवी पत्रकार हैं जो आप से जुड़ेंगे। संभावना जताई जा रही है कि कई और भी टीवी पत्रकार आप में शामिल हो सकते हैं।

जुड़ने वालों की लंबी सूची
आप पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने के बाद देश के दूसरे हिस्सों में विस्तार करने की घोषणा की थी। इंफोसिस के सीएफओ वी बालाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और एप्पल कंपनी के इंडिया हेड आदर्श शास्त्री और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की हेड मीरा सानयाल आप से जुड़ गए हैं। इन्होंने करोड़ो रूपए की सैलरी वाली नौकरी छोड़कर आप का दामन थामना चुना है। इनके अलावा एनडीटीवी के पूर्व सीईओ समीर नायर और एयर डेक्कन के प्रमुख कैप्टन गोपीनाथ भी आप से जुड़ चुके हैं।

एक नजर आशुतोष के करियर पर
अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर पुस्तक लिख चुके आशुतोष करीब दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। इंटरनेशनल स्टडी में एमफील आशुतोष आईबीएन-7 से पहले आजतक न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। 10 साल तक आजतक में काम करते हुए उन्होंने देश के एक कोने से दूसरे कोने को गहराई से कवर किया है। आशुतोष आजतक के प्राइम टाइम एंकरों में शामिल थे। आईबीएन-7 में 250 पत्रकारों की टीम को संभाल रहे आशुतोष यहां चैनल की संपादकीय टीम को हेड कर रहे थे।

कल मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी उदयपुर में

bsm 11बाद नमाज ईशा होगी कारवाड़ी होगी उनकी तकरीर
उदयपुर। शुक्रवार 10 जनवरी को उदयपुर के करवाडी मोहल्ला के शहीदे आजम चौक, में बाद नमाज ईशा जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। जिसमें यूपी से मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी तशरीफ लाएंगे, जिनकी शुकवार रात को होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी में तकरीर होगी। तकरीर में वे नबी-ए-अ·रम सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम की जिन्दगी के बारे में रोशनी डालेंगे। प्रोग्राम की निजामत व सदारत मौलाना रईसुल कादरी फैजी व मौलाना आस मोहम्मद कादरी मुशाहदी जश्न की सरपरस्ती में आयोजित होगा

ईद मिलादुन्नबी एवं मकर संक्रांति की तैयारियां जोरों पर

eid_miladun_nabi_saw_by_sambhali_turki-d39fgr7
ईद मिलादुन्नबी और मकर संक्रांति पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा
मुस्लिम बस्तियों में और मस्जिदों में विद्युत सज्जा की गई
उदयपुर। ईद मिलादुन्नबी और मकर संक्रांति का पर्व इस बार एक ही दिन मनाया जाएगा जिसके लिए दोनो समुदायों ने तैयारियां शुरू करदी । जहां ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर हजरत मोहमद के जन्मदिन के उत्सव के रूप में को लेकर मानते है, वहीं हर साल मकर संक्रांति १४ जनवरी को मनायी जाती है। हिंदू धर्म के लोग सूर्य के मकर राशि में आने के उपलक्ष्य में संक्रांति मनाते हैं।
ईद मिलादुन्नबी के इस पर्व के लिए शहर की मुस्लिम बस्तियों में और मस्जिदों में विद्युत सज्जा की जा रही है। मोहल्ले सजाये जारहे है। ईद मिलादुन्नबी के लिए जुलूस की विशेष तैयारियां की जारही है, वही मकर संक्रांति से शुभ काम शुरू हो जाते हैं। लोग धार्मिक महत्व के सरोवर व कुंडों में स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित करेंगे, जिसके लिए दान पुण्य किये जाते है, और तिल के पकवान बनाये जाते है। जिसकी तैयारियां हर घर में की जारही है ।
चांद की १२ तारीख पर मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व १४ जनवरी को मनाया जाएगा। चांद दिखने के १२ दिन बाद ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाता है। लोग पैगंबर हजरत मोहमद साहब के जन्मदिन की खुशियों को उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर जलसे निकाला जाएगा जिसमे शहर के हर छोटे बडे शिरकत करेगे। हर मोहल्ले में भव्य सज्जा की जायेगी जहां जुलूस का इस्तकबाल होगा शहर का जुलुस दोपहर अंजुमन से शुरू होकर घंटाघर , हाथीपोल , नई पुलिया अबावगढ, मल्लातलाई होता हुआ ब्रह्मपोल दरगाह पर पहुचेगा। साथ ही शहर की मस्जिदों में रोशनी की जाएगी।
Uttarayan 4

संक्रांति काल में अधिमास सहित वर्ष के १३ माह के साथ एक माह जोडकर १४ माह के लिए १४ वस्तुओं के दान का महत्व मनाया गया। वहीं यह व्यापार, शेयर बाजार व ज्ञान का प्रतीक भी माना गया। यह अंक कानून व औद्योगिक भी माना जाता है। इन सभी के लिए १४ अंक श्रेष्ठ है। इस दिन दान पुण्य किया जाएगा मंदिरों में विशेष आराधना होगी। और इस दिन पतंग बाजी का भी खूब प्रचलन है ।

चित्तौडग़ढ़ संसदीय सीट से कृष्णावत की दावेदारी

Manohar Singh J Pic (1)उदयपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता और मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संरक्षक शिक्षाविद् मनोहरसिंह कृष्णावत ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इस संबंध में वे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को पहले ही अवगत करा चुके हैं और पार्टी से भी उन्हें आश्वासन मिला है। इसी संबंध में क्षेत्रीय राजपूत समाजों के आग्रह पर वे इन दिनों संसदीय क्षेत्र में बैठकें आहूत कर रहे हैं।
उनकी प्राथमिक शिक्षा सेंट पॉल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और माध्यमिक शिक्षा चावण्ड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद भूपाल नोबल्स कॉलेज में कॉलेज शिक्षा पूर्ण करने के बाद यहीं प्रबंध निदेशक के रूप में करीब 20 वर्षों तक उल्लेखनीय एवं गौरवपूर्ण सेवाएं दीं।
उन्हें नई दिल्ली के राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, चित्तौडग़ढ़ के प्रतिष्ठित मेवाड़ गौरव जौहर स्मृति संस्थान पुरस्कार, जयपुर के राव शेखा अवार्ड सहित कई राज्यस्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में यूएसए एवं न्यूयार्क में ज्योतिषशास्त्र पर व्याख्यान देने का राज्य का प्रथम नागरिक होने का गौरव हासिल है। ज्योतिष शास्त्र की अलख जगाने के लिए वे 21 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने अपना पहला शैक्षणिक ट्यूर 1972 में यूरोप में किया था।
कृष्णावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव में टोंक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव समिति के सदस्य के रूप में तथा सलूम्बर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। जनता पार्टी के समय से ही वे पार्टी में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संयोजन कर चुके हैं।

एम.पी.एस.ई.टी. में एमएमपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Photo 1उदयपुर, काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी ने दिनांक 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2013 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में 21वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों, आशियान देशों व यू.ए.ई. के देशों से कुल 664 परियोजनाएं प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत की गई। जिसमें महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम के अंतर्गत शेफाली सेठिया, हीनल सेठ और तनिष्का त्रिगर ने सोलर वॉटर हीटर कम रूम हीटर परियोजना प्रस्तुत की। इस परियोजना में सौर ऊर्जा का उपयोग कर पानी को गरम किया जा सकता है और रूम हीटर भी चलाया जा सकता है। इस प्रकार विद्युत ऊर्जा की दुगुनी बचत की जा सकती है। इस परियोजनों को 6 निर्णायकों ने देखकर सराहा। जिसे पावर पोइंट और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की टीम को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह परियोजना विद्यालय की वरिष्ठ जीव विज्ञान अध्यापिका डॉ. मधु बाला पुरोहित के निर्देशन में तैयार की गई। विजेता टीम एवं अध्यापिका को पुरस्कार के रूप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विवि प्रशासन, छात्र-छात्राओं ने दी जग्गाराम को श्रद्धांजलि

condolence3
उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय विवि प्रशासन, विवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एवं विवि केंद्रीय छात्र संघ की ओर से बुधवार को कला महाविद्यालय के छात्र जग्गाराम को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी.त्रिवेदी, विभिन्न कॉलेज के अधिष्ठाता, विवि छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से जग्गाराम को श्रद्धांजलि दी।

21 हजार की घोषणा :

छात्र संघर्ष समिति (सीएसएस) की ओर से जग्गाराम के परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सुहालका ने मौके पर ही सी एसएस की ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विवि परिसर में तेज गति से संचालित बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से उछल कर ऑटो पर रखी प्लाइवुड से जा टकराने से गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी।

हेलमेट स्वप्रेरणा बने :

सुरक्षित जीवन के लिए वाहन संचालन के दौरान छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे हेलमेट का उपयोग करें। यह स्वप्रेरणा से ही संभव है न कि अनिवार्य रूप से लागू करवाकर। वाहन की स्पीड नियंत्रित हो ताकि स्वयं ही नहीं अन्य की जान भी जोखिम में डालने से बच सकते है।

भारतीय प्रौढ़ षिक्षा संघ नई दिल्ली का 60वां राष्ट्रीय अधिवेषन

IMG_294710 से 12 जनवरी, 2014 से उदयपुर में
गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला जी द्वारा उद्घाटन
‘‘लाईफ लॉग लर्निंग इन हायर एल्यूकेषन’’ विषय पर होगा मंथन
150 से अधिक पत्रों का होगा वाचन
उदयपुर / भारतीय प्रौढ़ षिक्षा संघ नई दिल्ली का 60वां राष्ट्रीय अधिवेषन दिनांक 10 से 12 जनवरी, 2014 को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा।
प्रौढ़ षिक्षा संघ के अध्यक्ष प्रो. भवानीषंकर गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेषन का उद्घाटन दिनांक 10 जनवरी, 2014 को प्रातः 11 बजे गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला जी द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन सत्र के विषिष्ठ अतिथि महाराणा प्रताप कृषि विष्वविद्यालय, उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. ओ.पी. गिल होंगे। प्रो. गर्ग ने बताया कि भारतीय प्रौढ़ षिक्षा संघ देष प्रदेष में चल रहे साक्षरता सम्बंधी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में अपनी भूमिका सतत् रूप से निभा रहा है। संघ के प्रमुख कार्यक्रमों में साक्षरता सम्बंधी परियोजनाओं का मूल्यांकन कर आवष्यक सुझाव देना, इस अभियान में जुडे़ व्यक्तियेां के प्रषिक्षण की व्यवस्था करना आदि हैं।
प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि राज्यपाल महोदया डॉ. कमला जी अपने विषेष विमान से गुजरात से रवाना होकर प्रातः उदयपुर स्थित एयरपोर्ट पर पहुंगी। एयरपोर्ट पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय एवं भारतीय प्रौढ़ षिक्षा संघ के अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की जायेगी। वे भारतीय प्रौढ़ षिक्षा संघ नई दिल्ली के 60वे राष्ट्रीय अधिवेषन का उद्घाटन सुबह 11 बजे करेंगी। राज्यपाल महोदया लगभग एक घंटे तक इस समारोह में रहेगी। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ अपनी स्थापना से जनषिक्षण व निरक्षरता उन्मूलन में संलग्न है। ग्रामीण क्षेंत्रों में भी कार्यरत है तथा जनषिक्षण एवं कार्यक्रम विस्तार निदेषालय के अन्तर्गत निरन्तर कार्यषील है।
प्रौढ़ षिक्षा संघ के महासचिव कैलाष चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेषन में देषभर के 300 प्रतिभागी इस सम्मेलन में भाग लेगें। उन्होंने बताया कि अधिवेषन में भाग लेने वाले प्रतिभागी ‘‘लाईफ लॉग लर्निंग इन हायर एल्यूकेषन’’ विषय पर अपने अपने पत्रों का वाचन करेंगे। 150 से अधिक पत्रों का वाचन किया जायेगा।
प्रौढ़ षिक्षा संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एम.एस. राणावत ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेषन में कई महत्वपूर्ण मुुद्दों पर चर्चा एवं प्रतिभागियेां द्वारा पत्रों का वाचन किया जायेगा। डॉ. राणावत ने बताया कि पिछले वर्ष प्रौढ़ षिक्षा संघ का अधिवेषन तिरूपति विष्वविद्यालय – आन्ध्रप्रदेष में किया गया था। इससे पूर्व काषी विद्यापीठ बनारस – भूवनेष्वर उडीसा, कन्या कुमारी (तमिलनाडु) आदि में आयोजन हुए। यह 60वां आयोजन है। इस तीन दिवसीय अधिवेषन में 6 तकनीकी सत्रोें का अयोजन किया जायेगा। सत्रों केे अलावा 11 जनवरी को जनरल बॉडी की मिटिंग की जायेगी व 12 जनवरी को काउन्सिल की मिटिंग व संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव किये जाये जायेंगे।
इस तीन दिवसीय अधिवेषन के समन्वयक डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेषन का समापन समारोह 12 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे प्रतापनगर स्थिति डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के सभागार में किया जायेगा। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रौढ़ षिक्षा संघ के अध्यक्ष प्रो. भवानीषंकर गर्ग करेंगे। इस प्रेस वार्ता के अवसर पर प्रौढ़ षिक्षा संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. मदन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाष शर्मा प्रौढ़ षिक्ष संघ के कार्यालय प्रतिनिधि कल्पना कौषिक, मुराराीलाल शर्मा, विनोद पाठक आदि उपस्थित थे।

यहां से आयेंगे प्रतिनिधि:
इस अधिवेषन में मध्यप्रदेष, हरियाणा, पंजाब, जम्मु कष्मीर, कलकत्ता, उत्तर प्रदेष, बिहार, ओडिषा, असम, मणिपुर, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेष, राजस्थान से विषय विषेषज्ञ अपना पत्र वाचन करेंगे।
ये होंगे विषय विषेषज्ञ:
प्रो. एम.सी. रेड्डी, डॉ. वी. रघु, डॉ. ए.एच. खान, डॉ. पी. आदिनारायण रेड्डी, सुधीर चटर्जी, डॉ. एल. राजा, डॉ. आषा बालगंगाधरण, डॉ. ए.आर. सुप्रिया, डॉ. शक्ति पाडा मण्डेला, डॉ. वी. बालसुब्रमण्यम, धर्मीन्दर जीत कौर, देवाषीय मंडल, डॉ. रेबंाषी मण्डेल होंगे।

घनष्याम सिंह भीण्डर
जनसम्पर्क अधिकारी