गरीब की ताकत कांग्रेस के साथ : राहुल गांधी

DSC_0270-300x199उदयपुर। राजस्थान में चुनावी शंखनाद करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के डवलपमेंट के साथ ही आम आदमी का विकास भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के डवलपमेंट को ही करवाना चाहता है, लेकिन जब तक इंफ्रास्ट्रक्चर को डवलप करने वाले आम आदमी का विकास नहीं होगा, तब तक देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का कोई मतलब नहीं है।

राहुल गांधी आज दोपहर सलूंबर-बांसवाड़ा मार्ग पर गणेश घाटी में आयोजित कांग्रेस की ऐतिहासिक आदिवासी-किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच है कि देश में पुल, एयरपोर्ट, सड़कें बने। उन्होंने कहा कि ये सबकुछ बनना चाहिए, लेकिन उसके साथ आम आदमी का पेट भी भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अंतिम व्यक्ति संतुष्ट नहीं है, वो भूखा है, तो ऐसी सरकार का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भोजन और निशुल्क दवा का अधिकार दिया है। उन्होंने गुरु-शिष्य की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष अगर हम पर गुस्सा करता है, तो करें। हम उनके गुस्से को स्वीकार नहीं करते हैं। कांग्रेेस का प्रत्येक सिपाही जनता के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है, जो होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में मजदूरों की हालत काफी खराब है, लेकिन कांग्रेस शासित प्रदेशों में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्लियामेंट में फूड बिल के विरोध में था, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह इस बिल को पास करवाने मेंं जुटे रहे और अंतत: जीत हुई। अब देश में कोई भूखा नहीं सोएगा। राहुल गांधी की सभा में करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग जुटे थे। मंच पर सांसद रघुवीर मीणा ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया, जबकि बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद ताराचंद भगोरा ने तीर-कमान भेंट किए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी और अंतिम आदमी के लिए योजनाएं बनाई है, जिससे आम आदमी का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को मुख्यधारा से जोडऩा सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। समारोह को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद ताराचंद भगोरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी आदि ने संबोधित किया। सभा में मंच पर कांग्रेसी नेता शीशराम ओला, केंद्रीय मंत्री सचिन पायलेट, नमोनारायण मीणा, प्रदेश के प्रभारी गुरदास कामत, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने किया।

सुराज सम्मेलन का जवाब : जयपुर में कल अमरूदों वाले बाग में हुए भाजपा के सुराज सम्मेलन से राज्य विधानसभा चुनाव का आगाज किया था। भाजपा के सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी थी, वहीं कांग्रेस ने सलूंबर में आदिवासी किसान रैली आयोजित करके भाजपा को जवाब दिया है। सलूंबर में हुई राहुल गांधी की सभा के साथ ही राज्य में चुनावी बिगुल बज चुका है।

 

राहुल की ऐतिहासिक सभा

सलूंबर में आयोजित कांग्रेस के किसान-आदिवासी सम्मेेलन से पूर्व कांग्रेस ने सवा दो लाख लोगों को जुटाने की घोषणा की थी। सम्मेलन शुरू होने से पूर्व ही पूरा पांडाल खचाखच भर गया था और अंत तक सभास्थल पर जाने वाली सड़कों पर आदिवासियों का हुजूम उमड़ता देखा गया।

यादव को मारे धक्के

कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव दिनेश यादव जब सभास्थल पर स्टेज की तरफ जाने लगे, तो एसपीजी ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा कारणों के कारण एसपीजी काफी सतर्क थी। इस दौरान यादव एसपीजी अधिकारियों से उलझ गए, तो उन्हें वहां से धक्के मारकर हटा दिया गया।

पानी के लिए मारामारी

सभास्थल पर बने वीआईपी पांडाल में भीषण गर्मी के दौरान जब पानी के कर्टन पहुंचे, तो पानी की बोतलों के लिए वीआईपी भी छीना झपट्टी करने लगे। सभास्थल के अंदर किसी को भी कोई भी चीज लेकर नहीं घुसने दिया गया।

चार किलोमीटर की पैदल यात्रा

राहुल गांधी की सभा के लिए बांसवाड़ा-सलूंबर मार्ग पर गणेश घाटी पर पांच लाख स्क्वायर फीट का पांडाल बनाया गया था। सभास्थल से चार किलोमीटर दूर ही वीआईपी को छोड़कर सभी वाहनों को रोक दिया गया, जिससे आदिवासियों को पैदल ही सभास्थल तक पहुंचना पड़ा।

सभी रास्ते पर जाम

सभास्थल तक पहुंचने के लिए सभी रास्तों पर आदिवासियों की भीड़ उमड़ रही थी। आदिवासी पारंपरिक तरीके से थाली-मादल बजाते हुए सभास्थल पर पहुंचे। वहां पर पहुंचने वाली सभी बदसे ओवरलोड थी। बसों की छतों पर भी आदिवासी थाली-मादल बजाते हुए नजर आए।

गिरिजा की बात नहीं समझे राहुल

सलूंबर में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा था कि पहले यह नारा था कि आधी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे, लेकिन अब राइट टू फूड बिल लाकर बता दिया है कि चार-चार रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे। इसको राहुल गांधी समझ नहीं पाए। राहुल को लगा कि डॉ. गिरिजा पुराना नारा ही लगा रही है। इसलिए राहुल ने अपने भाषण में कहा कि डॉ. गिरिजा जी ये नारा अब पूरा हो गया है। समय बदल गया है। अब चार-चार रोटी खाएंगे और कांग्रेस को लाएंगे। यह सही नारा है।

कुबूल है में एक और ‘जबरदस्त मोड़’

img1130911042_1_1जी टीवी का टॉप रेटेड शो ‘कुबूल है’ शुरुआत से ही दर्शकों का प्यार हासिल कर रहा है। इस शो में कई दिलचस्प मोड़ आए हैं। अब एक और जबरदस्त मोड़ आने वाला है। शो में चल रही वर्तमान कहानी में असद-जोया (करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति) और अयान-हुमैरा (विक्रांत मैस्सी और केतकी कदम) की जोड़ियों के बीच सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं।

असद-जोया ने तनवीर के उनकी जिंदगी से चले जाने के बाद अपनी शादी की घोषणा कर दी है तो अयान-हुमैरा का प्लान है कि वे असद-जोया के निकाह वाले दिन अपनी शादी की घोषणा करेंगे, लेकिन तेजी से बदले घटनाक्रम में दर्शक ऐसी शादी से रूबरू होंगे जिसकी उन्होंने उम्मीद भी की नहीं होगी।

 

सारा नाटक तब शुरू होता है जब अयान-हुमैरा, नजमा-इमरान निकाह में शरीक होने के लिए निकलते हैं और रास्ते में उन पर विक्रम (नितिन गोस्वामी) हमला कर देता है। विक्रम इन दोनों से बदला लेने के लिए अपने साथ गुंडों की फौज लाता है।

जहां एक ओर अयान-हुमैरा गुंडों से बचते हुए मोती मस्जिद की ओर दौड़ पड़ते हैं, वहीं जोया, इमरान की जिंदगी में व्याप्त ‘टी’ की गुत्थी सुलझा लेती है। उस पर भी तनवीर (आम्रपाली गुप्ता) हमला करवा देती है। खुद को तनवीर द्वारा भेजे गए गुंडों से बचाने के लिए जोया भी मोती मस्जिद की दिशा में दौड़ने लगती है। मोती मस्जिद में एक सामुदायिक निकाह का कार्यक्रम चल रहा होता है, जहां अयान और जोया को शादी के लिबास में देख गलती से उन्हें ही दूल्हा-दुल्हन समझ लिया जाता है।

 

क्या दोनों एक बार फिर तकदीर के इस तमाशे का शिकार हो जाएंगे? या फिर दोनों इस उलझन से बाहर निकल पाएंगे? या फिर क्या तनवीर इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उनकी जिंदगी दुश्वार बना देगी? यह रोमांचक मोड़ इसी हफ्ते प्रसारित हो रहा है। देखते रहिए ‘कुबूल है’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे जी टीवी पर।

सलूंबर पहुंचे राहुल गांधी

1307_1उदयपुर. आदिवासी किसान रैली और सभा के लिए राहुल गांधी सलूंबर पहुंच गए है। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सलूंबर पहुंचे। सभा स्थल पर कांग्रेस सेवा दल ने राहुल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

इससे पहले आदिवासी किसान रैली और सभा को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सलूंबर के लिए रवाना हो गए है। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की अगवानी की। सीएम के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य नेता मौजूद थे।

आदिवासी किसान रैली और राहुल गांधी की सभा को लेकर सलूंबर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही मेले जैसा माहौल है। अल सुबह नेताओं और अफसरों ने सभा स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंच और हेलीपैड से सभा स्थल के बीच मार्ग पर एसपीजी के जवान तैनात है।

उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़-चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर से आने वाले मार्गों पर सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। 9 बजे बाद से वाहनों की संख्या में अचानक इजाफा होने लगा। 11 बजे तक सभा स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर बसें, कारें और अन्य छोटे वाहनों की कतारें लगी थी।

आदिवासी महिलाएं भी पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते हुए आ रहीं हैं। किसी हाथ में थाली और मांद है तो कुछ युवा तीर कमान लेकर साथ चल रहे हैं। सड़क के एक ओर वाहनों की कतारें हैं तो दूसरी ओर खेतों में होकर पैदल जाने वालों की लंबी कतारें दिखाई दे रही है। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता जगह जगह व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं के गले में वालंटियर के बैच टंगे हुए हैं। सभा स्थल के बाहर से पांडाल में प्रवेश करते हुए अलग अलग ब्लॉक में जाने के लिए बैरिकेड्स के जरिये रास्ते बनाए हुए हैं। मंच के नजदीक ब्लॉक तक पहुंचने के लिए कांग्रेस नेताओं के बीच होड़ लगी हुई है।

मंच के आसपास कुछ नेताओं ने व्यवस्था को संभाल रखा है। डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों की टीम को मंच के नजदीक ही तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी नेता राहुल गांधी के सलूंबर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य और केंद्र में राजस्थान के तमाम मंत्री भी सलूंबर और उदयपुर पहुंच चुके हैं।

उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर सर्किट हाउस से डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे राहुल गांधी का स्वागत करेंगे और हैलिकॉप्टर में राहुल के साथ सलूंबर जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सीपी जोशी भी होंगे।

KBC-7 में ताज का शुभ आगाज, शुरुआत में ही बन गए उदयपुर के ताज मोहम्मद करोड़पति

0

गणपति जी और गणेश उत्सव का शुभागमन हुआ है और रिद्धी-सिद्धी के दाता गणपति जी को शुभकारज करने वाला ही माना जाता है। ऐसे में पहला शुभ कारज हुआ है ताज मोहम्द के साथ जिन्हें कौन बनेगा करोड़पति-7 की शुरुआत में ही करोड़पति बनने का मौका मिल गया। ‘कौन बनेगा करोड़पति 7’-2103 का पहला एपिसोड, रविवार, 15 सितंबर रात 8:30 से प्रसारित किया जायेगा।

हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार बिग बी से मिले और यह प्रोग्राम जहां सिर्फ बिग बी से मिलवाता ही नहीं है, बल्कि उनके हाथों करोड़पति बनने का बेस्ट चांस भी दिलवाता है। अभी कई किस्मत वाले आने वाले बाकी हैं, लेकिन पहली लाटरी तो खुल ही गई।

3716_01235

उदयपुर, राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज ने जीत लिए हैं एक करोड़ रूपये। ताज मोहम्मद को इस सिजन का पहला करोड़पति बनने का भी श्रेय मिला है।

ताज मोहम्मद फतेहगढ़ के एक स्कूल में इतिहास के अध्यापक हैं। वो लगभग दस सालों से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी सवालों का जवाब

निडरता से दिया। शुरू से ही उनकी आंखो में जीत की चमक साफ नजर आ रही थी। उन्होंने अपने नौवें सवाल तक किसी भी लाइफ

लाइन की भी मदद नहीं ली थी। शुरू में ही मोहम्मद ने साफ कर दिया था कि, वो ये गेम सिर्फ अपनी बेटी के इलाज के लिए खेल रहे हैं।
ताज मोहम्मद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्यारह सवाल का जवाब बखुबी दिया। फिर उनके सामने आया बारहवां सवाल। कौन बनेगा

करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन भी ताज मोहम्मद के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे थे। फिर उन्होंने अपने अंदाज में पेश

किया बारहवां सवाल। “बारहवां सवाल एक करोड़ के लिए ये रहा आप के सामने।…” ताज मोहम्मद ने इस सवाल का भी बखुबी जवाब दे कर जीत लिया एक करोड़।

ताज मोहम्मद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है की मैं करोड़पति बन गया हूं। मुझे ये महशुश

करके अच्छा लग रहा है कि मैं इस सिजन का पहला करोड़पति हूं। मेरी पहली प्राथमिकता है की मैं अपनी बेटी के आंखों का इलाज करवाऊं। एक घर भी खरीदना चाहता हूं। और दो अन्य अनाथ लड़कियों का विवाह भी कराऊंगा।

इस खुशी के मौके पर ताज के साथ उनकी बड़ी बहन भी मौजूद थीं। आखिर में अमिताभ ने भी उनकी काफी तारीफ की और लोगों को बताया की कैसे ताज ने अपने मेहनत से जीत लिए एक करोड़।

मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती , पुलिस वकील भिड़े

DSC_2479उदयपुर । हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के दौरान आज वकील और पुलिस आमने सामने हो गए करीब आधा घंटे तक पुलिस और वकीलों में गुत्थम गुत्था चलती रही बाद में जा कर मामला शांत हुआ । दिन में करीब ढाई बजे कोर्ट में सद्बुद्धि यग्य कर के वकील कोर्ट चोराहे पर लगे मुख्य मंत्री अशोक गहलोत और राहुल गाँधी के पोस्टर पर कालिख पोतने होर्डिंग पर चढ़ गए ,मौके पर दीप्ती दयानंद सारण पहुचे और एक वकील को हिरासत में लेकर बाकी वकीलों को वहां से हटाने लगे तभी बाकी अधिवक्ता भी वहां पहुच गए और जम कर हंगामा किया पुलिस और वकीलों के बिच हिरासत में लिए युवक को छुड़ाने को लेकर जैम कर धक्का मुक्की हुई बाद में युवक को छोड़ा गया और वकील शान्त हुए ।

DSC_2597 DSC_2520इससे पूर्व आज दिन में कोर्ट में राज्य सरकार के लिए सद्बुद्धि यग्य किया गया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया । सलंबूर में राहुल गांधी की सभा की तैयारियों में व्यस्त सीएम डबोक से सलूंबर के लिए रवाना हो गए। हालांकि सीएम का मंगलवार की रात उदयपुर में ही ठहरने का कार्यक्रम है। इसके बावजूद उन्होंने वकीलों को मिलने का समय नहीं दिया है। इस बात से नाराज वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर लगे मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत दी।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संभाग के वकील पिछले पांच सालों से प्रयासरत है।

इस दौरान वकीलों ने राज्य सरकार से कई बार मांग की और संभाग स्तरीय आंदोलन किए

डॉ. सुरेश गोयल पर मुकदमा दर्ज

उदयपुर| रेजिडेंट डॉक्टर विभा चौधरी से बाल चिकित्सालय के एचओडी द्वारा अश्लील टिपण्णी के मामले में शहर के तेरह संगठनों ने आवाज़ बुलंद करते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस महानिरिक्षक को ज्ञापन देकर डॉ गोयल को तत्काल निलम्बित करने, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम कमेटी द्वारा तत्काल जांच पूरी करने, डॉ विभा के विरूद्ध अनर्गल प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

इधर हाथीपोल थाने में एचओडी सुरेश गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

कल बुधवार को जिला कलेक्ट्री पर सभी संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा धरने को सफल बनाने के लिए संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न शैक्षिक संस्थानों ने डॉ विभा को न्याय दिलाओ , उद्धोष करो की महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगें विषयक पर पर्चे वितरित किये जा रहे है।

एच ओ डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज :

सभी संगठनों के दबाव और महिलाआयोग के हस्तक्षेप के बाद जिला कलेक्टर के आदेश पर हाथीपोल थाने में बाल चिकित्सालय के एचओडी डॉ सुरेश गोयल पर ३५४ (क ३) अपशब्द का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

महिला अत्याचार विरोधी मंच के प्रवक्ता ने बताया कि रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल ने मामले की लिपापोती करने के लिए प्रशासनिक जांच कमेटी बनाई जिसकी आवश्यकता ही नहीं थी। इसी कमेटी ने डॉक्टर गोयल को क्लीन चीट देने का प्रयास किया। प्रशासनिक रिपोर्ट को रेजिडेन्ट डॅाक्टरों की ऐसोसिएशन ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जारी किय जिसका अर्थ है कि वे आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज प्रशासन के हाथों में खेल रहे है और सभी मिलकर डॉ. विभा को झूठा साबित करने पर आमादा है। इस आन्दोलन में जनवादी महिला समिति, महिला अत्याचार विरोधी मंच, आम आदमी पार्टी, ग्रामीण युवा संगठन, महिला समूह, मेवाड़ शिव सैना, भारतीय मैत्री दल तथा जनवादी मजदूर संगठन सम्मिलित है।

राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा से चढ़ा चुनावी रंग

downloadउदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बुधवार को सलूंबर में प्रस्तावित आमसभा ने पूरे मेवाड़ में चुनावी माहौल पैदा कर दिया है। आमसभा के लिए पूरे क्षेत्र के गांव-कस्बों को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता से लेकर राज्य के सभी बड़े नेता, मंत्री इस सभा में मौजूद रहेंगे। इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। कांग्रेसियों का मानना है कि दो वर्ष पूर्व बेणेश्वर में हुई सोनिया गांधी की आम सभा को सलूंबर में राहुल गांधी की आम सभा पीछे छोड़ेंगी। इसके लिए सलूंबर में बांसवाडा रोड पर चार लाख वर्ग फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री पहुंचे, सलंबर जाएंगे

राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर राज्य के सभी छोटे-बड़े नेता और मंत्री उदयपुर पहुंच रहे हंै। कुछ तो आज पहुंच गए है और कुछ शाम को और कल पहुंचेंगे। अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान आज-कल रात को सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंच चुके हैं।

आज पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1.30 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वे सीधे सलूंबर के लिए रवाना हो गए। ढाई बजे वे उदयपुर-सलूंबर सड़क का शिलान्यास करेंगे। वे शाम चार बजे सलूंबर से प्रस्थान कर सराड़ा क्षेत्र के परसाद गांव पहुंचेंगे। वे 4.30 बजे वहां देवेंद्र एनिकट एवं डायवर्जन चैनल का शिलान्यास करेंगे। वे वहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 5.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर पहुंच गई है्र, जो आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अशोक बैरवा आज शाम पांच बजे तक सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे।

इसी प्रकार कल आने वालों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच सलूंबर पहुंचेंगी। वे शाम पांच बजे सलूंबर से जोधपुर प्रस्थान कर जाएगी। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला कल सुबह 6.45 बजे खुजराहो-उदयपुर रेल से उदयपुर पहुंचेंगे। वे कार द्वारा नौ बजे सलंबर जाएंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा कल सुबह 6.45 बजे कार द्वारा उदयपुर पहुंचेगे। यहां से वे सुबह आठ बजे सलूंबर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहॉ राहुल गांधी की सभा में भाग लेंगे।

वकीलों ने कोर्ट में शुरू की सद्बुद्धि यज्ञ की नौटंकी

20130910_123014-300x225उदयपुर। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा आज कोर्ट परिसर में राजस्थान सरकार के लिए सद्बुद्घि यज्ञ किया गया। इसके साथ ही न्यायिक कार्यों का बहिष्कार आज भी जारी हैं। बार अध्यक्ष भारत जोशी ने बताया कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए चल रहे आंदोलन में आज कोर्ट परिसर में सद्बुद्घि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने भाग लिया। जोशी ने बताया कि कल राहुल गांधी की सभा के दौरान उनसे मिलने के संबंध में मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिला और प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान महासचिव शांतिलाल पामेचा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, उपाध्यक्ष मंजूर हुसैन शेख, सचिव अंकुर टांक, प्रवीण खंडेलवाल, अनुराग शर्मा, हेमंत जोशी आदि मौजूद थे। जोशी ने बताया कि आज अधिवक्ताओं की एक कमेटी शहर में आए जनप्रतिनिधियों से संपर्ककर उन्हें भी मेवाड़ की तरफ से हाईकोर्ट बैंच की मांग को राहुल गांधी तक पहुंचने का आग्रह करेगी। जोशी ने बताया की हम राहुल गांधी की सभा का विरोध नहीं करेंगे। हम सिर्फ उन तक अपनी मांग को पहुंचना चाहते हंै, लेकिन उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा का विरोध और काले झंडे बताए जाएंगे।

बार एसोसिएशन से निलंबित: अधिवक्ता राजेंद्रसिंह हिरन और मंजू चौहान द्वारा हड़ताल के दौरान राजसमंद कोर्ट में पैरवी करने पर दोनों अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

पति था नामर्द, ससुर और जेठ बेहोश कर करते थे बलात्कार

0309_2यमुनानगर। बेटे का वंश चलाने के लिए विवाहिता को नशीला पदार्थ देकर ससुर व जेठ ने कई दफा दुराचार किया। विरोध करने पर पीड़िता का पति अमानवीय तरीके से सेक्स कर उत्पीड़ित करता था। महिला का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी:

रेलवे कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 24 अक्टूबर 2011 में उसकी शादी गांधी नगर निवासी रवि के संग हुई थी। वह नशा करने का आदी है। विवाहिता का आरोप है कि वह सेक्स संबंध स्थापित करने के योग्य नहीं है। वह उसको चारपाई से बांध कर उसके शरीर में बोतल व डंडा लेकर सेक्स करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। वह खुद को एक नेता का करीब बताता था और उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देता था। जिस कारण पीड़िता उसकी सभी हरकतों को सहन करती रही।

0316_1 बेहोश कर बनाते थे संबंध:

महिला ने पुलिस को दी बयान में बताया कि रवि का वंश चलाने के लिए ससुर व जेठ उसके साथ संबंध बनाना चाहते थे। जब उसने विरोध किया तो वह उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते और उसके बाद उसके साथ संबंध बनाते थे। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास भी किया। वह डर कर चुप हो गई। महिला की चुप्पी देख उनके हौसले बढ़ते गए।हालत बिगड़ने पर अस्पताल में छोड़कर भाग गए:यातनाएं सहन कर महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। यह देखकर उसके पति रवि ने उसको शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया और फरार हो गया। अस्पताल की ओर से इस बारे में महिला के परिजनों को सूचित किया। तब महिला ने इस बारे में अपने परिजनों को आपबीती सुनायी। यह सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने इस बारे में फर्कपुर थाना पुलिस को सूचित किया।

हमें तो गाली देते हैं:

महिला के पिता रेलवे कर्मचारी है। उनका कहना है कि जब भी वह अपनी बेटी के ससुराल गया। तभी उनके दामाद व उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौच की। जिस कारण उन्होंने बेटी की ससुराल में जाना ही बंद कर दिया। इसका आरोपियों ने फायदा उठाया उन्होंने उसकी बेटी का शरीरिक व मानसिक तौर पर खूब शोषण किया। मगर अब वे अपनी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।

तीन लोगों के नाम दिए है:

फर्कपुर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि विवाहिता ने अपने पति रवि, ससुर सोहन व जेठ अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने पहले मारपीट की शिकायत दी थी। अब उसने दोबारा से शिकायत दी है, जिसमें दुराचार व यातनाएं देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

 

 

पुलिस ने की झूठ की हद पार , डंडा फेंक युवक मारा और अब बता रहे है शराबी ।

_DSC0136उदयपुर , झूठ–कोर्ट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कारित वारदात की सच्चाई को ही बदल दिया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा डंडे से वार करने की बात को गोल करते हुए इस मामले को दुर्घटना बता दिया है, जिसमें एक फर्जी चश्मदीद गवाह भी तैयार किया गया है। पुलिस रिपोर्ट में मृत मजदूर को शराब के नशे में भी बताया गया है।

कोर्ट चौराहे पर लाल लाइट के दौरान बाइक सवार मजदूर व उसका साथी निकलने का प्रयास कर रहे थे। ट्रैफिक के जवान ने डंडा मारा, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सीमेंटेड दिशा सूचक से जा टकराई, जिससे मजदूर युवक का लीवर फट गया, और बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शराब नहीं पीता था।

उदयपुर। सरेआम शहर के कोर्ट चौराहे पर डंडा चलाकर हादसे को अंजाम देने वाले ट्रेफिक पुलिसकर्मी को कानून की जद से बचाने की कोशिश में तरह-तरह के झूंठ बोले जा रहे हैं। इस हादसे में कल एक मजदूर युवक की मौत हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को रोकने के लिए डंडा मारा, जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा और वह सीमेंटेड दिशा सूचक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अंतत: उपचार के दौरान 18 वर्षीय नौजवान शौकीन की अकाल मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक सैफ अली भी मामूली घायल हो गया। इस मामले में पुलिस को डंडा चलाने वाला सुरक्षाकर्मी अभी तक नहीं मिला हैं। इसलिए धारा ३०४ के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रविवार रात 8.30 से 9.45 के बीच हुई इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी एक महिला हेमाबाई को बताया गया है। इसके बयान में कहा गया है कि एक बाइक पर तीन लड़के सवार थे। बाइक चालक के हाथ में शराब की बोतल थी। आश्चर्य तो यह है कि हादसे में न तो शराब की बोतल बरामद हुई है, न ही उसके टूटने से बिखरे कांच मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शी महिला झौंपड़ी बनाकर फुटपाथ पर रहती है और वहां से डंडा मारने का घटनास्थल दिखाई भी नहीं देता है। इस प्रकार पुलिस की कहानी सिरे से खारिज हो जाती है।

पुलिस ने एक और कहानी, बाइक का टायर फटने से दुर्घटना होने की बनाई है, जबकि टायर दुर्घटना होने से फटा है। इसमें हेड कांस्टेबल बिहारीलाल का कहना है कि वह प्रत्यक्षदर्शी है और उसने टायर फटने की आवाज सुनी, बाद में देखा तो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था। बिहारीलाल ने १०८ की एम्बुलेंस को फोन किया, तो फोन नहीं मिला। बाद में भूपालपुरा थाने को सूचित किया। घटना स्थल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को नामजद नहीं किया जा सका है, क्योंकि बिहारीलाल सलूंबर में ड्यूटी पर चला गया है। उसके आने पर ही बाकी घटनाक्रम का पता चल सकेगा। वैसे रविवार को वहां सुबह से शाम तक एएसआई हिम्मतसिंह, हेड कांस्टेबल बिहारीलाल, कांस्टेबल अनूपसिंह, सोहनसिंह, प्रेमशंकर, बसंत कुमार, महिला कांस्टेबल और होमगार्ड महेंद्रसिंह की ड्यूटी बताई गई है।

: मेरा भतीजा शौकीन शराब नहीं पीता था। उसने कभी शराब चखी तक नहीं। पुलिस झूठ बोल रही है।

-मोहम्मद रफीक (मृतक का चाचा)

: दोनों युवक झरिया सोसायटी की दुकान में वेल्डिंग का काम करते है। ये कभी शराब का सेवन करते नजर नहीं आए। दोनों ही मेहनती और अच्छे लड़के थे।

-मनोहर बापना, अध्यक्ष, झरिया सोसायटी

: शाम पांच बजे दुकान का काम खत्म करके मस्तान बाबा गए। वहां से शाम को आठ बजे वापस दुकान पर लौटे। साढ़े आठ बजे अपने घर बेकनी पुलिया के लिए रवाना हुए। कोर्ट चौराहा पार कर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस ने डंडा मारा और एक्सीडेंट हो गया। बाइक पर हम दोनों ही सवार थे। घटना के बाद मैं ही एक ऑटो को रूकवाकर शौकीन को अस्पताल ले गया। -सैफ अली (मृतक का साथी)

: प्रकरण दर्ज कर लिया है। चश्मदीद गवाह के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। ये तीनों ही शराब के नशे में बाइक चला रहे थे। इस कारण हादसा हुआ। प्रकरण की जांच चल रही है।

-मुकेश कुमार, अनुसंधान अधिकारी