आशियाने की आस में डाला महापड़ाव

IMG_0048
रो सदस्य वृंदा करात, पार्षद राजेश सिंघवी व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

आने वाला है पीने के पानी का संकट

images
उदयपुर। शहर के कई हिस्सों में पीने के पानी की समस्या आ रही है। कई हिस्सों में प्रेशर इतना कम आ रहा है कि एक घंटे में पीने का पानी भी बराबर नहीं मिल पाता हांलाकि जलदाय विभाग के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को बराबर पानी मिल रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं के घरों तक पहुचने के पहले ही लीकेज अथवा चोरी हो जाता है। लीकेज के अलावा चोरी हो रहे पानी के बारे में जलदाय विभाग भी सब कुछ जानता है, लेकिन थोथी चेतावनी के अलावा कुछ किया नहीं जा रहा है, लिहाजा पानी चोरों के हौसले बुलंद हैं।
जलदाय विभाग बैठा है, शिकायत के इंतज़ार में :
दरअसल, पानी चोरी रोकने को लेकर जलदाय विभाग की ओर से कभी गम्भीर प्रयास किए ही नहीं गए। हां, अधिकारियों को इतना जरूर पता है, कि शहर के मेन एरिया से लेकर नए बसे एरिया में हर जगह लोग पानी की चोरी कर रहे हैं। विभाग के डाक्यूमेंट में उसे पानी का चोर कहा जा रहा है, जिसने अब तक नया कनेक्शन लेने के लिए पत्रावली ही नहीं लगाई, लेकिन पानी का यूज कर रहा है। नगर निगम एरिया में ऐसे हज़ारों कनेक्शन हैं, लेकिन इनकी खोज और जांच में जलदाय विभाग के अधिकारियों की रूचि नहीं है। जलदाय विभाग के अधिकारियों से अगर बात की जाय तो कहते है, जहां शिकायत होती है वहां कारवाई करवाते है ।
कई हिस्सों में पानी चोर :
शहर का दौरा किया तो पता चला कि कई जगह सीधे पाइपलाइन से कनेक्शन लेकर पानी खींचा जा रहा है। दूर गांवों की बात छोड़ भी दी जाए तो शहर कई कच्ची बस्तियो, शहर के आसपास बसी कई नयी कॉलोनियों सहित शहर के करीब एक दर्जन से अधिक बड़े हलकों में पानी चोरी हो रहा है। जलदाय विभाग द्वारा सिर्फ ऐलान किया जाता है कि कनेक्शन काटे जाएंगे लेकिन कारवाई कुछ नहीं की जाती। नतीजा, पानी की चोरी जारी है।
गर्मी में आने वाली है परेशानी:
गर्मी आने वाली है ऐसे में चोरों को बेलगाम करना अधिकारियों के लिए भारी पडऩे वाला है। शहर के सभी हिस्सों में आज भी एक दिन छोड़ कर एक दिन पानी दिया जा रहा है। कहीं टाइम कम है, तो कही प्रेशर नहीं आता, ऐसे में गर्मी के सीजन में जब पानी की खपत बढ़ जाऐगी, ऐसे में शहर वासियों के लिए पानी की समस्या और अधिक बढऩे वाली है।
एक कारण यह भी :
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार आबादी विस्तार के साथ पुरानी पेयजल लाइनों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से लोग अवैध कनेक्शन लेते हैं। नई कॉलोनियों में लोग अपने स्तर पर ही पाइपलाइन बिछाकर पानी के कनेक्शन ले लेते हैं, इससे पीछे के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसी कॉलोनियां अवैध और अव्यवस्थित होकर नगर निगम और युआईटी से बिना अनुमति बनी होती है।
: कुछ लोग हैं, जो पानी चोरी कर रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पानी चोरी वाले क्षेत्र हमारे ध्यान में है। आने वाले दिनों में अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे। पहले भी कई बार हम अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चला चुके है। जहाँ शिकायत आती है, वहाँ पर हम तुरंत कारवाई करते है।
-दुर्गेश कुमार गौड़ , मुख्य अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, उदयपुर।

सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

20140302_154056
उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे पर रविवार शाम को एक मिनी ट्रक ने आगे जा रही एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय बालक की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवपुरा जावरमांइस निवासी डालू कालबेलिया (४५) उसके पुत्र गणेश (8) के साथ बाइक पर सवार होकर खमनोर गांव में एक शादी में जा रहा था। उसी दौरान प्रतापनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में डालू व उसका पुत्र गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे १०८ की मदद से शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान गणेश के मौत हो गई। घायल डालू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा कर ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

shs
आरोपी युवती से दो लाख रूपए भी बरामद
उदयपुर। गोगुन्दा पुलिस ने तीन दिन पूर्व एक युवती द्धारा ंयुवक के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कराने वाली युवती को ही गिरफ्तार कर लिया है।ं आरोपी युवती के घर से दो लाख रुपए भी बरामद किए गए। वृताधिकारी गिर्वा दिव्या मित्तल ने बताया कि तीन दिन पूर्व गोगुन्दा थाने में उदयपुर के नाड़ा खाड़ा निवासी एक युवती ने मोड़ी निवासी गणेश ङ्क्षसह पुत्र देवीसिंह के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच के दौरान एक नया ही खुलास सामने आया है। युवती किसी काम से गोगुन्दा गई थी, शाम को घर लौटते समय उसकी गाड़ी खराब हो गई।
युवती ने बाइक सवार गणेशसिंह से लिफ्ट ली। रास्ते में जाते समय युवती ने गणेशङ्क्षसह के मोबाईल नंबर ले लिए। जिस पर दोनों की रोजाना बात होने लगी। कुछ समय के बाद युवती ने गणेशङ्क्षसह को उदयपुर बुलाया था, जहां युवती ने गणेश सिंह के साथ स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती स्वयं युवक के साथ गोगुन्दा की ओर गई, जहां एक होटल में रूककर स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती ने युवक से दो लाख रुपए की मंाग करी। पैसे नहीं देने पर युवती उसके घर जाकर उसकी पत्नी को पूरी बात कहने को लेकर ब्लेकमेल करने लगी। युवक ने दो लाख रूपए युवती को देकर मामले को खत्म करने को कहा। जिस पर युवती ने युवक से एक बार फिर तीन लाख रूपए की मांग कर दी। पैसे नहीं दिए जाने पर युवती ने युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक गणेशङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर युवक ने पुलिस को बताया कि युवती ने स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लेकमेल कर 2 लाख रूपए ऐंठ लिए है। पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के घर से पैसे भी बरामद कर लिए है। इधर पुलिस युवती के पुराने रिकार्ड की भी तलाश कर रही है।

बीमारी से परेशान युवती ने की आत्महत्या

0

_020314_21rajधुएं से पड़ोसियों को पता चला
पड़ौसी दरवाजा तोड़कर घुसे तब तक हो चुकी थी मौत
राजसमंद। राजनगर में पठानों का डेरा निवासी महिला ने रविवार सुबह घर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पति तथा दोनों बेटे मार्बल माइंस पर काम करने गए हुए थे। घर से धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे व दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक महिला की जान जा चुकी थी। महिला एक साल से बीमारी से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि खुदकुशी कर ली। जबकि शनिवार को ही उसे उदयपुर में डॉक्टर को दिखाकर लाए थे। द्वितीय थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि रहीसा बानू (40) पत्नी अशफाक खान ने सुबह केरोसिन छिड़कर आत्महत्या कर ली। 19 व 20 साल के दोनों बेटों को नाश्ता दिया था। इसके बाद दोनों बेटे मार्बल की गाडिय़ां भरने के काम पर चले गए थे। इस बीच सुबह करीब 9 बजे महिला मकान के ऊपर बने कमरे में पहुंची व कमरा अंदर से बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग से कुछ ही देर में घर के उपकरण भी जलने लगे। धुआं देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने पत्थर से दरवाजा तोडऩे की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर की मशक्कत के बाद गेट तोड़ दिया गया। लेकिन लोगों के मदद के लिए कमरे में पहुंचने तक आग से महिला पूरी तरह जल चुकी थी। राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा व थानाधिकारी गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पति व बेटे भी पहुंच गए।
मामले को लेकर पुलिस ने पड़ोसियों व पति से पूछताछ की। थानाधिकारी ने बताया कि महिला एक साल से बीमार थी। वह खाना नहीं पचने की बीमारी से पीडि़त बताई गई है। इसे लेकर उसका एक साल से उदयपुर में उपचार चल रहा है। बीमारी से रहीसा अक्सर निराश भी रहती थी। पुलिस आत्महत्या का कारण बीमारी को ही बता रही है। खुद को आग लगाने के बाद महिला लपटों से बचने के लिए कमरे में इधर-उधर दौड़ीं होगी, इस कारण कमरे में रखे बिस्तर, टीवी अन्य उपकरण व बिजली की लाइन जल गई। पड़ोसी कमरे में पहुंचे तब चारों तरफ से धुंआ उठ रहा था।

बालक पर पैंथर का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

0

BP10068415-large
राजसमंद। भीम क्षेत्र के गांव शेखावास की सरहद के बाहर बकरी चरा रहे एक किशोर पर पैंथर ने हमला कर दिया। किशोर की छाती पर चढ़ा पैंथर उसके गले पर दांत गड़ाता, उससे पहले ही आसपास बकरी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने पथराव कर किशोर को उसके चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों के चिल्लाने व अचानक पथराव से पैंथर झाडिय़ों में ओझल हो गया। शेखावास निवासी पप्पू काठात (13) पुत्र राजू काठात राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेखावास की छठी कक्षा का छात्र है। रविवार को अवकाश के दिन परिजन के कहने पर वह बकरियां चराने जंगल में गया। दोपहर करीब तीन बजे गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर पहाड़ी की तलहटी में बकरियां चराते झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पप्पू के संभलने से पहले ही पैंथर उसे नीचे गिराकर उसके गले को दबोचने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास बकरी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने हो-हल्ला व पत्थर फेंककर पैंथर को दूर भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 के चालक सत्यनारायण तुरंत वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और बालक को अस्पताल पहुंचाया। पैंथर के हमले में पप्पू की छाती, पीठ और पेट के निचले हिस्से पर घाव हो गए। गांव के सेवानिवृत्त हवलदार बाबूसिंह ने बताया कि एक रात पहले भी पैंथर गांव में दिखाई दिया था। रविवार दोपहर बकरियां चरा रहे पप्पू पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। भीम क्षेत्र के शेखावास गांव में बकरियां चरा रहा था

गिरिजा ने कहा, चित्तौड़ से ही लड़ूंगी

0

BP10066508-large
चित्तौडगढ़़। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने साफ कर दिया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव चित्तौडगढ़़ से ही लड़ेगी। इस बारे में उनकी ओर से कोई संशय नहीं है। रविवार को यहां अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में डॉ. गिरिजा ने आगे चलकर इसकी घोषणा की। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की घोर पराजय के बाद उनके लोस चुनाव लडऩे में दिलचस्पी नहीं जताने या सीट बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए गिरिजा ने कहा कि वैसे तो पार्टी प्रत्याशी का चयन निर्धारित प्रक्रिया व आलाकमान पर निर्भर है, पर वह दोबारा चित्तौड़ से ही चुनाव लडऩे को तैयार है। इसका कारण संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों की भावना है। वह कभी भी कोई चुनाव कार्यकर्ताओं या जनता की इच्छा के विरूद्ध नहीं लडऩा चाहती। कांग्रेस के विस चुनाव पराजय की निराशा से नहीं उबरने तथा भाजपा के मुकाबले संगठन स्तर पर खास तैयारी नहीं दिखने के सवाल पर गिरिजा व्यास ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता तैयार है। कोई गुटबाजी नहीं है। चुनावी मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा विकास और जन कल्याण ही अहम मुद्दा रहता है। इस बार भी इन दोनों मोर्चों पर हम कहीं पीछे नहीं है। यूपीए सरकार ने दस साल में जनता को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए। वैश्विक मंदी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से नीचे नहीं उतरने दिया। यही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिवाय यह कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है। केवल एक व्यक्ति के नाम पर सरकार नहीं बनती। डॉ. गिरिजा ने कहा कि राज्य की पिछली अशोक गहलोत सरकार व केंद्र की यूपीए सरकार ने विकास व जन कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। नई राज्य सरकार उन योजनाओं को बंद करना चाह रही है।

मेवाड़ की शौर्य गाथा गाने को तैयार है दीर्घा, लागत 1.10 करोड़

2377_63दीर्घा को नगर निगम ने तैयार करवाया है। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि दीर्घा और जहाज के निर्माण पर एक करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं पर 10 लाख रुपए और खर्च हो सकते हैं।

उदयपुर. गोवर्धनसागर के बीच जहाज नुमा क्रपन्ना दीर्घाञ्ज तैयार है। इसकी खासियत टेराकोटा आर्ट की मूर्तियां हैं, जो मेवाड़ी इतिहास को दर्शाती हैं। ये मूर्तियां महाराणा उदयसिंह के लिए पन्ना धाय द्वारा बेटे चंदन के बलिदान, उदयसिंह के बाल्यकाल से किशोरावस्था तक के सफर, महाराणा प्रताप के संघर्ष, बप्पा रावल आदि के प्रसंगों को जीवंत कर रही हैं। मूर्तियों की पृष्ठभूमि में उदयपुर के पैलेस, भगवान एकलिंगनाथ का मंदिर और पहाड़ी व अन्य मनोहारी दृश्य हैं।

2373_532375_54

2366_41

2369_42

2371_43शहर में एक और टूरिस्ट प्लेस
लेकसिटी में पन्ना दीर्घा के रूप में गोवर्धन सागर पर एक और टूरिस्ट प्लेस तैयार हुआ है। दीर्घा में जाने के लिए पुल तैयार किया गया है। पर्यटक और शहरवासी बोट से भी जा सकेंगे। निगम यहां बोटिंग शुरू करवाने की तैयारी में है। दीर्घा में जाते ही किसी बड़े जहाज में प्रवेश का अहसास होता है। छत से इस तालाब के साथ आसपास की हरियाली पहाडिय़ों का नजारा होता है।

34 आरएएस के तबादले

jp5516703-03-2014-02-58-99N राज्य सरकार ने रविवार देर रात आदेश जारी कर 34 आरएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इसमें कई अधिकारियों के हाल ही में किए गए स्थानांतरण को निरस्त कर नए पदों पर लगाया गया है। इसके अलावा मोहन सिंह चारण, चिमनलाल मीणा, राकेश कुमार शर्मा प्रथम, प्रकाश चंद जाट के पिछले दिनों किए गए स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है। आदेशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करें।

किसे कहां लगाया

भगवत सिंह देवल — उपखंड अधिकारी नादौती (करौली)
नरेंद्र कुमार थोरी– उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर (सीकर)
नाथू सिंह राठौड़– उपखंड अधिकारी दौसा
राजवीर सिंह यादव– उपखंड अधिकारी फलौदी जोधपुर
रविंद्र कुमार शर्मा –उपखंड अधिकारी अंता (बारां)
हीरालाल वर्मा — उपखंड अधिकारी पीपड़ सिटी (जोधपुर)
इंदाराम मेघवंशी– उपखंड अधिकारी देसूरी (पाली)
रामेश्वर लाल मीणा– उपखंड अधिकारी परबतसर (नागौर)
अशोक कुमार– चतुर्थ उपखंड अधिकारी खींवसर (नागौर)
कैलाशचंद्र — उपखंड अधिकारी श्रीगंगानगर
अल्का विश्नोई– प्रोटोकॉल अधिकारी जयपुर
बृजमोहन नोगिया– उपखंड अधिकारी धरियावाद (प्रतापगढ़)
मुरलीधर मीणा– उप परियोजना अधिकारी टीएडी प्रतापगढ़
ज्योति चौहान– उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक जयपुर
राजपाल सिंह — अतिरिक्त जिला कलक्टर नोहर (हनुमानगढ़)
बाबूलाल यादव –उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक सतर्कता जयपुर
जयवीर सिंह– उपखंड अधिकारी हिंडौली (बूंदी)
मोडूदान देथा — सचिव नगर विकास न्यास कोटा
नरेंद्र गुप्ता– उपायुक्त प्रशासन वाणिज्यिक कर विभाग कोटा
आराधना सक्सेना –राजस्व अपील अधिकारी कोटा
सत्यनारायण लाठी– रजिस्ट्रार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी
विश्वविद्यालय उदयपुर
शांतिलाल नागदा– भूप्रबंध अधिकारी उदयपुर
रेणु जयपाल — रजिस्ट्रार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर
राकेश कुमार जायसवाल — अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर
सत्तार खान– उपायुक्त सीएटी आईजीएनपी बीकानेर
जगदीश चंद पुरोहित– अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारी विभाग बीकानेर
अनिल कुमार वाष्णेüय– कुलसचिव बृज विश्वविद्यालय भरतपुर
हरि सिंह मीणा– प्राधिकृत अधिकारी जेडीए, जयपुर
बीना महावर– उपखंड अधिकार लक्ष्मणगढ़ (अलवर)
बुद्धराम डेलू– अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारीविभाग जोधपुर
भवानी सिंह पालावत– उपसचिव नगर विकास न्यास कोटा
प्रभा व्यास — सहायक कलेक्टर चौमूं ( जयपुर)
भागीरथ राम विश्नोई– मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पाली
महावीर खराड़ी– आयुक्त नगर निगम उदयपुर

चोरों ने पहले लिया अचार और मिठे का जायका फिर उड़ाए सवा लाख रुपए

3631_50उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने सुंदरवास मेन की चार दुकानों के ताले और शटर तोड़कर करीब सवा लाख रुपए और सामान चुरा लिए। व्यापारियों ने रविवार सुबह दुकानें खोलीं, तो चोरियों का पता चला।

पुलिस के मुताबिक सुंदरवास में चावला किराणा स्टोर, मनीष मिष्ठान भंडार, ब्यूटी गैराज और बसंत बर्तन के ताले तोड़े गए। चावला किराणा स्टोर के मालिक उत्तरी सुंदरवास निवासी राजेश पुत्र हरीश चावला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया कि सभी दुकानों के व्यापारी रात करीब दस से साढ़े दस बजे के बीच दुकानें बंद कर घर गए थे। देर रात चोरों ने चोरियां कीं।

मिठाई-नमकीन खाए, ड्रायफ्रूट ले गए
चावला किराणा स्टोर
चोर दूसरी मंजिल के शटर को ऊंचा कर अंदर घुसे। फिर नीचे उतर कर काउंटर की तलाशी ली और 96 हजार रुपए चुराए। इसके अलावा दुकान में किसी सामान को नहीं छुआ।

3636_523634_513629_49

3626_48मनीष मिष्ठान भंडार
दुकान के पीछे वाली खिड़की से अंदर घुसे। वहां नमकीन, मिठाई और अचार खाए। सिगरेट पी और पैकेट फाड़कर नमकीन दुकान में फैला दी। सात हजार रुपए नकद व लगभग 3 हजार रुपए के ड्राई फ्रूट्स चुराए।

ब्यूटी गैराज
चोर पहली मंजिल पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। यहां किसी भी सामान एवं सौंदर्य उपकरण को हाथ तक नहीं लगाया। काउंटर में रखे 4 हजार रुपए चुरा ले गए।

बर्तन भंडार
प्रथम मंजिल पर ही स्थित बर्तन भंडार में चोरी का प्रयास किया। कुछ भी हाथ नहीं लगा। दुकान के बर्तन जस के तस थे। चोरों ने काउंटर की भी तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

जानकार हैं चोर : पुलिस

वारदात के तरीके को देखकर पुलिस मान रही है कि इन चोरियों में किसी जानकार का हाथ है। चोरों को दुकान में आने के रास्ते, नकदी रखी जाने की जगह आदि की जानकारी थी। यही कारण था कि चोरों ने दुकान के किसी और सामान को अव्यवस्थित नहीं किया। काउंटर की तलाशी के दौरान जो हाथ लगा, वो लेकर फरार हो गए।