एक करोड की ब्राउन शूगर बरामद,

चित्तौडगढ, निम्बाहेडा थाना पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ अभियुत्क्त को गिरफतार किया है। निम्बाहेडा थानाधिकारी कमल प्रताप मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात्रि कालिन गश्त के दौरान सब्जी मण्डी चौराहे पर खडे गौरव पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मंदसौर (मध्यप्रदेश) के कब्जे से एक किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर गिरप*तार किया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत एक करोड रूपये बताई जाती है।

ए।

 

मकान बेचने के नाम पर १० लाख रूपये हडपे

उदयपुर, हाथीपोल थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मकान विक्रय करने का झांसा देकर १० लाख रूपये हडप धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुछडा निवासी उपेन्द्र व्यास पुत्र कन्हैयालाल ने सेक्टर ९ निवासी खेमराज पुत्र फूलचंद पटेल के खिलफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया कि आरोपी द्वारा रूपये की आवश्यकता होने पर १ अगस्त ११ को ४ लाख का भुगतान कर लिखापढी की शेष राशि ६ लाख रूपये ८ अगस्त को भुगतान का विक्रय इकरार कर ७ दिन बाद रजिस्ट्री कराने को कहा। अब तक आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करा धोखाधडी की इस पर हाथीपोल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू की। इसी तरह चित्रकूट नगर निवासी विनोद भार्इ ने परिवाद जरिए हजारेश्वर कालोनी निवासी मधुवन स्थित आईसीआई बैंक मैनेजर के खिलाफ १ लाख ६० हजार रूपये की ऋण राशि हडपने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया। इसी तरह राम लोहिया नगर अम्बामाता निवासी रईस मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि १९ जुलाई १२ को आरोपी में समाचार पत्र की बम्बर इनामी योजना में कार जीतने का मोबाइल पर संदेश देकर रूपये जमा कराने को कहा। इस पर उसके बताए अनुसार जारखण्ड भवानी ट्रांसपोर्ट से कार लेकर आने बीमा दसतावेज के नाम पर १८ हजार रूपये जमा कराये लेकिन कार नहीं मिली।

ट्रक चोरी : सूरजपोल थाना पुलिस ने माली कालोनी निवासी शंकर लाल पुत्र किशनलाल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया कि शुक्रवार रात में टेकरी पुलिस लाइस पर ट्रक खडा किया दूसरे दिन ट्रक मोके से गायब मिला।

10 जनों को उम्र कैद

उदयपुर, वर्ष २००९ में एक युवक की हत्या करने के १० आरोपियों को न्यायालय द्वारा शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। इस मामले में एक अपचारी एवं एक अन्य अभियुक्त पर अभी निर्णय होना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि २ अप्रेल २००९ में किशनपोल निवासी अनीस ने रंजिश के चलते अपने ११ अन्य साथियों के साथ गोवर्धन विलास निवासी कुलदीप सिंह पर तलवारों और सरियों से हमला कर दिया था। जिसमें कुलदीप सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। रंजिश की वजह थी कि कुलदीप सिंह की छोटी बहन से अनीस आये दिन छेडछाड करता था। जिसके विरोध में कुलदीप और उसकी मां ने एसपी के समक्ष पेश हो अनीस के खिलाफ परिवाद दिया था जिसमें पुलिस द्वारा उसको पाबंद किया गया था।

इसी द्वेष के चलते २ अप्रेल २००९ की रात सेक्टर १४ में तुलसी जनरल स्टोर के सामने वेन व मोटरसाइकिल पर पहुंचे अनीस ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप सिंह व प्रीतम सिंह पर हमला कर दिया था। जिसमें कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी अहमदाबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। अनीस सहित १२ जनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफतार किया गया था। जिसमें सात आरोपियों की जमानत हो गई थी। शुक्रवार को फास्ट ट्रेक कोर्ट-१ में न्यायाधीश रेखा भाग्रव ने १० को योजनाबद्घ तरीके से हत्या का आरोपी मनते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनमें मुख्य अभियुक्त अनीस मोहम्मद, आरीफ मोहम्मद, प्रीतम हरिजन, फीरोज, शेखर, योगेश, आशीष, राेिहत, संदीप सिंघवी व हेप्पी है।

१२ अभियुक्तों मे न्याज मोहम्मद पर फैसला होना बाकी है तथा राजू वैष्णव बाल अपचारी होने से उस पर मामला विचाराधीन है। आज सुबह से ही कोर्ट परिसर में उक्त मामले को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी। पूरा दिन गहमा गहमी का माहौल रहा। फैसले के दौरान भारी पुलिस बल अदालत परिसर में मौजूद था तथा भीड भी खासी जमा थी।

वार्ड अध्यक्षों के लिए हो रही है खिचातान

ब्लॉक अध्यक्षों ने की थी घोषणा

जिलाध्यक्षों ने इसे नकारा

पीपीसी महासचिव ने कहा जांच करवाएंगे

उदयपुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा गत दिनों घोषित वार्ड अध्यक्षों की सूचि को जिलाध्यक्षों ने सिरे से खारिज करते हुए इसे अवैध सूचि करार दिया है। इस संबंध में शहर जिलाध्यक्ष को प्रदेश आलाकमान के निर्देशों की प्रतीक्षा है। तो दूसरी ओर देहात जिलाध्यक्षों ने सूचि को निरस्त करते हुए बी ब्लॉक अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

उल्लेखनिय है कि दो दिन पूर्व शहर जिला कांग्रेस ब्लॉक ’ए’ अध्यक्ष मुजीब सिद्दिकी एवं ’बी’ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया ने अपने ब्लॉक में आने वाले शहर के वार्डो के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देकर समाचार पत्रों को सूचि जारी कर दी थी। इस सूचि पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना का अनुमोदन था। उक्त सूचि को देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला ने असंवेधानिक बताते हुए ’बी’ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया को नोटिस जारी किया है।

झाला ने हिरणमगरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया द्वारा उदयपुर से प्रकाशित समाचार पत्रों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा को अवैधानिक तथा कांग्रेस संविधान एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के विपरीत बताते हुए इन वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया। झाला ने इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के विपरीत जिलाध्यक्ष के बिना अनुमोदन की गई वार्ड अध्यक्षों की घोषणा पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी किया।

झाला के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वार्ड कांग्रेस,नगर कांग्रेस, ग्राम कांग्रेस के गठन करने से पूर्व विभिन्न स्थानों पर बैठक आयोजित कर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों की सहमति से कार्यकारिणी एवं अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन करना था, चयन के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा समन्वयक के हस्ताक्षर के बाद सूचि को जिला कांग्रेस कमेटी भेजना था। जिला कांग्रेस के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी को स्वीकृति हेतु भेजना था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलो में नियुक्त प्रभारी के हस्ताक्षर के बाद प्रदेश कांग्रेस की स्वीकृति पर घोषणा करने का अधिकार सिर्फ जिलाध्यक्षों को ही दिया गया है।

इधर शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया का कहना है कि यह नियुत्ति*यां हुई तो असंवेधानिक रूप से है जिनका कोई वजूद नहीं है। जिन्हे वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है वे कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। दूसरी ओर ब्लॉक अध्यक्ष ऐसी घोषणाओ के लिए अधिकृत नहीं है। ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जारी सूचि वैधानिक रूप से स्वत: निरस्त योग्य है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तथा महामंत्री एवं संभाग प्रभारी आर.आर.तिवारी ही कुछ निर्णय लेगें। उन्होंने कहा कि उदयलाल आंजना भी अनुमोदन के लिए अधिकृत नहीं है। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पुखराज पाराशर ने दूरभाष पर ऐसी नियुत्ति*यों से अनभिज्ञता जताते हुए इसे अवैध करार दिया तथा प्रकरण की जांच कराने की बात कही।

युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के मुंह पर पोती कालिख

प्रधानमंत्री की शवयात्रा सूरजपोल पर निकाली, 11 फीट का बनाया पुतला

उदयपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय आह्वान पर आज सूरजपोल स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के मंुह पर कोयले से कालिख पोती।

 

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, किरण जैन, भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में सूरजपोल पर जंगी प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री युधिष्ठिर कुमावत ने कहा कि कोयले का 1,86,000 करोड का घोटाला देश के लिए शर्मसार करने का विषय है और इसके लिए एकमात्र जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की है ओर उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

 

किसने-किसने पोती कालिख

भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी आदि ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के मंुह पर कोयले से कालिख पोती और पूरा मुंह काला कर दिया।

 

किसने-किसने दिये वक्तव्य:

सभापति रजनी डांगी, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदडा, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीसिंह राठौड, महामंत्री सीताराम डांगी, मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन, महामंत्री विष्णु प्रजापत आदि ने वक्तव्य दिया।

 

लम्बा था पुतला:

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने 11 फीट लम्बा मनमोहनसिंह के फोटो का पुतला बनाया। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह लम्बाई देश सेवा करने से नही भ्रष्टाचार करने से बढी है। 2 जी स्पेक्रटम घोटाला, कोयला घोटाला आदि लाखो करोडो के घोटाले की वजह से इनका कद बढा है। यह घोटाले के जन्मदाता है।

कहां-कहां गये पुतले को लेकर:

कार्यकर्ताओ ने एक बैनर बनवाया जिसमे कोयले खानो के घोटाले करने वाले मन-मौन सिंह के फोटो को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कोयले से कालिख पोती। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मौन शब्द इसलिए लिखा कि ये मौन रहे इसलिए देश की यह दशा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मनमोहनसिंह के पुतले को लेकर सूरजपोल चौराहे पर पहुंची तो एकबारगी तो वहां पर जनता इस पुतले को देखकर हतप्रभ रह गई एवं इस दुर्दशा पर प्रसन्नता जाहिर की। सूरजपोल से पुतला तांगा स्टेण्ड इत्यादि विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंचा। वहां उसे भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया एवं प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत ने आग के हवाले किया।

कौन-कौन था उपस्थित:

युवा मोर्चा के महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, लवदेव बागडी, हेमन्त दया, पिन्टू प्रजापत, पंकज ठाकुर्डिया, कमलेश प्रजापत, राजेश अग्रवाल, उज्ज्वल जैन, मंयक कोठारी, गजपालसिंह राठौड राजेश स्वर्णकार, जयेश चम्पावत, दिलीप पालीवाल, पंकज सुखवाल, कमलेश दया, गोपाल जोशी, प्रदीप श्रीमाली, उमेश सुखवाल, मोहन डांगी, शंकर डांगी, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रलाल मेनारिया, अमृत मेनारिया, गिरीश शर्मा, दीपक मेहता, पंकज कुमावत, जितेन्द्र मारू, जितेश कुमावत, कार्तिक जैन, विशाल गुर्जर, हरीश साहू, लोकराजसिंह, सुनील व्यास, कैलाश डांगी, योगेशसिंह राठौड, मुकेश चन्देरिया सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरा सूरजपोल चौराहा कार्यकर्ताओं की संख्या से खचाखच भर गया।

कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र भण्डारी ने किया।

भवदीय

डॉ.सी.पी.जोशी जीते कानून की लडाई

नाथद्वारा विधानभा चुनाव निरस्त

समर्थकों ने मनाया आतिशी जश्न

उदयपुर, ३ गत विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा क्षेत्र में मात्र एक वोट से हारे केन्द्रिय मंत्री डा.सी.पी.जोशी ने आखिर कानून की लडाई जीत ही ली। उच्च न्यायालय ने उक्त मतगणना को अवैध मानते हुए चुनाव को निरस्त करने के आदेश दिये है।

उल्लेखनिय है कि गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा.सी.पी.जोशी भाजपा प्रत्याशी कल्याण ङ्क्षसह से मात्र एक वोट से पराजित हो गये थे। इस पराजय को स्वीकार नहीं करते हुए डा.सी.पी.जोशी ने अदालत में फर्जी मतदान का मामला दर्ज किया था। जिसमें मुख्य साक्ष्य पेश किये थे कि खुद भाजपा प्रत्याशी की पत्नी कल्पना ङ्क्षसह ने दो अलग अलग नामों से वोट डाले थे। एक जगह तो वे वीडियो रिकार्डिंग में आयी थी और एक अन्य पोलिंग बुथ पर उनके हस्ताक्षर थे। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन था। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सदस्यों के आधार पर भाजपा प्रत्याशी की जीत को निरस्त करने के आदेश सुनाए तथा प्रत्याशी कल्याण ङ्क्षसह उनकी पत्नी कल्पना ङ्क्षसह व पोलिंग एजेन्ट सुरेश चन्द्र आचार्य व लालु राम गमेती पर आपराधिक मुकदमा चलाने का आदेश दिया। शाम को जैसे ही शहर में कांग्रेसियों में पै*सले की खबर आयी सी.पी.जोशी खेमे में खुशी की लहर छा गयी । शाम ६ बजे एक एक कर सैकडों कांग्रेसी सुरजपोल पर जमा हो गये और मिठाईयां बांट कर खुशी मनाई तथा आतिशबाजी कर सी.पी.जोशी के समर्थन में खुब नारेबाजी की।जिनमे

नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्षद ने कोर्ट के इस निर्णय पर फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के शहर जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के इस निर्णय पर फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया एवं सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुंह मिठा कराकर खुशी जाहिर की। उदयपुर नगर परिषद प्रतिपक्ष प्रवकता काजल आदिवाल ने बताया कि जोशी के पक्ष में निर्णय दिये जाने पर सायं प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली के नेतृत्व में शिवाजी नगर कच्ची बस्ती में मिठाईयां बांटी व सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी की गई।राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा डा.सी.पी.जोशी के पक्ष में निर्णय दिये जाने पर शहर जिला कांग्रेस ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दिकी व बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई।

पोस्टमार्टम रूम में चूहों का आतंक

चित्तौडगढ, जिले के सबसे बडे अस्पताल में लगता है मुर्दे भी सुरक्षित नहीं हैं। गुरूवार शाम विषाक्त वस्तु के सेवन से मृत महिला की आंख के पास चमडी को चूहों ने कुतर दिया। मृतका का शव मुर्दाघर में पडा हुआ था। इसका पता चलने पर परिजनों समेत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर हंगामा किया।

नगर की आशा (३२) पत्नी राजेश छीपा ने गुरूवार शाम जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड दिया। मृतका आशा का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम से पहले परिजनों ने लाश को देखा तो आंख के पास चूहे के कुतरने का निशान मिला, वहीं उस हिस्से से खून निकला हुआ था। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद भी काफी देर तक परिजन शव लेकर रवाना नहीं हुए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक जोशी पंडित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघु शर्मा, महामंत्री प्रशांत गोस्वामी आदि कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। मुर्दाघर की व्यवस्था सुधारने संबंधी जवाब देने के लिए वहां अस्पताल का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं होने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश माहेश्वरी समेत अन्य डॉक्टरों के समक्ष आक्रोश जताते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की।

छलक उठा माही बांध, सौलह गेट आधा-आधा मीटर खुले

बांसवाडा, । ऐराव नदी से पानी की भारी आवक के चलते शुक्रवार को अपराह्न दो बजे संभाग क ा सबसे बडा माही बांध छलक उठा और बांध के सभी सौलह गेट खोले गए है जिससे निकलने वाली अथाह जल राशि के नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड उमड पडी। माही बांध में सांय पांच बजे तक १३८४ क्यूमिक्स पानी की आवक को देखते हुए सभी सोलह गेट आधा-आधा मीटर खोले गए थे। शाम को पानी की आवक ज्यादा होने पर सभी सोलह गेट तीन-तीन मीटर खोले गए वहीं शाम साढे सात बजे तक आठ गेट बंद कर दिए गए, आठ गेट आधा-आधा मीटर खुले रहे। जिले में उमस के चलते अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है जिसमें जिले के बागीदौरा में झमाझम वर्षा हुई वहीं अन्य स्थानों पर छुटपूट वर्षा दर्ज की गई है और जिले के कुल बीस बांधों में से पन्द्रह बांध पूर्ण भर चुके है।

बागीदौरा में करीब पांच इंच वर्षा: जल संसाधन खण्ड, बांसवाडा के बाढ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए पिछले चौबीस घंटो में सर्वाधिक वर्षा बागीदौरा तहसील मुख्यालय पर करीब पांच इंच (१४० मिमी.) वर्षा दर्ज की गई जबकि कुशलगढ में ३० मिमी., घाटोल व गढी में १८-१८ मि.मी., एवं बांसवाडा में ७ मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं बाजना में १८.२ मिमी., साबला में ४५ मिमी., गलियाकोट में २६ मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक १०४९ मिमी. वर्षा बांसवाडा तहसील मुख्यालय पर, बागीदौरा में ९५७ मिमी., कुशलगढ में ९२१ मिमी., घाटोल में ८८० मिमी. एवं गढी में ८६० मिमी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं माही बांध स्थल पर अब तक कुल ८४१.४ मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

पन्द्रह बांध पूर्ण भरे: जल संसाधन खण्ड,बांसवाडा के बाढ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में १०० एम.सी.एफ.टी से अधिक भराव क्षमता वाले पांचों बांध, ५. से १..एम.सी.एफ.टी भराव क्षमता वाले कुल नौ बांधों में से छ: बांध बोरीवानगढी, वगेरी, गोयकाप्रसाद,छोंटी टाण्डी, हिम्मतगढी,बख्तोड तथा ५. एम.सी.एफ.टी. से कम भराव क्षमता वाले छ: बांधों में से चार गोपालपुरा, पंचाल, कालीधाटी एवं नवाखेडा बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता पूर्ण कर चुके है। इसी प्रकार ५० से १००एम.सी.एफ.टी भराव क्षमता वाले दो तथा ५० एम.सी.एफ.टी. से कम भराव क्षमता वाले दो बांध आंशिक भरे हुए है।

हाजियों का प्रशिक्षण कल

उदयपुर, आगामी २ सितम्बर को अलीपुरा मस्जिद में हज ट्रेनिंग केम्प का आयोजन किया जाएगा। अलीपुरा मस्जिद के सेकेट्री जमील अहमद खान के अनुसार आगामी २ सितम्बर को अलीपुरा मस्जिद में हज ट्रेनिंग केम्प का आयोजन किया जाएगा। केम्प में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा वर्ष २०१२ में हज जाने वाले हाजियों को हज के अराकान आदि की जानकारी दी जाएगी। खान ने बताया कि प्रात: ९ से सायं ५ बजे तक चलने वाले केम्प में हज ट्रेनिंग जुल्पि*कार कुरैशी, मुप*ती बद्रेआल आदी ट्रेनिंग देगें।

 

भाजपा के चारों बोर्ड ने अब तक राजकीय विद्यालयों में १२ करोड के कार्य करवाए : कटारि

उदयपुर, ३१ अगस्त । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे दो कमरों के शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने कहाकि नगर परिषद उदयपुर में भाजपा के चारो बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों में अब तक कुल १२ करोड रूपये के निर्माण कार्य करवाए है। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों के विकास एवं शिक्षा को बढावा देने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, मांगी लाल जोशी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, सचेतक पारस सिघंवी एवं रजनी डांगी उपस्थित थी। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय पार्षद डा.श्रीमती किरण जैन ने बताया कि गोवर्धन विलास के इस राजकीय विद्यालय में १२ लाख रूपये की लागत से बनने वाले २ बडे कमरों का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा।